फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope : 25 से 31 जनवरी तक इन सात राशि वालों के लिए समय रहेगा शुभ

Sun, 24 Jan 2021 08:49 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन की तमाम खुशियों, उपलब्धियों और सम्मान पाने का इंतजार करते हुए बीतने वाला है। यदि आप किसी पद या प्रतिष्ठा को पाने के लिए लालायित हैं तो आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। सप्ताह के प्रारंभ में पिता के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आलस्य से बचें और कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से विशेष रूप से सतर्क रहें। किसी बड़ी योजना अथवा व्यापार में धन निवेश करते समय खूब सोच-विचार कर ही निर्णय लें। सप्ताह के मध्य में किसी व्यक्ति विशेष या मित्र की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे। महिला प्रोफेशनलों के लिए समय शुभ है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। सेहत का विशेष ख्याल रखें। मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

शुभ अंक - 7
शुभ रंग - नारंगी
सफलता का सूत्र - ‘धैर्य के साथ कार्य करें।’
उपाय - प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अघ्र्य दें। ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’मंत्र जपें।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिले न सारी पावै कहावत याद रखनी होगी। किसी के बहकावे में आकर हाथ में आई चीज को छोड़कर दूसरी चीजों के ओर न भागे। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता बनी रहेगी। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के मध्य का समय छोटे एवं फुटकर व्यापारियो के लिए शुभ है। इस दौरान पूर्व में किये गये धन निवेश का लाभ मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं।

शुभ अंक - 1
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - ‘आलस्य से बचें।’
उपाय - हल्दी का तिलक लगाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस कुछ आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हाथ दबाकर धन खर्च करें। संतान के भविष्य को लेकर पूरे सप्ताह चिंता बनी रहेगी। पिता की सेहत को लेकर भी मन चिंतित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें। विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकते हैं। युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति क लिए कल्पनाओं से बाहर आकर सही दिशा में प्रयास करना होगा। सप्ताह के प्रारंभ शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े लोगों को लाभ होगा। कमीशन का कार्य करने वालों के लिए भी समय शुभ है। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक - 8
शुभ रंग - सुनहरा
सफलता का सूत्र - ‘सतर्क रहें।’
उपाय - गणपति को दूर्वा चढ़ाएं। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

4 of 12
राशि
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में इस सप्ताह आलस्य छोड़कर अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरा प्रयास करना चाहिए। करिअर-कारोबार की दिशा में प्रयास सार्थक साबित होंगे। सौंदर्य प्रसाधन एवं गारमेंट का कार्य करने वाले व्यापारियों को अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। भूमि और भवन में धन निवेश करने से पहले एक बार अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। घर में किसी प्रियजन के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह का अंत का समय मौज-मस्ती और मनोरंजन करते हुए बीतेगा। दांपत्य एवं प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी।

शुभ अंक - 5
शुभ रंग - आसमानी
सफलता का सूत्र - ‘समय का सदुपयोग करें।’
उपाय - सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें। ‘ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।’




विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंधों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी। कोई पुराना रोग उभर सकता है। मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्क रहें। सप्ताह के प्रारंभ में आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को अपेक्षा से अधिक लाभ का योग बनेगा। इस सप्ताह अनावश्यक चीजों पर अत्यधिक धन खर्च होने पर मन खिन्न रहेगा। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें और दूसरे की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।

शुभ अंक - 6
शुभ रंग - लाल
सफलता का सूत्र - ‘अवसर का लाभ उठाएं।’
उपाय - श्री हनुमान जी की उपासना करें। ‘ॐ हं हनुमते नमः’मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या
कन्या राशि के जातकों इस सप्ताह अपनी योजनाओं में सफलता मिल सकती है। बीते सप्ताह यदि आप अपने कार्यक्षेत्र या कारोबार में मनचाहा रिजल्ट नहीं पा पाए तो इस सप्ताह अपनी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वालों के लिए समय शुभ है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि इस बात का पूरा ख्याल रखें कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ सकती है। ऐसे में आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। प्रेम सबंधों में कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे आपके सम्मान को नुकसान पहुंचे। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें। छात्रों को सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है।

शुभ अंक - 2
शुभ रंग - हरा
सफलता का सूत्र - ‘मनोयोग से कार्य करें।’
उपाय - गरीबों को भोजन कराएं। रुद्राक्ष की माला से ‘ॐ नमः शिवाय’मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। सप्ताह के प्रारंभ में किसी मित्र या शुभचिंतक की मदद से कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद में निर्णय आपके पक्ष में होगा। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। थोक व्यापार करने वालों को लाभ होगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात संभव है।

शुभ अंक - 5
शुभ रंग - गुलाबी
सफलता का सूत्र - अवसर का लाभ उठाएं।
उपाय - बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

8 of 12
राशि
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह बहुत संभलकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। किसी भी कागज पर साइन करने से पहले खूब ध्यान से पढ़ें। किसी भी कार्य को अधूरा न छोड़ें और न ही कल पर टालें, अन्यथा आपको भविष्य में अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य तक महत्वपूर्ण कार्यों को निबटा लेने का प्रयास करें अन्यथा उसके बाद आपको तमाम तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। भूमि-भवन संबंधी मामलों खूब सोच-समझकर ही निर्णय लें। नये संबंध बनाने के चक्कर में पुराने संबंधों की उपेक्षा न करें। शिक्षा के क्षेत्र में परिणाम मिश्रित रह सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें।

शुभ अंक - 8
शुभ रंग - भूरा
सफलता का सूत्र - अपनी क्षमता का उपयोग करें।
उपाय - गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें। हनुमत उपासना करें।

9 of 12
राशि
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कर्म और भाग्य का संयोग लाया है। इस सप्ताह आपके माध्यम से किए गये अधिकांश प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपको हर कदम पर किस्मत का साथ मिलेगा। लेकिन ध्यान रहे कि आप इस अवसर को आलस्य के चलते खो सकते हैं। समय का प्रबंधन और पूरे लगन से कार्य करने पर सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य में शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों की मदद से लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों की मनचाहा साथी मिल सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

शुभ अंक - 7
शुभ रंग - गोल्डन
सफलता का सूत्र - समय का प्रबंधन करें।
उपाय - हल्दी या पीले चंदन का तिलक लगाएं। ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’मंत्र जपें।

10 of 12
राशि
मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह समस्याओं से भागने की बजाय उनका सामना करने की जरूरत रहेगी। यदि आप साहस और समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से आप उनका समाधान खोज निकालने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के मध्य में आपके बड़े प्रयासों में गति आएगी। इस दौरान किसी बड़ी योजना में धन लगाने का जोखिम उठाने से बचें। फुटकर व्यापारियों का समय शुभ है। प्रेम संबंधों में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है। लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी बिल्कुल भी न करें, अन्यथा बने बनाए संबंध बिगड़ सकते हैं। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अतिरिक्त श्रम और संकल्पशक्ति की जरूरत होगी।

शुभ अंक - 4
शुभ रंग - बादामी
सफलता का सूत्र - ‘आलस्य से बचें।’
उपाय - काले कपड़े दान करें। ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र जपें।

11 of 12
राशि
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह सामाजिक और पारिवारिक जीवन में बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। ध्यान रहे कि आपकी बात से ही बात बनेगी और बिगड़ेगी। ऐसे में सोच-समझकर ही कोई बात कहें। साथ ही उतनी ही जिम्मेदारी लें या फिर वादा करें, जिसे पूरा कर सकें, अन्यथा आपका अपमान हो सकता है। पूरे सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ बना रहेगा। सेहत सबंधी परेशानियों की अनदेखी बिल्कुल न करें। सप्ताह के मध्य में कार्य की अधिकता का असर आपकी सेहत पर भी दिख सकता है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। घर-परिवार हो या फिर प्रेम संबंध किसी भी विवाद को तूल देने से बचें।

शुभ अंक - 9
शुभ रंग - भूरा
सफलता का सूत्र - ‘वाणी पर नियंत्रण रखें।’
उपाय - शनि का दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।’
 
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन
मीन राशि के जातकों की इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। सप्ताह के प्रांरभ में युवाओं को मौज-मस्ती के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने अधीनस्थ का पूरा सहयोग मिलेगा और सीनियर्स आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। पठन-पाठन, लेखन कार्य एवं पत्रकारिता से जुड़े लोगों को समय शुभ है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। प्रेम संबंधों पर परिजनों की मुहर लग जाने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। मौसमी बीमारी से सचेत रहें।

शुभ अंक - 2
शुभ रंग - पीला
सफलता का सूत्र - ‘समय का प्रबंधन करें।’
उपाय - हल्दी का टीका लगाएं। ‘ॐ नमो नारायणाय’मंत्र जपें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें