फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या राशि के लिए दिन लाभदायक, आपकी राशि के लिए कैसा है जानिए

Sun, 20 Nov 2016 09:59 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राशि
आज चन्द्रमा का गोचर स‌िंह राश‌ि में होने जा रहा है। साथ ही अन्य ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ियों के प्रभाव से आज कन्या राश‌ि वालों के ल‌िए द‌िन लाभप्रद रहेगा। अन्य राश‌ियों पर ग्रहों का कैसा प्रभाव है जान लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः दर्द एवं शरीर में जलन अनुभव कर सकते हैं

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपकी प्रसिद्ध‌ि का जादू दिन भर छाया रहेगा। आए दिन आपके आराम और मौज-मस्ती का मौका मिल जाता है। ये सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अब आप कह सकते हैं कि आपके सभी काम ठीक से चल रहे हैं क्योंकि आपने अपने काम को ले कर पहले से ही सही योजना बना रखी है।
आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। हो सकता है कि ये विचार आपके मन में कईं दिनों से आ रहा हो, लेकिन आपने सही प्रस्ताव को देखकर अपना मन पक्का बनाया हो। आपको आगे चलकर इस प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिये जिससे भविष्य उज्वल हो सके। 
आपके व्यवसाय में वृद्धि हुई है लकिन आप उसके अनुरूप अधिक तेज कार्य नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आपके द्वारा हाल ही में उठाये गये ठोस कदम के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। इन दिनों आप दर्द एवं शरीर में जलन अनुभव कर सकते हैं। यह आय के दृष्टिकोण से आपके लिए समुचित समय है अत: अपने कार्य की गति तीव्र करें। आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी, कि आपका बैंक खाता नकद रूपयों से भरा है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः दिन काफी अच्छा व लाभदायक सिद्ध हो सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र को शायद आपकी मदद की आवश्यकता हो। इस मित्र के साथ वफादारी निभाएं उसके भले के लिए अगर आपको उसकी आलोचना भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। अगर आपका मित्र कोई गलती करे तो भी उसकी गलती का एहसास उसे अवश्य कराएं। 
आप सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चाहे वो कोई अध्यापक हो, किसी एन जी ओ से जुड़ा कोई क्षेत्र हो या फिर कोई विख्यात व्यक्तित्व हो। लोग आपकी ओर देख रहे हैं और उन्हें आप में एक लीडर दिखाई दे रहा है। आपको उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए।
यदि आप आयात निर्यात के क्षेत्र में हैं, तब आज का दिन काफी अच्छा व लाभदायक सिद्ध हो सकता है। अपनी कंपनी के लिये सही विकल्पों के साथ काम करते हुए इसे आगे ले जाईये। आज के दिन की आपकी मेहनत, आनेवाले समय के लिये नींव का काम करेगी।

म‌िथुन राश‌िः पैसे रुपये को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपना मन प्रार्थना और ध्यान में लगाएं और अपने भीतर शांति ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। आप अपनी अंतर-आत्मा की राह पर चलना चाहते हैं। बाहरी दुनिया से रिश्ता तोड़ कर खुद से रिश्ता जोड़ने का ये बहुत अच्छा मौका है।
आपके विरोधी कुछ भी कर लें, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कुछ लोग व्यावसायिक तौर से आपको नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। लेकिन, आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, आप सुरक्षित रहेंगे। आप अपने काम में लगे रहें और इन छोटी-मोटी समस्याओं के कारण अपना संतुलन ना खोएं।
आज आपको आर्थिक नुकसान के संकेत हैं इसलिए पैसे रुपये को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें। सिर्फ सुरक्षित निवेश का ही रास्ता चुनें या फिर सही समय आने का इंतजार करें। उन्हीं चीजों की खरीदारी करें जो बेहद जरूरी हों। अगर विलासिता का कोई सामान खरीदते हैं तो शायद नुकसान उठाना पड़े। आज मुट्ठी बांध कर ही चलें।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः धन की हानि होने की आशंका है

5 of 13
कर्क राशि
कार्य कुशलता का गुण आप में कूट-कूट कर भरा है जो इन दिनों और अधिक बढ़ जाएगा। आप सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हैं इस लिए आसानी से उन सभी समस्याओं का हल ढ़ूंढ़ लेंगे जिनको हल करना औरों के लिए नामुमकिन है। ये सब आप अपनी कार्य-कुशलता और गहरी सोच के कारण ही कर पाते हैं। और सबसे बड़ी बात ये है कि आपके इस हुनर से लोग आपसे बहुत प्रभावित हैं।
आज आप अपनी योजनाओं को  खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। इस व्यक्ति की जितनी मदद आप लेना चाहें लें, इसमें जरा भी ना हिचकें, इससे आपको लाभ ही होगा।
आज आपको अपने धन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन की हानि होने की आशंका है। आज उन वस्तुओं की खरीद मत कीजिये जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है। अपनी आवश्यकताओं को लेकर सीमित रहिये अन्यथा पछतावा करना पड़ सकता है। खरीद के बाद पैसा वापस मांगने से अच्छा है अपने पर नियंत्रण रखना।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः शुभ समय आने का इंतजार करें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
बुरा वक्त आज आपका इम्तिहान लेगा लेकिन आप परेशान ना हों आप विजय प्राप्त करेंगे। आज चाहे जो भी मुश्किल आ जाए आप आसानी से हर समस्या का समाधान ढूंढ़ लेंगे। आज आप किसी भी तरह की समस्या का सामना करने का तैयार हैं। ये आपका साहस है जो आपको कभी हारने नहीं देता। अपना साहस बनाए रखें। आज आप किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ साझेदारी कर सकते हैं। ऐसा सोचना तो ठीक है, लेकिन अभी आपको इसके लिए हां नहीं कहनी चाहिए। अभी शुभ समय आने का इंतजार करें।
यदि आप किन्हीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खरीदने या उनमें पूंजी निवेश करने के लिए विचार कर रहे हैं तो आप ये जान लें कि इस में बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए फिलहाल इस प्रकार के व्यवसायिक विचारों पर विराम लगाने की आवश्यकता है। आने वाले समय में आप ऐसे निवेश पर नये सिरे से विचार कर सकते हैं। इस क्षेत्र में की गई मेहनत आपको सोचने के लिए मजबूर कर सकती है एवं आपको विचलित कर सकती है। परन्तु इस बुरे समय को जाने दें।
 
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आज का दिन आपके लिये शुभ है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपका पारिवारिक जीवन सुख- शांति से भरा रहेगा तथा आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। अपने परिजनों का साथ दें क्योंकि जब आपको उनकी जरूरत पड़ेगी, वो हमेशा आपकी मदद को तैयार रहेंगे।
विषम परिस्थितियों को आसानी से सुलझा लेने के कारण आपको कार्यक्षेत्र में अलग ही पहचान मिलेगी। लेकिन, आपको इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने उच्चाधिकारियों के साथ भी मिल कर काम करें। ऐसा कोई काम ना करें, जिससे वो नाराज हों। उनकी मदद से आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगा सकेंगे।
यदि आप शेयर में निवेश करते हैं अथवा वित्त के क्षेत्र में है, तब आज का दिन आपके लिये शुभ है। आप यदि आज खतरा भी उठाना चाहे तो ये समय आपको लाभ देगा लेकिन संतुलन और सोच ज़रूरी है। आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर एक बार और सोचने की भी आवश्यकता है।

तुला राश‌िः धर्म कर्म में आपकी रुच‌ि रहेगी, तीर्थयात्रा कर सकते हैं 

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। शायद आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सलाह भी लें। इस व्यक्ति की सलाह पर आप भरोसा कर सकते हैं। आप किसी पवित्र व धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में हुई प्रगति पर नजर डाल सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने क्या पाया है। इस सफलता को प्राप्त करने में जिन लोगों ने आपकी मदद की है, आपको उन्हें धन्यवाद कहना नहीं भूलना चाहिए। उनकी मदद के बिना आप वहां नहीं पहुच सकते थे, जहां आज आप हैं। आगे बढ़ने का अपना रास्ता ध्यान से चुनें।
पैतृक संपत्ति का विभाजन अपने नजदीकी रिश्तेदारों के बीच हो सकता है। पैतृक संपत्ति से उपजे विवाद छोटी घटना को भी कठिन समस्याओं में तब्दील कर सकते हैं।

वृश्च‌िक राश‌िः कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। आज उन पर प्यार और खुशियों की बारिश कर दें इससे आपको भी उतना ही अच्छा लगेगा जितना कि उनको।
काम से संबंधित आपकी कुछ परेशानियां आसानी से हल हो सकेंगी। इनके हल करने के लिए आपको अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए और तनाव को दूर रखना चाहिए। आपकी तार्किकता आप को सही दिशा में ले जाएगी।
यदि आपकी विदेशी संस्थाओं से साझेदारी है तो समय अच्छा है। अपने व्यापार और शिक्षा के विस्तार में इस मौके का इस्तेमाल करें। अपना हौसला बनाये रखें, आप पायेंगे कि आपको आपकी मेहनत का फल मिल रहा है।

धनु राश‌ि: आय से ज्यादा खर्च होगा

10 of 13
धनु राश‌ि
अच्छे दोस्त आपको सही जवाब देंगे। अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए अपने दोस्तों से बातचीत करें और उनसे उनके सकारात्मक जवाब लें। अपनी नकारात्मकता को छुपाएं नहीं वरना ये आपके मार्ग में बाधा बनेगी। कुछ रहस्यों के खुल जाने से और कुछ गलतफहमियों से आप कुछ तनाव में आ सकते हैं।
अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस समय उसकी संभावना है। उस आदर्श पद की खोज करें और अपना आवेदन उसके लिए भेज दें। आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। साथ ही सरकारी नौकरी से प्राइवेट नौकरी में आने के लिए भी अच्छा दिन है।
इन दिनों पैसा दनादन खर्च हुआ जा रहा है। जितना आ नहीं रहा उससे ज्यादा खर्च हो जा रहा है। खरीदारी पर थोड़ा लगाम लगाइये। यह एकदम तो नहीं रुकेगा, क्योंकि जरूरी चीजों पर तो खर्च करना ही होगा लेकिन ऐशो आराम की चीजों पर खर्च तो रोके ही जा सकते हैं।

मकर राश‌िः कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा प्रतिफल मिलेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
दूसरे लोग आपकी दयालुता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। याद रहे जिंदगी में हर चीज का संतुलित होना जरूरी है इसलिए जरूरत से ज्यादा दया करना भी ठीक नहीं है। आपकी दयालुता का अगर गलत लाभ उठाया गया तो मानवता पर से आपका विश्वास उठ सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के लिए अच्छा प्रतिफल मिलेगा। इसके लिए आपको अपनी सभी प्रतिभाओं को प्रयोग करना होगा। सफलता पाने के लिए आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। आपकी नई स्थिति से आपको संस्था में इज्जत मिलेगी।
आज का दिन आप काफी सारे खर्चों में अपना बटुआ खाली कर देंगे। आज का आपका धन किसी विद्युत उपकरण व सुविधा में खर्च होगा। ये ध्यान रखें कि जो भी आप खरीद रहे हैं, वो आपकी क्रय शक्ति के दायरे में है ओर इससे आपका बजट नहीं खराब हो रहा। अपनी खरीद को सम्भालकर करें। ऐसा ना हो कि इस खरीद से आपका बटुआ खाली भी हो गया और वो वस्तु दूसरे दिन खराब भी हो गई।

कुंभ राश‌िः आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
फिलहाल सत्ता धारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो तो। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम अटका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें।
आज आपकी अलग और रचनात्मक सोच आपके आस-पास वालों के लिए बहुत मददगार साबित होगी। आज आप उन लोगों की मदद कर पाएंगे, जो बहुत दिनों से किसी समस्या को हल करने के लिए लड़ रहे हैं। अपने रचनात्मक दिमाग का उपयोग करें, आप पाएंगे कि आप उन सभी परेशानियों का हल ढूंढ लेंगे जिनका हल ढूंढना औरों के लिए असंभव ही है। आज आप अपने आप को अपनी चतुराई के लिए शाबाशी दें।
अगर आप कानून संबंधित काम करते हैं तो आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको खुशी होगी कि पिछले मामले आपके पक्ष में हैं। यह आपको बहुत अमीर भी बना सकता है। अपने सारे पिछले मामलों पर जोर दीजिए और देखिए नतीजा आपके पक्ष में होता है या नहीं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए दिन फायदे का है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर घूमने जाएं। आप सोच में पड़ जाएंगे कि जाएं तो कहां जाएं क्योंकि आपका मन कई जगहों पर अटका पड़ा है। आपके साथ जो घूमने जा रहे हैं उनकी पसंद का भी ध्यान रखें। आपको अगर कोई समझौता भी करना पड़े तो कर लें अंत में आप अपनी यात्रा का खूब मजा लेंगे।
आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। अगर आपको लगता है कि आज बिना कानूनी मदद के काम नहीं चलेगा तो भी बात को ज्यादा ना बिगड़ने दें। कानूनी झगड़ों को सुलझने में बहुत समय लग जाता है।
रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रहे लोगों के लिए आज नौकरी के मौके हैं, इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिलेगी। जो लोग पहले से ही इस क्षेत्र में हैं उनके काम को प्रोत्साहन मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट हाथ में होंगे और उसका अच्छा लाभ दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें