फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today: वृषभ और तुला राशि वालों को व्यापार में मिल सकता है लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

Sat, 05 Nov 2022 07:47 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
5 नवंबर का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Vaikuntha Chaturdashi 2022: कब है बैकुंठ चतुर्दशी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपके पारिवारिक रिश्ते में चल रही अनबन समाप्त होगी। सभी एक दूसरे के साथ जुड़कर बातचीत करते हुए नजर आएंगे। अत्यधिक तला भुना खाने से कोई पेट संबंधी समस्या आ सकती है और यदि आपको कोई पहले से समस्या चल रही थी, तो वह आपके कष्टों को बढ़ा सकती है। आपको आज अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं पर बातचीत करनी होगी। आपको संतान की नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप व्यापार में यदि कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे, तो वह आपको अच्छा मुनाफा  दे सकते है। आपका कोई पिछला लिया गया निर्णय आज आपको समस्या दे सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको लेन-देन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आप अपने मित्रों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। 

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर अथवा धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता की नाराजगी आज खत्म होने की संभावना है। जीवनसाथी की बातों का आज आप पूरा मान रखेंगे और उन्हें कोई गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आपको आज छोटे-मोटे निवेश करने से बचना होगा। यदि आप बड़ा निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन परिवार के साथ मिलकर आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। आप अपने घर को रेनोवेट कराने की भी कुछ योजना बना सकते हैं। आपको ज्यादा वस्तुओं की खरीदारी नही करनी  है, अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है। आपका कोई काम आज आपको परेशान करेगा। बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके सफलता हासिल करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने कुछ रुके हुए कामों को समय से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। विवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। बिजनेस में आज आप अपने लक्ष्य को पूरा करके देंगे और आपकी संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपको लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों पर पूरा ध्यान दें।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको किसी मामले को कल पर टालने व उसमें लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो फिर कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आप आज बिजनेस की किसी डील को फाइनल करने से पहले जरूरी कागजातो पर अच्छ तरह से पढ़ कर दस्तखत करें। आपको कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना होगा, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। अपने अधिकारियों के नेतृत्व में ही कार्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
तुला राशि के जातक ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए कारण प्रत्येक कार्य को समय पर पूरा करके देंगे। आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने जूनियर्स की कुछ गलतियों को भी नजरअंदाज करेंगे। नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होगी। परिवार में आज आपकी कोई बात किसी सदस्य को बुरी लग सकती है, इसलिए बहुत ही सावधानी से और तोलमोल कर बोले।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी कोई बात आज आपको परेशान करेगी, जिसके लिए आप अपनी माता जी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती दिख रही है। आपको आज लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे और एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे, जिससे आपसी प्रेम और गहरा होगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि मिलती दिख रही है। आज आपको अहंकार में आकर किसी से कोई बात नहीं बोलनी है, नहीं तो उसे आपकी बात बुरी लग सकती है। घर परिवार में कोई निर्णय वरिष्ठ सदस्यों से पूछकर लेना होगा। आपकी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी नई नौकरी के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में कामयाब रहेंगे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है, लेकिन आपको आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि हो पाएगी। आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आपको पुरानी बातों को नहीं उखाड़ना है। आप आज कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से विनती करके किसी काम को पूरा करा सकते हैं। जो लोग सरकार योजना में निवेश करने जा रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आनंदमय रहने वाला है, क्योंकि आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों व मित्रों का आना जाना रहेगा। आपको आज कोई सलाह अपने पिताजी से लेनी होगी और कार्यक्षेत्र में भी आप अपने कार्यों को गति देंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपको अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा।  दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन सुखमय रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको सेहत के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। व्यापार की कुछ योजनाओं को आज बल मिलेगा। आपकी अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। परिवार में अपनी एक अहम जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। व्यापार में कुछ आधुनिक तकनीकों को भी अपना सकते हैं, जिससे आपका व्यापार बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के साथी का रवैया कुछ रूखा रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें