सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य से बचते हुए अपने कार्य को समय पर करना होगा, अन्यथा हाथ में आया अवसर आप खो सकते हैं। साथ ही साथ सेहत के प्रति भी खिलवाड़ करने से बचना होगा। सेहत संबंधी छोटी-मोटी दिक्कत को इग्नोर करने से बचें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। व्यवसाय में अपने प्रतिद्वंदियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह के पूर्वार्द्ध के मुकाबले उत्तरार्द्ध राहत भरा रहेगा। इस दौरान विशेष संपर्कों की मदद से आपके अटके काम बन सकते हैं। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिजनों के साथ तीर्थ यात्रा संभव है।
उपाय : प्रतिदिन सूर्यनारायण को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।