मेष
मेष राशि के जातकों के सोचे हुए काम इस सप्ताह समय से पूरे होंगे। सही दिशा में प्रयास और कर्म करने पर मनोकूल परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के प्रारंभ में ही अप्रत्याशित रूप से धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में वृद्धि होंगी। कार्यक्षेत्र में भी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे, लेकिन ध्यान रहे कि हास करते समय किसी का उपहास न होने पाए, अन्यथा मित्र भी शत्रु में तब्दील हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सप्ताह के मध्य गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें। भवन या संपत्ति से जुड़े निर्णय सोचसमझकर लें। राजनीति से जुड़े लोगों को लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास और परिश्रम करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन उतावलेपन से बचने की जरूरत रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा।
शुभ अंक-7
शुभ दिन-मंगलवार
शुभ रंग-लाल
सफलता का सूत्र-‘सोच समझकर बोलें।’
उपाय-हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। ‘ॐ हं हनुमतये नम: नमः’का जाप करें।