TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष
वृष राशि के जो जातक लंबे से समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार को बढ़ाने के बढ़िया अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ संभव है। हालांकि सोचे हुए लक्ष्यों को पूरा करने में आपकी सेहत आड़े आ सकती है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको मिलने वाली तमाम खुशियों में आपकी तबीयत रंग में भंग डालने का कारण बन सकती है। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों और मांगलिक कार्यों के लिए धन खर्च होगा। लंबे समय बाद किसी प्रियजन से मुलाकात आपकी खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। यदि आपकी लव पार्टनर के साथ खटपट चल रही थी तो किसी महिला मित्र की मदद से गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। परिजन की हरी झंडी दिखाने के बाद आपका प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकता है। सप्ताह के अंत में सत्ता सरकार से जुड़ी कार्य सिद्ध होने की पूरी संभावना है। इस दौरान किसी बड़े निर्णय को लेते समय आपको न सिर्फ अपने इष्ट मित्रों का बल्कि परिजनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय : प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को दूध, चावल, चीनी अथवा सफेद मिठाई का दान करें।