मीन
मीन राशि के जातक यदि इस सप्ताह सूझ-बूझ के साथ अपने कार्य को समय पर करते हैं तो उन्हें अपने करिअर और कारोबार दोनों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। परिश्रम एवं भाग्य के तालमेल से आप अपनी उन्नति कर पाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में जूनियर के साथ सीनियर का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। आय के नये स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। परिवार में कोई धार्मिक-मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है। घरेलू मामले को सुलझाते समय भाई-बहनों की तरफ से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि कोई भी बड़ा फैसला लेते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी करने की गलती न करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। संभव है कि परिजन आपके प्रेम संबंध पर शादी की मुहर लगा दें। दांपत्य जीवन में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय : भगवान विष्णु की प्रतिदिन पीले फूल से पूजा करें और गुरुवार के दिन विशेष रूप से बेसन के लड्डू, हल्दी, चने की दाल, पीले फल चढ़ाएं और कुछ दक्षिणा रखकर किसी ब्राह्मण को दान करें।