Saptahik Rashifal 28 July से 03 August 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल (28 जुलाई-03 अगस्त)
- फोटो : amarujala
Weekly Horoscope (28 July-03 August):नया सप्ताह एक नई ऊर्जा और नए अवसरों के साथ दस्तक देने जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सोमवार, 28 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा यह सप्ताह ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के विशेष संयोग के कारण ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Kendra Yog 2025: 1 अगस्त से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बन रहा है केंद्र योग
हर राशि पर इसका अलग-अलग असर देखने को मिलेगा, और सभी के लिए यह समय कुछ न कुछ खास लेकर आ सकता है चाहे वो स्वास्थ्य से जुड़ा हो, पारिवारिक रिश्तों का हो, बच्चों का सहयोग हो या फिर सफलता की दिशा में बढ़ते कदम। तो आइए जानते हैं 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक का सप्ताह कैसा रहने वाला है, और कौन-से खास बदलाव उनके जीवन में नजर आ सकते हैं। Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर बन रहे हैं शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगी प्यार में सफलता
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपके काम काफी भाग-दौड़ करने के बाद ही मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी वाणी और व्यवहार में बहुत ज्यादा विनम्रता बनाए रखनी होगी। इस दौरान दूसरों की बातों को तूल देने से बचें। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर के साथ तर्क-वितर्क करने से बचने की आवश्यकता रहेगी। \
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध की बजाय उत्तरार्ध ज्यादा शुभ रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में बिजनेस करने वाले लोगों की आय में निरंतरता बाधित हो सकती है। हालांकि उत्तरार्ध तक सभी चीजें पटरी पर आ जाएंगी। इस सप्ताह पैसों के लेनदेन में सावधानी अपेक्षित रहेगी। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछेक बड़े बदलाव का कारक बन सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन पढ़ाई से थोड़ा उचट सकता है। इस दौरान आप लाख कोशिश करने के बाद भी एकाग्र मन से पढ़ाई नहीं कर पाएंगे।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। कठिन समय में साथी-संगी साथ खड़े रहेंगे। पारिवारिक सुख मध्यम रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के हर सदस्य को मिली उपलब्धि के कारण आपका मन हर्षित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बड़े बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।
साप्ताहिक राशिफल
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में सफलता मिल सकती है। यह सप्ताह करियर और कारोबार की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। पूरा हफ्ता व्यापारी वर्ग के लिए सुखमय रहेगा। बीते कुछ समय से चली आ रही व्यापारिक मंदी इस माह दूर हो जाएगी।
इस सप्ताह आप अपने कारोबार को विस्तार देने की दिशा में काम करेंगे। खास बात ये कि ऐसा करते समय आपको घर और बाहर दोनों जगह सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में छोटी-मोटी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन वे शीघ्र ही दूर भी हो जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में थोड़ी व्यस्तता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आस-पास की यात्रा का योग बन रहा है। इस दौरान किसी पुराने परिचित से मेल-मुलाकात होने की संभावना है।
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको पेट से संबंधित कष्ट हो सकते हैं। रिश्ते-नाते सामान्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें।
साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के लिए कुछेक चीजों को यदि छोड़ दिया जाए तो पूरा सप्ताह सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपने पराक्रम एवं उत्साह के बल पर किसी बड़े कार्य को सम्पन्न करेंगे। आपकी परफॉर्मेंस को देखकर बीते कुछ समय से नाराज चल रहा अधिकारी वर्ग प्रसन्न होगा।
कार्यक्षेत्र में आपकी धाक बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय में तीव्र प्रगति होगी, परंतु कामकाज की अधिकता के चलते शारीरिक एवं मानसिक थकान भी बनी रहेंगी। आर्थिक स्थिति की दृष्टि से इस सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए सौभाग्य को बढ़ाने वाला एवं लाभकारी साबित होगा। वहीं सप्ताह के मध्य में किसी कार्य में बड़ी धनराशि लगाने के कारण आपकी वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है।
हालांकि उत्तरार्ध तक एक बार सभी चीजें फिर से नियंत्रण में आ जाएंगी। इस सप्ताह छात्र वर्ग का मन तुलनात्मक दृष्टि से कुछ कम लगेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। रिश्ते-नातों में मधुरता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना एवं रुद्राष्टक का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।
साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी राहत भरा रह सकता है। यदि आप बीते समय से किसी कार्य विशेष को लेकर परेशान चल रहे थे या फिर आपको कोई पारिवारिक चिंता परेशान किए हुए थी तो इस सप्ताह वह दूर हो जाएगी। सेहत सामान्य रहेगी। यदि पूर्व में आप किसी कारणवश स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से परेशान चले आ रहे थे, तो आपको इस सप्ताह उसमें राहत मिलती हुई नजर आएगी। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके पक्ष में रहने वाला है।
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कार्य की अधिकता के चलते थकान बनी रहेगी, लेकिन इस दौरान आप महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने में कामयाब हो जाएंगे। अधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखने के कारण आपकी कई परेशानियां हल हो जाएंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अचानक कहीं से धन लाभ होने की संभावना बनेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले सुलझेंगे। बाजार में फंसा हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा।
व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध अत्यधिक शुभ रहने वाला है। हालांकि उन्हें किसी भी योजना में निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेनी चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक-मांगलिक कार्यों के लिए धन व्यय होने की संभावना है। रिश्ते-नातों में मधुरता बनी रहेगी। उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।
साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आप परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। इस दौरान आपको अचानक किसी कार्य विशेष के लिए बड़ी धन राशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके चलते आपकी वित्तीय स्थिति गड़बड़ा सकती है। संतान पक्ष को लेकर भी आपको चिंता बनी रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो आपको इस सप्ताह कोई भी कारोबारी फैसला सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध थोड़ा कम लाभदायक रहेगा, परंतु आप हानि का अनुभव नहीं करेंगे, अर्थात् स्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी। जो लोग शेयर में निवेश करते हैं, उन्हें सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आप किसी भी कार्य में शॉर्टकट लेने से बचें, अन्यथा धन हानि के साथ मानहानि होने की आशंका बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में सरकारी मामले आपकी चिंता का विषय बन सकते हैं।
इस दौरान असमय की गई यात्रा आपकी शारीरिक एवं मानसिक थकान का कारण बन सकती है। रिश्तों में मधुरता को बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी अपेक्षित रहेगी। उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा सूर्याष्टक का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।
साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर बहुत ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय नौकरीपेशा वर्ग के लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपका अपने उच्च अधिकारियों से किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों के साथ वाद-विवाद करने से बचना होगा। इस दौरान आपको अपने सहकर्मियों से भी पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको करियर और कारोबार में अपने प्रयासों का आशातीत लाभ प्राप्त होगा, लेकिन इस दौरान भी घर-परिवार से जुड़ी उलझनें आपकी चिंता का कारण बनी रहेंगी। यदि आप प्रमोशन या अन्य किसी प्रकार की बढ़ोतरी की आशा कर रहे हैं, तो आपको इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सेहत को लेकर कुछेक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान मौसमी बीमारी तथा किसी पुरानी बीमारी के उभरने को लेकर सावधान रहें।
पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मध्यम साबित होगा। इस सप्ताह छोटे भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर तर्क-वितर्क हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत भी चिंता का कारण बन सकती है। उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र दान में देकर आशीर्वाद लें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।
साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। आपके द्वारा किए गए परिश्रम और प्रयास को अधिकारी वर्ग सराहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। व्यवसाय में आपको मनचाहा लाभ होगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे।
सप्ताह के पूर्वार्ध में कारोबार से जुड़ी छोटी-मोटी बाधाएं तो आएंगी, लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उसे दूर करने में अंततः कामयाब होंगे। यदि आप बीते कुछ समय से रोज़ी-रोज़गार की तलाश में हैं तो आपकी यह मनोकामना सप्ताह के अंत तक पूरी हो सकती है। किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से मनचाहा रोजगार मिलने की संभावना बनेगी। यदि आप लंबे समय से किसी नए कारोबार की शुरुआत करने को सोच रहे थे, तो उस दिशा में प्रगति होगी। इससे जुड़ी धन की समस्या का समाधान निकलेगा।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की प्रगति से मन हर्षित रहेगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन के हर कदम पर जीवनसाथी का साथ बना रहेगा। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे। उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: गूढ़, मजबूत इच्छाशक्ति, साहसी, रहस्यमय।
साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। बीते कुछ समय से आपको करियर-कारोबार में जो अनुकूलता बनी हुई थी, उसमें कमी देखने को मिलेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में अड़चन आ सकती है। इसका असर आपके निजी जीवन में भी पड़ता नज़र आएगा। आपके बात-व्यवहार में अचानक आए परिवर्तन के कारण आपका वैवाहिक जीवन एवं प्रेम संबंध प्रभावित हो सकता है।
यह सप्ताह छात्र वर्ग के लिए मानसिक चिंता एवं तनाव से भरा हो सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, तो आपको इससे जुड़े सकारात्मक परिणामों के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सामान्य से ज़्यादा परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज की अधिकता के चलते आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। इस दौरान आपको अपने खानपान और सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको बाज़ार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने प्रतिस्पर्धी से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: गुरु (बृहस्पति)
स्वभाव: उत्साही, ज्ञानप्रिय, स्वतंत्र, दयालु।
साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। सुखद पहलू यह है कि आपको इस सप्ताह कठिन परिश्रम और प्रयास का सकारात्मक फल प्राप्त होगा, लेकिन सेहत को लेकर आपको चिंतित रहने की आवश्यकता है क्योंकि इससे जुड़ी आपको कुछेक परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आप कार्य की अधिकता के चलते अपनी सेहत और खानपान पर कम ध्यान दे पाएंगे, जिसके चलते आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी।
इस सप्ताह आपको पेट संबंधी कष्ट होने की आशंका भी बनी रहेगी। धनु राशि के जो जातक मार्केटिंग की जॉब से जुड़े हैं या मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, उसे निभाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता भी बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में काम-धंधे के अलावा अन्य गतिविधियों में सहभागिता बढ़ेगी। इस दौरान आपको किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सरकारी कर्मचारियों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें। उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और सूर्य उपासना करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: मेहनती, धैर्यशील, अनुशासित, लक्ष्यपरक।
साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा राहत भरा रह सकता है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी बड़ी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह उसका समाधान खोजने में किसी प्रभावी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी कहा जा सकता है।
हालांकि सप्ताह के पूर्वार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोग बाज़ार में आई तेजी का फायदा उठाने में कामयाब रह सकते हैं। इस दौरान आपको धन निवेश करने के मौके मिल सकते हैं, हालांकि ऐसा करने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए और जोखिम भरे बड़े निवेश से बचना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे हैं, तो आपसी तालमेल में कमी होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लिए भी यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है।
सप्ताह की शुरुआत में जहां आप अपने टारगेट को पूरा करने को लेकर चिंतित रहेंगे, वहीं उत्तरार्ध में खराब सेहत और पारिवारिक समस्याएं आपके बेहतर प्रदर्शन में बाधक बन सकती हैं। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने अधिकारी वर्ग के साथ तर्क-वितर्क करने से बचना चाहिए। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछेक चीज़ों से समझौता करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ मेल-मुलाकात में मुश्किलें आ सकती हैं। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधिवत पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: गुरु, शनि (पारंपरिक), यूरेनस (आधुनिक)
स्वभाव: नवीन विचारक, स्वतंत्र, सामाजिक, मानवतावादी।
साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले शुभ फलों में कुछ कमी देखने को मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में धीमी गति से प्रगति और लाभ होता नज़र आएगा। लाभ के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी, जिसके चलते आपकी वित्तीय स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह सामान्य फलकारी रहेगा।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर तनाव बना रहेगा। कठिन परिश्रम करने पर ही आशा के अनुरूप फल की प्राप्ति संभव हो पाएगी। मनचाहे परिणाम के लिए आलस्य त्याग कर पूर्ण एकाग्र मन से अध्ययन करना होगा। आर्थिक दृष्टि से यदि देखा जाए, तो सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा परेशानियों भरा है। इस दौरान आपकी आय के स्रोत प्रभावित हो सकते हैं। मार्केट में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं, तो आपको धन संबंधी हिसाब-किताब स्पष्ट करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा।
रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको लोगों की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा। जीवन से जुड़े तमाम तरह के उतार-चढ़ाव के बीच माता-पिता की तरफ से सहयोग और समर्थन संबल बनेगा। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
मीन राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: बृहस्पति
स्वभाव: संवेदनशील, कल्पनाशील, सहानुभूतिपूर्ण, आध्यात्मिक।
साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। करियर-कारोबार में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि, आपको इस सप्ताह आवश्यकता से अधिक ज़िम्मेदारी अपने सिर पर लेने से बचना होगा, अन्यथा बाद में वह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इसी प्रकार कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी, लेकिन आपको जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता भी रहेगी।
मीन राशि के जातकों को शॉर्टकट तरीके से लाभ प्राप्ति से बचना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह वस्तुतः शुभ ही साबित होगा। यदि आपकी पूर्व में कहीं आय बाधित हो रही थी, तो आप इस सप्ताह उस चिंता से मुक्त हो सकते हैं। इस पूरे सप्ताह आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। सेहत की दृष्टि से भी यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। पूरे सप्ताह आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। कुल मिलाकर सेहत सामान्य रहेगी।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहेगा। पारिवारिक सदस्यों एवं सगे-संबंधियों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीले पुष्प और पीले फल चढ़ाकर पूजा करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।