धनु
धनु राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने समय और धन दोनों का प्रबंधन करके चलना होगा। इस सप्ताह किसी भी जरूरी काम को कल पर टालने की भूल न करें, अन्यथा आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको बेवजह की बातों में उलझाने की साजिश रच सकते हैं, ऐसे में लोगों की छोटी-मोटी में उलझने की बजाय उसे नजरंदाज करें। साथ ही साथ अपनी योजनाओं का दूसरे के सामने खुलासा करने से बचें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कॅरियर हो या फिर कारोबार, इस सप्ताह आपको पास के फायदे में दूर के नुकसान से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी बड़े खर्च के आ जाने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान घर-परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं को नजरंदाज न करें। साथ ही साथ अपने प्रेम संबंध का प्रदर्शन करने से बचें, अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीले पुष्प और पीले फल या मिठाई का भोग लगाकर नारायण कवच का पाठ करें।