फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सप्ताह का राशिफल (30 दिसंबर 2019 - 05 जनवरी 2020)

Mon, 30 Dec 2019 12:32 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल। जानें 30 दिसंबर 2019 से 05 जनवरी 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा बीतेगा। नौकरी-व्यापार में आपको अच्छे परिणाम मिलते हैं। हालांकि इस सप्ताह आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको चुनौती का सामना करना पड़ेगा। लेकिन इस चुनौती में आपको आनंद आएगा। किसी स्रोत से धन प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक रूप से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। पार्टनर के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। आपके भाई-बहन भी आप को किसी प्रकार का लाभ प्रदान कर सकते हैं। माता जी को भी सेहत का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी। आपका पूरा फोकस आपके काम पर रहेगा जिससे आपका सप्ताह बेहतर जाएगा केवल इतना ही नहीं पारिवारिक जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे और आपके माता पिता आपकी सहायता करेंगे किसी खूबसूरत यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है जिससे आपको आत्मिक रूप से खुशी मिलेगी प्रियतम से पूरा सहयोग मिलेगा हालांकि जो लोग शादीशुदा हैं। उन्हें दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है धन के पीछे भागने से ज्यादा परिवार को समय देना बेहतर होगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए भाग्य के भरोसे रहने का नहीं बल्कि काम करने का है भाग्य आपका पूरा साथ देगा इसलिए कामों में सफलता मिलेगी दांपत्य जीवन में तनाव रहने से कुछ मन दुखी हो सकता है लेकिन पारिवारिक जीवन से खुशियां मिलेंगी इसके अतिरिक्त प्रेम जीवन के लिए भी सप्ताह काफी बेहतर रहेगा। साथ में समय बिताने का पूरा अवसर मिलेगा और अपने प्रिय से अपने मन की बातें कह पाएंगे कार्यक्षेत्र में स्थितियां जैसी चल रही हैं अभी फिलहाल उन्हें ऐसा ही चलने दें।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सप्ताह की शुरुआत में आप का मन थोड़ा उदास रह सकता है और मानसिक तनाव आप पर भारी रहेगा। दांपत्य जीवन में पूर्ण सुख और प्रेम मिलेगा और आपका जीवन साथी आप के मनोभावों को समझेगा प्रेम जीवन में तनाव आ सकता है किसी बात को लेकर बहस बाजी परेशानी में डाल सकते हैं इसलिए शांत रहना बेहतर होगा पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा और आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर रह सकता है खर्चों में अधिकता होने से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए यह सप्ताह काफी अनुकूल रहने वाला है मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और कोई बड़ा निर्णय लेने की स्थिति में होंगे कार्यक्षेत्र में आप के निर्णय से आपको अच्छा लाभ होगा हालांकि पारिवारिक जीवन में परिवार वालों का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है विशेषकर आपकी संतान का प्रेम जीवन में आपको समस्या रह सकती है और कुछ अपनों का हस्तक्षेप आपके प्रेम जीवन में बाधा उत्पन्न कर सकता है लेकिन आमदनी के मामले में आप का सप्ताह बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सप्ताह की शुरुआत में आपको उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन से मन दुखी हो सकता है और इस वजह से आप अधिकांश समय घर से बाहर बताना पसंद करेंगे लेकिन कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपको बांधे रखेंगे जिससे आपको एक उद्देश्य मिलेगा। आपके साहस की कोई सीमा नहीं होगी, जिसकी वजह से आप अनेक मुश्किल से मुश्किल काम भी आसानी से हल कर पाएंगे। लव लाइफ से आपको सुकून मिलेगा और आपका प्रिय आपका पूरा साथ देगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए यह सप्ताह पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से काफी बढ़िया रहेगा परिवार में सुख मिलेगा। किसी वाहन को खरीदने का प्रयास कर सकते हैं उसमें सफलता मिलेगी। घर को सुंदर बनाने की दिशा में कोई कदम उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी स्थितियां आपके हक में रहेंगी। किसी छोटी यात्रा पर जाकर अपने मित्रों से मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह यात्रा पर जाने के लिए अनुकूल है। यात्रा के दौरान आनंद मिलेगा और यह यात्रा आपको फायदा पहुंचाएगी। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत होंगे और पारिवारिक दिक्कतों की वजह से आप कुछ चुनौतियां महसूस करेंगे। आपको वाहन सावधानी पूर्वक चलाना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना के योग बन सकते हैं कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए यह सप्ताह अच्छा खान-पान के लिए बेहतर है। आप किसी रेस्टोरेंट में जाएंगे और अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताएंगे। अपने प्रिय जनों के साथ वक्त बिताएंगे। व्यंजनों का स्वाद लेंगे वाणी में मिठास बढ़ेगी। आपकी पर्सनालिटी में आकर्षण बढ़ेगा। लोग आपके मुरीद होंगे। आप किसी पार्टी में बिता सकते हैं। दांपत्य जीवन की बात की जाए तो उसके दृष्टिकोण से बेहतर है और आपके रिश्ते में समस्याएं जो चली आ रही थी अब धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। यदि आपकी लव लाइफ की बात करें तो दिनमान अधिक अनुकूल नहीं हैं। कार्यक्षेत्र में स्थितियां पहले के मुकाबले कुछ सुधरेंगे। फिर भी आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। खर्चे थोड़े से अधिक हो सकते हैं।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह जहां एक और कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपसे ज्यादा मेहनत की और ज्यादा फोकस की डिमांड करेंगी। वहीं आपकी आमदनी में कुछ कमी रह सकती है। इसके अतिरिक्त खर्चे अधिक होंगे और आपको सर्दी खांसी जुकाम जैसी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं, इसलिए अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखें जीवनसाथी आपके लिए सहयोगी बनेगा हालांकि पर यदि आप किसी प्रेम संबंध में है तो प्रिया से धुरी बन सकती है भाग्य का आपको हल्का-फुल्का साथ अवश्य मिलेगा जिससे कोई ना कोई काम बन जाएगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। खर्चों में अधिकता होने से थोड़ी बेचैन अवश्य रहेंगे, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे आपकी परेशानी हल हो जाएंगी क्योंकि कुछ आमदनी आपको अच्छी तरह से प्राप्त होगी कार्य क्षेत्र में आप का दबदबा कायम रहेगा और आपके अधिकारों में वृद्धि होने का समय चल रहा है। इसके अतिरिक्त कुछ लोगों को विदेश जाने में शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा और जीवन साथी आपके लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रेम जीवन में भी स्थितियां बेहतर रहेंगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह जहां एक और कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपसे ज्यादा मेहनत की और ज्यादा फोकस की डिमांड करेंगी। वहीं आपकी आमदनी में कुछ कमी रह सकती है। इसके अतिरिक्त खर्चे अधिक होंगे और आपको सर्दी खांसी जुकाम जैसी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं, इसलिए अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखें जीवनसाथी आपके लिए सहयोगी बनेगा हालांकि पर यदि आप किसी प्रेम संबंध में है तो प्रिया से धुरी बन सकती है भाग्य का आपको हल्का-फुल्का साथ अवश्य मिलेगा जिससे कोई ना कोई काम बन जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें