फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 24 फरवरी: प्यार, रोमांस या तकरार, क्या है आपके भाग्य में, पढ़ें अपना प्रेमफल

Mon, 24 Feb 2020 06:35 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 24 फरवरी 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
 
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
आज आप खुश रहेगें। आप जैसा लव पार्टनर आप चाहते थे, आज वैसा ही मिलने की संभावना है। आज मौज-मस्ती रहेगी। सगाई हो सकती है। आप अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट खरीदेंगें। आज अपने प्रियतम की भावना को समझने की जरूरत है। अगर आप इसका आदर करेंगें, तो रिश्ता लंबा चलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष 
आज अपनी रिलेशनशिप को सेलीब्रेट करने का दिन है। आज मन में रोमांच और ऊर्जा है। नए रिश्ते बनेगें। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको आज अपना पार्टनर मिल सकता है। विवाह के लिए समय अनुकूल नहीं है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

4 of 13
rashi
मिथुन
आज तो लगता है कि आपके प्यार पर किसी की नजर लग गई है। मन विचलित रहेगा। घर की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नि:संतानों के लिये खुशी का दिन है। संतान का योग बन रहा है। शाम तक समय सुधरेगा। आपके साथी की नौकरी में प्रमोशन हो सकती है। यह खबर पारिवारिक तनाव कम करेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क 
आप लंबे समय से अपना जीवनसाथी या लव पार्टनर खोज रहे थे। आज आपका साथी आपको मिल सकता है। लव लाइफ नार्मल रहेगी। ऑफिस के मित्र के साथ ज्यादा समय बीत सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
आज का दिन शुभ है। प्रेम की बहार है। आज आप अपने वाणी और व्यवहार से सबका मन मोह लेंगे। ऑफिस, कालेज, व्यापार में आप दूसरों को इंप्रेस करेंगे। लव रिलेशन आज मजबूत होगें।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
ऊर्जा आज कम है। सेहत ठीक नहीं हैं। आंखों की परेशानी डाक्टर के दरवाजे पर ले जाएगी, लेकिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। जो जातक लव मैरिज करना चाहते थे, उनके लिये दिन उत्तम नहीं है। हो सकता है कि आपके रिश्ते को घर वाले स्वीकार न करें।

8 of 13
rashi
तुला
विवाहित लोग आज अपने पार्टनर की जरूरत का ध्यान रखें। सरकारी नौकरी वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन रहा है। लव पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। परेशानियां भी बढ़  सकती हैं। बच्चे पढ़ाई-लिखाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विद्या प्राप्त किए जातकों के लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा है। ऑफिस या कालेज में दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है। घर में शांति का माहौल रहेगा। अपने गुस्से पर आज नियंत्रण रखें।

10 of 13
rashi
धनु
अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आपको दिक्कतें आ सकती हैं। रोमांस के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। जो लोग विदेश में विवाह करना चाहते हैं, उन्हें अपना लाइफ पार्टनर आज मिल सकता है। बच्चों व परिवार के रिश्ते मजबूत बनेंगें।

11 of 13
rashi
मकर
काम आपके और आपके साथी के बीच में दीवार बन कर खड़ा है। व्यापार नौकरी की जिम्मेदारियां आपको अपने मित्र या जीवनसाथी से दूर ले जाएगी। सावधान रहें और शेयर सट्टे पर निवेश न करें।

12 of 13
rashi
कुंभ
आज आपकी ईगो आपके रिश्तों के बीच आएगी। यह अहम की भावना आपके बनते रिश्ते बिगाड़ सकती है। दांपत्य जीवन में रोमांस तो है, लेकिन विश्वास कम है। अपने साथी का साथ दीजिये। उनकी हिम्मत बनें। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
आपका रूझान अपने प्रेमी या अपने जीवनसाथी की तरफ बढ़ेगा। अगर आप पालटिक्स, वकालत या टीचिंग से संबंधित कार्य करते हैं तो आपको अपनी नौकरी से संबंधित कोई बुरी खबर मिल सकती है। अविवाहितों के लिये विवाह का योग बन रहा है। मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें