फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: पढ़ें 24 फरवरी से 01 मार्च तक का अपना भविष्यफल

Mon, 24 Feb 2020 06:36 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 24 फरवरी से 01 मार्च 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है । परिवार की व्यवस्थाओं में किया गया प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में उपलबिधयां प्राप्त होगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। आलस्य न करें वरना कोई कार्य अधूरा रह जायेगा। निज सम्बन्धों की सिथति में थोड़ी मजबूती आयेगी। धीरे धीरे आमदनी में गिरावट ले लक्षण दिख रहे है। स्वास्थ्य में उथल पुथल रहेगी। नौकरी पेशा लोगो को तरक्की में बाधा उत्पन्न तो व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बना रहेगा। प्रेम में असमंजस की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह अच्छा रहेगा। मन मुताबिक कार्य करने से आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मनोरंजन करने का अवसर प्राप्त होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा में प्रगति होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। नौकरी व पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भौतिक वस्तुओं परें अत्यधिक खर्चा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती के आसार नजर आ रहे है। स्वास्थ्य में सुधार सम्भव है। सर्जन डाक्टरों को समय बेहद अनुकूल साबित होगा। वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल बना रहेगा । किन्तु प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जा सकता है। पिता की वजह से आपको चिंतित रहना पड़ेगा। सन्तान के प्रति मन परेशान रहेगा। गृह सम्बन्धी वस्तुओं की प्राप्ति करनें में कठिनाई आयेगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे है। सन्तान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। इस सप्ताह आपको अपने इच्छा के अनुरूप आमदनी प्राप्त नहीं होगी। आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। वाहन का क्रय व विक्रय करने से इस वक्त विशेष लाभ नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल उत्पन्न करेगा। प्रेम संबंधो में जल्दबाजी न दिखाएं।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह मध्यम रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के पूरे आसार बन रहे है। जीवनसाथी के तरफ से अविश्वास की वजह से आपको परेशान रहना पड़ सकता है। अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य आपका साथ देगा। सरकारी कर्मचारियों को कुछ अतिरिक्त लाभ मिल सकता है, व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। आप में से कुछ नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। क़ानूनी दस्तावेज पर देख परख कर ही हस्ताक्षर करें। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बना रहेगा। प्रेम करने वालो के लिए समय अनुकल है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह सामान्य रहेगा। गुप्त शत्रु इस समय सक्रीय हो सकते है। राजनैतिक लोगों के साथ उठने-बैठने का अवसर मिलेगा। बौद्धिक लोगों के साथ विचार- विमर्श होगा। मित्रों के घर आना-जाना लगा रहेगा। इस समय आपको नए वाहन प्राप्ति की प्रबल सम्भावना है। आप में से अधिकतर की आमदनी अच्छी रहेगी किन्तु व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा आँखों का विशेष ख्याल रखें। लोहे के व्यापारी इस समय लाभ में रहेंगे। नौकरी के प्रयासों में कमी आएगी। वैवाहिक जीवन में संघर्ष बना रहेगा। प्रेम करने वाले इस समय लम्बी यात्रा पर जा सकते है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह समय सामान्य रहने वाला है। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा। आर्थिक तौर पर सिर्फ और सिर्फ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। इस समय आर्थिक स्थिति में थोड़ी कमी रहेगी। स्वास्थ आपके पक्ष मे नही रहेगा। नौकरी वाले अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिसका उनको लाभ मिलेगा। व्यापार में जैसे तैसे काम चलेगा। वैवाहिक जीवन में विवाद बढेगा। प्रणय सम्बन्धो में नजदीकियां बढ़ेगी।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। आप इस समय भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे जो आपको हर हाल में सफल बनाएगा। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में प्रगति रहेगी। अंगुलियों में दर्द की समस्या से आप ग्रसित रहेंगे। नौकरी में थोड़ी तोडा सा प्रयास तरक्की दिलाएगा। व्यवसाय में इस समय किराना के निवेश के लिए अच्छा है। वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा। प्रणय सम्बन्धो में दूरी बढ़ेगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
भूमि व मकान पर से आपको लाभ होगा।जातक हर कार्य को सोच समझकर और सावधानी से करेगा। जीवन साथी का उसे पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे उसके भाग्य बल मिलेगा और कठिन कार्य भी आसान हो जायेगा। यह सप्ताह जातक के लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध करायेगा। इस समय आपको आमदनी के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस समय आपको बबासीर की समस्या हो सकती है। नौकरी पेशा लोगो को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक स्थिति में खुशी का माहौल रहेगा है। प्रणय सम्बन्धो में तारतम्यता बनाये रखें।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह मध्यम रहेगा। पड़ोसियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्रा से लाभ हो सकता है। मित्रो का सहयोग आपको सफलता दिलाएंगे। नौकरी व पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सन्तान का सर्दी से बचाव करें। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती के आसार प्रबल हैं। आपका स्वास्थ्य आपका साथ देगा। रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। संतान की प्राप्ति से मधुरता आएगी। प्रणय संबंधो में खुशी का माहौल बनेगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह अच्छा नही रहने वाला है। नौकरी परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है। दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। जीवन सथी के सहयोग न मिलने के कारण जातक व्यथित रहेगा जिसके कारण उसे नुकसान सहना पड़ेगा। किये गए प्रयासो में आप असफलता ही पाएंगे। वाहन इस सप्ताह न ही चलायें तो अच्छा है । व्यवसाय में निवेश का यह अच्छा समय नही है। नौकरी करने वाले खास कर शिक्षक वर्ग लापरवाही न बरतें। आपसी सहयोग की कमी दिखाई देगी। भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह अच्छा रहेगा। माता से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। घर गृहस्थी का भरपूर आनन्द मिलेगा। जोखिम भरे कार्यो को करने से भी लाभ प्राप्त होगा। किसी व्यक्ति के दिलों दिमाग पर आप छाये रहेंगे। धार्मिक आस्था के प्रति लगाव बढ़ेगा। महिलाओं के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। दिनचर्या नियमित रखें। व्यवसाय करने वालो के लिए यह समय अच्छा है, नौकरी पेशा वालो को अपने सहयोगियों से सम्बन्ध अच्छे रखने होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली की स्थिति रहेगी। गलतफहमी के कारण प्रणय सम्बन्धो में कटुता आ सकती है। सावधान रहें।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगो को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। शादीशुदा जिंदगी में असमंजस का माहौल होगा। प्रेम में उदासीनता न दिखाए नहीं तो नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें