लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका साथी समय और निकटता की मांग कर सकता है क्योंकि आप उसे वक्त नहीं दे पा रहे हैं। कुछ नए रिश्ते बनने और पुराने रिश्तों के रंगीन होने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सोलमेट के साथ मतभेद हो सकता है, मुद्दों को शांति और नम्रता से सुलझाएँ। लव रिलेशनशिप्स में यह बात भी मायने रखती है कि आप अपने प्यार का अहसास अपने पार्टनर को कैसे करवाते हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज आप अत्यधिक ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे। आप खुद को अपने परिवार के करीब पाएंगे। प्रेम का इजहार करने में पीछे न रहें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आज का दिन लिव इन पार्टनर या परिवार के साथ मतभेद का है जिसके कारण आप बैचैन हो सकते हैं। नया वातावरण आपको नए लोगों से मिलाएगा जो पूरा जीवन आपका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): किसी करीबी मित्र से फिल्म देखने या घूमने का आमंत्रण मिल सकता है। आप अपने माता-पिता के नजदीक महसूस करेंगे, इसके साथ ही प्रेम के रिश्तों में अंतरंगता में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपको अपने पार्टनर से एक सरप्राइज मिल सकता है। अपनी लव लाइफ के प्रति आश्वस्त रहें क्योंकि आप दोनों को एक दूसरे पर पूरा विश्वास है और यही विश्वास आपके जीवन को स्वर्ग बनाएगा।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्यार में गलतफहमी का योग है लेकिन इन मुद्दों को शांति और नम्रता से संभालें। जब कोई आपको अपने दिल की बातें बताता है तो इसका मतलब है कि वो आपके प्रति आकर्षित है, ऐसे में आप भी उन्हें स्वयं को "महसूस" करने की अनुमति दें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने जीवनसाथी की प्रशंसा करें, उसे ऐसे स्वप्नलोक में ले जाएँ जिसकी कल्पना वो हमेशा से करता रहा है। भागदौड़ भरे इन दिनों में आप अपनी सेहत का ध्यान रखना न भूलें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज कंजूस न बनें और अपने पार्टनर को कोई उपहार ज़रूर दें और साथ ही अपने रोमांटिक भावनाओं को भी व्यक्त करें। इससे आपका रिश्ता मीठा और स्पाइसी हो जायेगा, जिसका होना बेहद ज़रूरी है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): नए रिश्ते को शुरू करने और पुराने रिश्ते को पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा समय है। प्रियतम को चॉकलेट और अपने प्यार की गर्मजोशी का उपहार दें और अपने प्रेम भरे जीवन का आनंद लें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):अपने प्रियतम के साथ प्रकृति की गोद में समय बिताएं। यह यात्रा आपके रोमांस और अंतरंगता को बढ़ाएगी। सब कुछ भुला कर बस इन पलों में खो जाएं
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): ज़रूरी निर्णय लेते समय अपने दिल की सुनें या अपने पार्टनर के साथ चीज़ों का निरीक्षण करें, साथ ही अपने साथी के सुझावों पर भी ध्यान दें। अपने आत्मविश्वास और खुद की पहचान को ऐसे ही बनाए रखें।