वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही करने से बचना चाहिए, अन्यथा आप अपने बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने विरोधियों और विशेष रूप से गुप्त शत्रुओं से अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी भी योजना को फलीभूत होने से पहले उसका खुलासा करने से बचें। यदि आपके घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन रही है तो बजाय उससे आंख फेरने के उसको समय रहते सुलझाने का प्रयत्न करना चाहिए, अन्यथा वह बड़ा स्वरूप ले सकती हैं। सामाजिक मान - प्रतिष्ठा की दृष्टि से भी समय सावधानी की अपेक्षा कर रहा है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंधों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसे में किसी के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी और व्यवहार मेें नम्रता लाएं और सोच-समझकर ही किसी को कोई जवाब दें, अन्यथा सालों से बने संबंध एक पल में टूट सकते हैं। युवाओं का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें, अन्यथा यह आपके साथ आपके लव पार्टनर की बदनामी का बड़ा कारण बन सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनही रहेगी। हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना करें और किचन में बनी पहली रोटी गाय को और अंतिम रोटी कुत्ते को रात में खिलाएं।