फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन चार राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, परेशानियों का होगा समाधान

Mon, 03 May 2021 06:01 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।


विज्ञापन

2 of 5
कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया

कर्क राशि: सौभाग्य का मिलेगा पूरा साथ

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर करिअर और कारोबार में निश्चित रूप से गतिशीलता देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। थोक व्यापारियों के मुकाबले छोटे व्यापारियों का समय बेहतर है। भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में फैसला आपके हक में आयेगा। सप्ताह के मध्य में आपको किसी कार्य को करते समय जल्दबाजी से बचने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

विज्ञापन

3 of 5
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया

तुला राशि: इस सप्ताह आपको मिलेगी राहत

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी राहत भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग न मिलने के बावजूद आपकी शनै:-शनै: प्रगति होगी। येन-केन-प्रकरेण आपके सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। बरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में किसी अनजान भय को लेकर चिंता सताएगी। व्यापारियों के लिए समय मध्यम है। प्रेम संबधों में मजबूती आयेगी। परिजन आपके प्रेम संबंध पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। सेहत संबंधी किसी भी प्रकार की दिक्कत की अनदेखी बिल्कुल न करें।

4 of 5
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि: काफी सुखद रहने वाला है सप्ताह

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी सुखद साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपके व्यक्तित्व एवं छवि में एक अलग ही निखार आयेगा। लोगों की मदद करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापारियों की बाजार में साख बढ़ेगी और अप्रत्याशित रूप से कारोबार में लाभ होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार मिलेगा। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया

कुंभ राशि: धीरे-धीरे योजनाओं का होगा क्रियान्वयन 

इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों की सोची हुई योजनाओं का धीरे-धीरे क्रियान्वयन होगा। कठिन परिश्रम करने पर ही फल की प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य का भार बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर दूसरे की अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी अनजान भय को लेकर मन शंकित रहेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें