फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 अप्रैल) : जानिए इस सप्ताह किन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद

Sun, 18 Apr 2021 07:23 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्र, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अनजान भय सताता रहेगा। इस सप्ताह आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी जिम्मेदारियों का अत्यधिक बोझ रहेगा। अति व्यस्तता के चलते परिवार के लिए भी समय न निकाल पाने के चलते मन में खिन्नता बनी रहेगी। अनावश्यक यात्रा करने से बचें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में अथवा स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अत्यधिक श्रम की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग - लाल
सफलता का सूत्र - धैर्य एवं विवेक से कार्य करें।
उपाय- तांबे का कड़ा धारण करें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि कहीं हवन करते समय हाथ न जल जाये। दूसरों के मामलों में दखल देने की बजाय अपनी चीजों पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। साथ ही सेहत को लेकर भी किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। सप्ताह के मध्य में यदि आप किसी भी चुनौती को अवसर के रूप में लेते हुए कार्य करते हैं तो निश्चित रूप से अपना प्रभाव बनाए रखने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में सोच-समझ कर कदम आगे बढ़ाएं और जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।

शुभ अंक- 8
शुभ रंग - आसमानी
सफलता का सूत्र - वाद-विवाद से बचें।
उपाय- चावल एवं चीनी का दान करें। श्री दुर्गाचालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह समस्याओं को एक-एक करके सुझलाने की कोशिश करना चाहिए। आप पाएंगे कि आप कठिन से कठिन स्थिति से भी उबरते चले जा रहे हैं। इस सप्ताह मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सप्ताह के मध्य चाहे-अनचाहे छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कोरोना काल में यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - ‘लापरवाही से बचें।’
उपाय- गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

4 of 12
राशि
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत से ज्यादा कर्म पर विश्वास करना होगा अन्यथा पास आए अवसर से भी आप हाथ धो बैठेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए अपने अधीनस्थों और सीनियर्स को मिलाकर चलें। किसी भी प्रकार का अभिमान आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस सप्ताह अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। काम-काज की अधिकता के बीच अपने शरीर का पूरा ध्यान रखें और खान-पान में विशेष ध्यान दें। किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय बड़ों अथवा शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। सप्ताह के अंत में संतान से जुड़ी कोई चिंता सता सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग - कत्थई
सफलता का सूत्र - संयम से काम लें।
उपाय- ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करते हुए तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल और संभव हो तो बेलपत्र भी चढ़ाएं।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह रिश्तों की नाजुक डोर को टूटने से बचाना होगा, अन्यथा एक छोटी सी बात पर सालों से बने बनाए संबंध खत्म हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र हो या घर परिवार किसी भी सूरत में अभिमान करने से बचें। कारोबार में बेहतर रणनीति बनाते हुए आगे बढ़ने पर सफलता प्राप्त होगी लेकिन व्यवसाय अथवा प्रापर्टी में धन निवेश करते समय किसी विशेषज्ञ की राय लेना न भूलें। जो लोग बीमार चल रहे थे, उनकी सेहत में सकारात्मक सुधार होगा। सप्ताह के अंत में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर अपने कंपटीटर्स को पीछे छोड़ने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंधों को मजबूत करने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग - धानी
सफलता का सूत्र - अभिमान करने से बचें।
उपाय- विघ्न बाधा को दूर करने और सफलता प्राप्ति के लिए गणपति की पूजा करें एवं ‘ॐ हिरण्यगर्भाय नमः’मंत्र जपें।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या
आंख मूंद लेने से बिल्ली नहीं भाग जायेगी, कन्या राशि के जातकों को यह बात ध्यान में रखते हुए अपनी समस्याओं को एक-एक करके सुलझाना होगा। सप्ताह के प्रारंभ में घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस सप्ताह कुछ एक चुनौतियों के साथ जीवन में नए अवसर भी मिलेंगे, जिनसे प्रगति के योग बनेंगे। कामकाज या व्यापार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी मित्र या वरिष्ठ की सलाह एवं मदद से लंबे समय अटके कार्य को पूरा करने में कामायाब होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

शुभ अंक- 9
शुभ रंग - हरा
सफलता का सूत्र - धैर्यपूर्वक कार्य करें।
उपाय - कन्याओं को मिठाई खिलाएं। देवी दुर्गा की उपासना करें।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कामकाज के साथ अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखना होगा। सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। अपनी इम्युनिटी पर पूरा ध्यान दें और किसी भी प्रकार के नशे आदि से दूर रहें। यदि किसी कार्य को करने में स्वयं को सहज या सक्षम न पाते हों तो बगैर किसी संकोच के न कहना आपको सीखना होगा। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है। इस दौरान अपने माता-पिता की जरूरतों पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में अपने लव पार्टनर की भावनाओं को नजरंदाज न करें।

शुभ अंक- 4
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - अपने विवेक से काम करें।
उपाय - प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से अघ्र्य दें एवं आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

8 of 12
राशि
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह करिअर और कारोबार की दृष्टि से अत्यंत शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का ही सहयोग मिलेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। किसी मित्र या परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। इस दौरान किसी के साथ मित्रता प्रेम संबंधों में बदल सकती है। हालांकि प्रेम की पींग बढ़ाते समय उतावलेपन से बचें, अन्यथा बनी बनाई बात भी बिगड़ सकती है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। युवाओं का अधिक समय मौज-मस्ती में बीतेगा।

शुभ अंक- 2
शुभ रंग - केसरिया
सफलता का सूत्र - सकारात्मक रूख रखें।
उपाय - मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और ॐ आंजनेयाय नमः मंत्र जपें।

9 of 12
राशि
धनु
सप्ताह की शुरुआत कुछ एक समस्याओं के साथ होगी लेकिन मित्रों एवं परिजनों की मदद से उसका हल निकालने में कामयाब हो जायेंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों को यदि बाहर निबटा लें तो फायदे में रहेंगे। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान सुख-सुविधा आदि चीजों पर अधिक धन खर्च होगा। सेहत संबंधी किसी भी समस्या की अनदेखी न करें। किसी पुरानी बीमारी के उबरने की आशंका है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ अंक- 5
शुभ रंग - सुनहरा
सफलता का सूत्र - ‘अवसर को न खोएं।’
उपाय – गुड़ एवं चने का दान करें। ‘ॐ रां रामाय नमः’ मंत्र जपें।

10 of 12
राशि
मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय बीती बात को भुलाकर आगे बढ़ने का है। कार्यक्षेत्र में यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना बने तो बगैर किसी ईगो के तुरंत इस दिशा में फैसला लें। सप्ताह के प्रारंभ में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आर्थिक लाभ की संभावनाएं बनेंगी। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार की गलतफहमी पनपने न दें। महिलाओं का अधिक समय पूजा-पाठ में बीतेगा। वाहन धीरे चलाएं। चोट-चपेट लगने की आशंका है। हड्डी से जुड़े पुराने रोग उभर सकते हैं।

शुभ अंक- 1
शुभ रंग - भूरा
सफलता का सूत्र - ‘स्वभाव में विनम्रता लाएं।’
उपाय - शनिवार के दिन छायादान करें। ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र जपें।

11 of 12
राशि
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस समस्याओं को एक-एक करके सुलझाना होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्य की अधिकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहयोगी की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय अथवा किसी योजना में बड़ी धनराशि लगाने से पहले अपने शुभचिंतकों अथवा विशेषज्ञों की राय लेना न भूलें। ध्यान रखें कि किसी भी सूरत में आपके माध्यम से मजदूर वर्ग पीड़ित न होने पाए। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं अन्यथा सामाजिक कलंक लगने की आशंका है। लव पार्टनर हो या परिजन उनकी भावनाओं की अनदेखी बिल्कुल भी न करें। गुप्त शत्रुओं और अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें।

शुभ अंक- 5
शुभ रंग - फिरोजी
सफलता का सूत्र - ‘सकारात्मक रूख रखें।’
उपाय – छायादान करें। श्री बजरंगबाण का पाठ करें।’
उपायः पीपल के वृक्ष पर दीपक जलाएं। ‘ॐ हं हनुमते नम:’ मंत्र का एक माला नित्य जाप करें।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन-
मीन राशि के जातकों इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की जरूरत है। यदि अत्यंत आवश्यक हो तो यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें। सप्ताह के प्रारंभ में करिअर और कारोबार को लेकर मन चिंतित रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए श्रम के साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। सप्ताह के अंत में आय से अधिक खर्च करने पर मन खिन्न रहेगा। किसी व्यक्ति से ज्यादा अपेक्षा न पालें, अन्यथा उपेक्षा होने पर मानसिक कष्ट मिल सकता है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 6
शुभ रंग - केसरिया
सफलता का सूत्र - ‘मन को शांत रखें।’
उपाय - भगवान विष्णु की पूजा करें। ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र जपें और कार्य विशेष में सफलता की प्राप्ति के लिए केसर का तिलक लगाकर निकलें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें