Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सभी सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन आपका यही आत्मविश्वास अभिमान में न बदलने पाए इसका आपको खूब ख्याल रखना होगा, अन्यथा आपके प्रिय लोग आपसे उचित दूरी बना सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह की शुरुआत शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। इस सप्ताह आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। खास बात यह कि इसमें आपको अपने मित्रों और परिजनों दोनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आप आप ऐसी जगह आर्थिक निवेश कर सकते हैं, जिसके आपको भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझ सकते हैं। विदेश में करिअर या पढ़ाई की राह में आ रही परेशानियां दूर होंगी। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों की किसी के साथ हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती हैा वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दिया जाए तो सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध और गंगाजल चढ़ाकर रुद्राक्ष की माजा से 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का कम से कम एक माला जप जरूर करें।