फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल महीने के पहले हफ्ते का राशिफल, इन राशि वालों के आए अच्छे दिन

Tue, 29 Mar 2016 11:46 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
मेष राश‌िः इस सप्ताह आप अपने जीवन में बदलाव महसूस करेंगें। यह बदलाव व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों स्तर पर हो सकते हैं। आपको नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है या फिर आप अपने काम करने के तरीके में ही कुछ रचनात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस दौरान कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। यदि रोमांटिक जीवन की बात की जाये तो इस सप्ताह आपके संबंध मधुर एवं मजबूत रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। अपने आप को काम या मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रखें थोड़ा बहुत समय ध्यान करने में भी लगायें। आर्थिक हालात ठीकठाक रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मार्च का अंत‌िम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राश‌ि वालों के ल‌िए

2 of 12
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
वृष राश‌िः इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेषकर अपने क्रोध पर काबू में रखें। आवेश में आकर किसी भी निर्णय को न लें। हो सकता है आपका कोई बहुत ही करीबी आपके साथ असामान्य व्यवहार करे लेकिन किसी भी परिस्थिति में स्वयं पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर किसी प्रकार की बहसबाजी में न ही पड़ें तो बेहतर रहेगा। सामने वाले की बातों से असहमत होते हुए भी अपने धैर्य को बनायें रखें। मनुष्य के लिये जिंदगी में कभी-कभी ऐसा समय आता है जब हर तरफ से हर कोई आपकी परीक्षा लेने में लगा रहता है। हो सकता है आपके लिये यह सप्ताह कुछ इसी तरह का हो। व्यावसायिक गतिविधियों को कुछ समय के लिये स्थिर व स्थगित ही रखें।
विज्ञापन

मार्च का अंत‌िम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राश‌ि वालों के ल‌िए

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
म‌िथुन राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये परेशानियों भरा हो सकता है। हो सकता जहां भी आप हाथ डालें वहां निराशा हाथ लगे। विशेषकर व्यवसायी जातक सचेत रहें और किसी भी प्रकार का निवेश करने से फिलहाल बचें। कार्यस्थल पर भी आपको अपनी साख बचाने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह अापके खर्च बढ़ने की संभावना है। अपने साथी को अपने हालातों से अवगत कराते रहें इससे आपके आपसी रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी व आप पर आपके साथी का विश्वास भी बढ़ेगा। मानसिक शांति के लिये थोड़ा समय ध्यान करने में लगायें। सप्ताहांत तक हालात सामान्य होने की संभावना है।

मार्च का अंत‌िम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राश‌ि वालों के ल‌िए

4 of 12
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये काफी व्यस्तता वाला साबित हो सकता है। कामकाज के दबाव के चलते परिवार को पर्याप्त समय देना मुश्किल हो सकता है। कड़ी मेहनत व रचनात्मक ढंग से निश्चित समयावधि पर कार्य को अंजाम देकर आप अपनी छवि बेहतर बना सकते हैं। हो सकता है कुछ नई जिम्मेदारियां भी कार्यस्थल पर आपको मिलें। लेकिन अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें तो बेहतर होगा। हालांकि आपके प्रियजन आपकी व्यस्तता को समझ सकते हैं लेकिन ऐसे समय में आप उनके लिये समय निकाल पाते हैं तो उन्हें अहसास होता है कि आपको उनकी कितनी फिक्र है।
विज्ञापन

मार्च का अंत‌िम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राश‌ि वालों के ल‌िए

5 of 12
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
स‌िंह राश‌िः अंत भला तो सब भला इस सप्ताह यह कहावत आपके लिये सार्थक हो सकती है। शुरुआत में आपको लग सकता है परिणाम अपेक्षाकृत नहीं मिल रहे। व्यक्तिगत या व्यावसायिक स्तर पर आप एक स्थिरता भी महसूस कर सकते हैं। लेकिन प्रयासरत रहें सप्ताहांत पर आपको अपनी मेहनत के बहुत ही सकारात्मक और बेहतर परिणाम मिलने के आसार हैं। यदि अपने प्रेमजीवन में आपने हाल ही में धोखा खाया है और नये साथी की तलाश में हैं तो हर कदम सावधानी से आगे बढ़ाएं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, सबकुछ भुलाकर अपने लक्ष्य पर फोकस करें अन्यथा मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

मार्च का अंत‌िम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राश‌ि वालों के ल‌िए

6 of 12
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
कन्या राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये बहुत बेहतर साबित हो सकता है। हालांकि मुश्किल परिस्थितियां भी आपके सामने आयेंगी लेकिन अपनी उर्जा और सकारात्मक दृष्टिकोण से आपको मुश्किल परिस्थितियां भी आसान नजर आयेंगी। ऐसे में आप द्वारा किये गये कार्यों से आपके सहकर्मी चकित हो सकते हैं तो आप प्रशंसा के पात्र भी बनेंगें। वरिष्ठ अधिकारी आपके लिये परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन जब समय आपका हो तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। वाद-विवाद में शामिल होकर आप बाजी मार सकते हैं लेकिन थोड़ा सचेत भी रहें विरोधी आपके पुराने राज खोल सकता है हालांकि यह परेशानी भी आपके लिये क्षणिक ही रहेगी। रोमांटिक जीवन भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

मार्च का अंत‌िम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राश‌ि वालों के ल‌िए

7 of 12
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
तुला राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये थोड़ा कठिनाइयों भरा हो सकता है विशेषकर कार्यस्थल पर आपके काम में बाधाएं पैदा हो सकती हैं। हो सकता है आप अपने आपको इस मुश्किल की घड़ी में अकेला ही पायें। लेकिन यदि आप संयम से काम लेंगें तो कोई न कोई राह नजर आ जायेगी। बस अपनी सोच सकारात्मक एवं दृष्टिकोण आशावादी रखें। व्यवसायी जातकों को भी सफलता हासिल करने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। लोगों से बातचीत एवं व्यवहार करते हुए भी सावधानी बरतें प्रतिद्वंदी आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी कामकाजी और व्यावसायिक जिंदगी को दफ्तर छोड़कर ही आयें तो घर का माहौल बेहतर रहेगा अन्यथा यहां भी वातावरण अशांत हो सकता है।

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
वृश्च‌िक राश‌िः इस सप्ताह आप जीवन में एक नई खुशी एक नये उल्लास को महसूस करेंगें। हर तरफ से आपको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। हो सकता है इस समय को आप अपने जीवन में लंबे समय तक याद करें। हर मोड़ पर आपको बेहतर अवसर मिलेंगें, नौकरी की तलाश कर रहे युवा प्रयासरत रहें बात सिरे चढ़ सकती है। यदि आप अपने लिये जीवनसाथी की तलाश में हैं तो यह तलाश भी पूरी हो सकती है। विवाहित जातकों के संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। आर्थिक रुप से यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने के आसार हैं हालांकि स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता होगी।

यह सप्ताह आपके लिये बहुत महत्वपूर्ण है

9 of 12
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
धनु राश‌िः कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये बहुत महत्वपूर्ण है। आप अपने काम में काफी व्यस्त रह सकते हैं यहां तक कि परिजनों के लिये भी समय निकालना आपके लिये मुश्किल हो सकता है। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें और आशावादी बने रहें। कड़ी मेहनत से व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने में कामयाबी मिल सकती है। सप्ताहांत पर आपको अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आप प्रियजनों के साथ थोड़ा ही सही लेकिन बहुत ही खुशहाल समय व्यतीत करेंगें। अविवाहित जातक अपने साथी की भावनाओं का खयाल रखें मनमुटाव की संभावनाएं हैं। विवाहित व्यक्त‌ियों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के संकेत हैं

10 of 12
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
मकर राश‌िः इस सप्ताह आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के संकेत हैं। कुछ मामलों में तो आपके लिये यह समय बहुत ही सौभाग्यशाली साबित हो सकता है। यदि लंबे समय से कोई काम नहीं बन रहा तो जी जान लगाकर प्रयास करें सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं। यदि आप अपने व्यवसाय को विस्तरित करना चाहते हैं या फिर किसी नयी परियोजना में निवेश करने की सोच रहें हैं तो यह समय आपके लिये बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। रचनात्मक तरीकों से आप अपने व्यवसाय को नई ऊंचाई पर भी ले जा सकते हैं। रोमांटिक जीवन में कुछ लम्हें बहुत यादगार हो सकते हैं।

मार्च का अंत‌िम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राश‌ि वालों के ल‌िए

11 of 12
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये बहुत अच्छा साबित हो सकता है। आप अपने अंदर एक ताजगी को महसूस करेंगें। अपनी इसी ऊर्जा के बूते पर आप निर्धारित समय से पहले ही अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं। इस समय आपका आत्मविश्वास भी चरम पर होगा। इस सप्ताह आर्थिक रुप से भी आपको काफी लाभ प्राप्त हो सकता है। अनपेक्षित रुप से धन प्राप्ति के आसार हैं। रचनात्मक कार्यों में आप अपना लोहा मनवा सकते हैं। हालांकि इस समय आपको एक-एक पल कीमती लग सकता है लेकिन इन कीमती पलों में प्रियजनों को नजरअंदाज न करें कुछ समय उनके लिये भी निकालें ताकि आपका जीवन समृद्ध होने के साथ-साथ खुशहाल भी हो।
विज्ञापन

मार्च का अंत‌िम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राश‌ि वालों के ल‌िए

12 of 12
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
मीन राश‌िः सामाजिक और व्यावसायिक रुप से यह सप्ताह आपके लिये काफी बेहतर साबित हो सकता है। आपको नये और प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क साधने के काफी अवसर प्राप्त होंगें जिनमें से कुछ के साथ काफी मजबूत संबंध स्थापित होने के आसार हैं। सामाजिक रुप से आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जिसे लेकर आप काफी उत्साहित होंगे। कामकाज के लिहाज से भी यह सप्ताह आपके लिये काफी व्यस्त रहने की संभावना है। कड़ी मेहनत करते हुए एक समय पर एक काम में ही लगें और उसके पूरा होने पर दूसरे को शुरु करें। पारिवारिक जीवन सामाजिक उत्तरदायित्वों के चलते प्रभावित हो सकता है लेकिन प्रियजन आपकी व्यस्तता को समझते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें