Weekly Lucky Zodiac Sign 10 To 16 November 2025: नवंबर का नया सप्ताह शुभ संकेतों के साथ प्रारंभ हो चुका है। इस सप्ताह ग्रहों की चाल में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे। दरअसल, सप्ताह के प्रारंभ में बृहस्पति कर्क राशि में वक्री रहेंगे, जिससे कई जातकों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव संभव हैं। वहीं 16 नवंबर 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर होगा। हालांकि, उससे एक दिन पूर्व 15 नवंबर को बुध के अस्त होने से राशियों के भाग्य पर विशेष असर पड़ेगा। इस दौरान चंद्रमा कन्या और तुला राशि में भ्रमण करेंगे, जो भावनात्मक और आर्थिक संतुलन से जुड़ा समय दर्शा रहा है। ऐसे में ग्रहों की यह अनोखी चाल से किन राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Budh Dosh Upay: ठप पड़ गया है व्यापार या नौकरी, हो सकता है कुंडली में ये दोष, जानें उपाय