सिंह राशि-
सप्ताह का आरंभ कुछ आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति के साथ हो सकता है। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव रहेगा। नजले, जुकाम तथा बुखार आदि से बचें । कार्यक्षेत्र में भी झगड़े विवाद से दूर ही रहें। शीर्ष अधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। सप्ताह के मध्य ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन कठिनाइयों से मुक्त कर देगा। धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। 16 तारीख को रहें जरा बचके।