मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यवसाय में आने वाली मंदी परेशान करेगी। किसी भी नई योजना या व्यवसाय में धन लगाने से पहले खूब सोच-विचार कर आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ हंसी-मजाक करने से बचें, अन्यथा बात का बतंगड़ बन सकता है। भूमि-भवन संबंधी से जुड़ी समस्याओं को टालने की बजाय उसका समाधान खोजने का प्रयास करें, क्योंकि आपके आंख मूंद लेने मात्र से मुसीबत रूपी यह बिल्ली नहीं भाग जायेगी। घर-परिवार हो या फिर कारोबार पैसे-रुपये का हिसाब किताब ठीक तरीके से करके आगे बढ़ने की जरूरत है, अन्यथा विवाद की आशंका है। प्रेम संबंधों में चली आ रही परेशानियों में थोड़ी कमी आयेगी, लेकिन अभी भी आप इस दिशा में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं तो बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन सूर्यदेवता को जल दें। साधु-संतों की सेवा करने के साथ किसी धर्म स्थान की सफाई करें।