कन्या राशि
सप्ताह के आरंभ से ही आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से सहयोग की उम्मीद। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। 29 तारीख को रहें जरा बचके।