वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह अपने-अपने स्वभाव और कारकत्व के आधार पर जातकों का शुभ और अशुभ दोनों तरह का फल प्रदान करते हैं। सभी 9 ग्रहों में कुछ ग्रह सदैव शुभ फल प्रदान करते हैं, तो कुछ ग्रह ऐसे होते हैं जिनका मन में नाम आते है बुरे-बुरे ख्याल आना शुरू हो जाता है। ज्योतिष में तीन ग्रह ऐसे है जिनसे लोग हमेशा ही भयभीत रहते हैं ये ग्रह, शनि, राहु और केतु। हालांकि ऐसा नहीं है कि ये तीनों ग्रह हमेशा ही अशुभ रहते हैं बल्कि कुछ विशेष परिस्थितियों में अच्छा फल भी प्रदान करते हैं। कुंडली में अगर ये तीन ग्रह शुभ भाव में स्थिति है या फिर ग्रहों के संयोग से अन्य ग्रहों के साथ मिलकर शुभ स्थिति का निर्माण करते हैं तो अच्छा फल देने के लिए बाध्य होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर 1 साल तक राहु की कृपा प्राप्त होने वाली है। राहु की मेहरबानी से इन राशियों के जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि, वैभव, तरक्की,मान-सम्मान, यश और ऐशोआराम आदि की प्राप्ति होने वाली है।