Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्मनिरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
Love Horoscope 28 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। आपके और आपके साथी के बीच छोटी-मोटी बातें तकरार का कारण बन सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि बातों को बढ़ावा न दें और हर स्थिति को प्यार से संभालें। यदि सिंगल हैं, तो किसी पुराने मित्र से फिर से बातचीत शुरू हो सकती है जो भावनात्मक रूप से आपको जोड़ सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका रिश्ता पहले से अधिक मजबूत हो सकता है। आज आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। यदि पहले कोई गलतफहमी रही हो, तो उसे आज खत्म करने का अवसर मिलेगा। प्रेम में स्थायित्व और संतुलन की स्थिति है। जो लोग अपने दिल की बात किसी खास से कहना चाहते हैं, उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपकी बातों में मिठास होगी और आप अपने साथी को खास महसूस करवाने में सफल रहेंगे। जो लोग किसी रिश्ते में नहीं हैं, उन्हें किसी खास से मिलने या बातचीत शुरू करने का अवसर मिल सकता है। शुरुआत प्यार भरी बातों से होगी, जिससे रिश्तों में नयापन आएगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपका दिल भावनाओं से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ गहरे स्तर की बातचीत हो सकती है। यदि कोई पुराना मनमुटाव है, तो आज वह खुद-ब-खुद सुलझ सकता है। यह दिन उन लोगों के लिए भी अच्छा है जो अपने रिश्ते को अगली स्टेज पर ले जाना चाहते हैं जैसे विवाह या परिवार से परिचय।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका आत्मविश्वास और आकर्षण आज चरम पर रहेगा। अपने साथी को प्रभावित करने का ये बेहतरीन मौका है। आप किसी स्पेशल डेट या सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं। साथ ही, जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई नया आकर्षण दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपको अपने रिश्ते में धैर्य और समझदारी की जरूरत होगी। कुछ छोटी बातें आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन अगर आप खुले मन से बात करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा। अपने साथी की बातों को ध्यान से सुनें और जल्दी निष्कर्ष पर न पहुंचें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने रिश्ते में मिठास और प्यार का अनुभव करेंगे। साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। जो लोग अपने रिश्ते को लेकर असमंजस में हैं, उन्हें आज स्पष्टता मिलेगी। पुराने रिश्तों में भी फिर से जान आ सकती है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपका मन थोड़ा संवेदनशील रहेगा। कोई पुरानी बात या व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। लेकिन यह समय साथी से खुलकर बात करने और भावनाएं साझा करने का है। जब आप दिल से बात करेंगे, तो रिश्ते में मजबूती आएगी। शक और संदेह से बचें।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्यार में रोमांच और ताजगी बनी रहेगी। साथी के साथ कहीं बाहर जाने या कुछ नया करने का प्लान बन सकता है। यह समय एक-दूसरे को बेहतर समझने और एक नई शुरुआत करने का है। सिंगल लोगों के लिए भी कोई नया आकर्षण सामने आ सकता है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन स्थिरता और गंभीरता का संकेत दे रहा है। आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर बात कर सकते हैं। यह समय रिश्ते को और गहरा करने का है। यदि आप किसी बात को लेकर चिंतित हैं, तो आज उसका हल निकल सकता है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका मन पुरानी यादों में डूब सकता है। कोई पुराना रिश्ता या बात फिर से ध्यान में आ सकती है। अगर आप नए रिश्ते में हैं, तो पुराने अनुभवों को वर्तमान पर हावी न होने दें। सिंगल लोगों के लिए यह आत्मनिरीक्षण का अच्छा समय है जानें कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज प्रेम संबंधों में मिठास और समझदारी बनी रहेगी। आपसी रिश्ते में भावनात्मक संतुलन रहेगा। यह दिन रिश्ते में भरोसा और सहयोग बढ़ाने के लिए अच्छा है। साथ में समय बिताएं, एक-दूसरे की भावनाओं को समझें इससे प्यार और भी गहरा होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।