दैनिक राशिफल | आज का राशिफल (30 दिसंबर 2019)
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज पौष शुक्ल की चतुर्थी तिथि तथा धनिष्ठा नक्षत्र है। चंद्रमा मकर राशि में स्थित है।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है जहां कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा वही आपकी कोई मन वांछित इच्छा पूरी होने से भी आप खुद को सातवें आसमान पर पाएंगे स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर अवश्य रह सकता है फिर भी आप को गुप्त माध्यमों से धन मिलने की संभावना रहेगी कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार की बहस से बचना चाहिए प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है आपके भाई बहन भी आप को किसी प्रकार का लाभ प्रदान कर सकते हैं और उनसे आपके संबंध बेहतर होंगे माताजी का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में भी सुख की अनुभूति होगी और चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान के प्रति आश्वस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रतिभा आपको उचित मुकाम दिलवाएगी।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। निजी प्रयासों के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे। यदि मार्केटिंग से जुड़े हैं, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी यात्रा पर जाने में खर्च अधिक होगा, जिससे आर्थिक स्थिति पर थोड़ा दबाव रह सकता है। मानसिक रूप से थोड़ा तनाव में होंगे और थोड़ा शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में दिनमान आपके अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अनुकूल रहेगा। प्यार के मामलों में सफलता मिलेगी। रोमांस के अवसर आएंगे। संतान से सुख मिलेगा और संतान के लिए कुछ अच्छा करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सचेत रहें। व्यर्थ के खानपान से समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है, इसलिए सोच समझकर कार्य करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति का संचार होगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
अपने प्रेम जीवन में किसी तीसरे का हस्तक्षेप ना करने दें, अन्यथा आपके रिश्ते में अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आमदनी के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे और अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। विरोधियों से थोड़ा सचेत रहना आवश्यक होगा। हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। पिताजी थोड़े गुस्से में होंगे, इसलिए उनसे प्यार से बात करना अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन शांति पूर्ण रहेगा और कार्य क्षेत्र में भी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
आज आप प्यार के सागर में गोते लगाएंगे, लेकिन ध्यान रखें कि व्यर्थ के खर्चों से बचना आपके लिए आवश्यक होगा। अन्यथा इतनी समस्या हो सकती है कि बाद में आपको पछताना पड़े। आप का प्रियतम आपका पूरा सहयोग करेगा और एक दूसरे की भावनाओं को समझने से आपके प्रेम जीवन में अच्छे समय की शुरुआत होगी। दांपत्य जीवन भी खुशियों से महका हुआ रहेगा। संतान से अच्छे परिणाम मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आप की धाक जमेगी।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
आप मानसिक रूप से थोड़े दबाव में रह सकते हैं और दांपत्य जीवन में तनाव आपको परेशान करेगा, जिसकी वजह से ससुराल पक्ष से भी आपके संबंधों पर असर पड़ेगा। हालांकि आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहना आवश्यक होगा। व्यापार के सिलसिले में उत्तम लाभ मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों को बिगड़ने से आप को बचाना चाहिए।
9 of 13
rashifal 2020
आज के दिन भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा, इसलिए जो काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें थीं, वे पूरी होने लगेंगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अनियमित या उल्टा सीधा खाने से स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इनका विशेष रुप से ध्यान रखें। हालांकि अपनी वाकपटुता और बुद्धि के बल पर आप अनेक चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे और इससे कई क्षेत्रों में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
10 of 13
rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है और आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपकी व्यस्तता देखते ही बनेगी और दांपत्य जीवन में भी आपको अधिक समय देना पड़ेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी। सभी लोग मिलजुल कर रहेंगे। माताजी किसी नई बात को लेकर आपसी विचार विमर्श कर सकती हैं। संतान के लिए दिन अधिक अनुकूल नहीं है, उन्हें ज्वर आ सकता है। प्रेम के मामले में आज का दिन कमजोर है। आमदनी लेकिन बेहतर रहेगी।
11 of 13
rashifal 2020
आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन और पेशेवर जीवन दोनों के लिए काफी बेहतर रहेगा और दोनों के बीच तालमेल भी अच्छा रहेगा। सुख की अनुभूति होगी। आप किसी नए वाहन को खरीदने का विचार बना सकते हैं या अपने घर में कोई सा सजावट का कार्य करेंगे, जिससे घरेलू खर्च होंगे। कार्य क्षेत्र में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि आपके ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। अपने काम पर फोकस रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आज के दिन यात्रा करने से बचें और सहयोगियों पर अधिक विश्वास ना करें। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें।
12 of 13
rashifal 2020
काम के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। मन खूब प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। यदि आपसी कोई विवाद भी है, तो उसे साथ बैठकर सुलझा लेंगे और साथ में कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में शॉर्टकट अपनाने की बजाय अपने उसूलों पर चलने का प्रयास करें।पारिवारिक जीवन में थोड़ी अशांति रह सकती है। हालांकि माता पिता के स्वास्थ्य में पहले के मुकाबले सुधार आएगा।
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। निजी प्रयासों के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे। यदि मार्केटिंग से जुड़े हैं, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी यात्रा पर जाने में खर्च अधिक होगा, जिससे आर्थिक स्थिति पर थोड़ा दबाव रह सकता है। मानसिक रूप से थोड़ा तनाव में होंगे और थोड़ा शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में दिनमान आपके अनुकूल रहेगा।