फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 15 February 2021: सोमवार को साध्य योग में छह राशियों को फायदा, धन, नौकरी, और व्यापार से जुड़े कार्य होंगे पूरे

Mon, 15 Feb 2021 11:12 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आप घर के रखरखाव के समान पर धन खर्च करेंगे और लव लाइफ में तनाव की आशंका होती दिख रही है। आपके रोजगार के क्षेत्र में भी कुछ समस्या आती दिख रही है। यदि बिजनेस करते हैं, तो आज कोई खास डील फाइनल हो सकती है। आपके व्यापार में आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मन भी प्रसन्न रहेगा। सरकार द्वारा कोई विशेष सम्मान भी प्राप्त होता दिख रहा है। समाज के लिए किये गये कार्य से आपकी कीर्ति और बढ़ेगी। सायंकाल के समय आप किसी शादी ब्याह जन्मदिन नामकरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। यदि कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो उस पर विजय होगी और  आप के कार्यकाल में भी आपके अनुकूल वातावरण बनता दिख रहा है, जिससे आप को सुकून मिलेगा और आपके साथी कर्मचारी भी आपका भरपूर सहयोग देंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना बन रही है। अपने भाई की सलाह आज आपके लिए उन्नति का कारण बनेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, लेकिन आपको किसी भी दिखावे से बचना होगा। नहीं तो आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्य क्षेत्र की कई योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे, जिसमें आपके सीनियर भी आपको सहयोग करते दिखेंगे और आपको विदेश से संबंधित कार्य को करने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आपको धन का लेनदेन करने से बचना होगा। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने पारिवारिक बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए आपको अपने पिताजी का सहयोग मार्गदर्शन मिलेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही आपको आज रचनात्मक कार्य करने का भी मौका मिलेगा, जो काम आपको प्रिय है, आज आप वही करें।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आपके जो कार्य बहुत लंबे समय से अधूरे पड़े थे, आज उनके पूरे होने का समय आ गया है और आपकी  महत्वपूर्ण कार्यों पर भी चर्चा होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए आज मददगार साबित होगी और अपने दोस्तों से भी आपको सहयोग मिलेगा, जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज शुभ समाचार मिलेगा।सायं काल के समय आप अपने परिवार जनों के साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। ऑफिस में सकारात्मक माहौल बनेगा और आपके साथ काम करने वाले साथी कर्मचारी भी आपको भरपूर सहयोग देंगे। संतान के प्रति आप संतुष्ट नजर आएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन फिर भी अपनी धार्मिक अरुचि के कारण आप समय निकाल ही लेंगे। आपको अपनी वाणी पर आज नियंत्रण रखना होगा। किसी भी तरह के वाद विवाद में नहीं पड़ना होगा। नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपने प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी।  खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।कार्य क्षेत्र में आप के वरिष्ठ अधिकारी आज आपके कार्यों में रुकावट डालने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि के कारण अपने सभी कार्य पहले से ही निपटा देंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आसपास के लोगों से लड़ाई झगड़े की नौबत ना आए इस बात का विशेष ध्यान रखें। कार्य के क्षेत्र में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आप अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, लेकिन व्यापारियों को आज नगद की कुछ समस्या हो सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
 

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज जो लोग दैनिक व्यापार करते हैं, उनके लिए आय के नए स्त्रोत दिख रहे हैं। आज जमीन ज्यादा से जुड़े मामले में आपको कुछ परेशानी हो सकती हैं, लेकिन पिता के मार्गदर्शन से वह सफल होगी। किसी पारिवारिक संपत्ति के विवाद से गुजर रहे हैं, तो स्थितियां आज आपके पक्ष में दिखेंगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। आज अधिकारी वर्ग आपके कार्य की सराहना करेंगे और उनके सहयोग से कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ जाएंगे, जिसका आपको भरपूर लाभ होगा।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन उत्तम लाभकारी रहेगा। संतान की तरफ से आपको कोई शुभ सूचना मिलेगी और पारिवारिक संपत्ति मिलने की भी संभावनाएं प्रबल है। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सके, तो उसका आगे चलकर आपको भरपूर लाभ मिलेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है, जिससे काम में नई जान आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर  होंगे। आज आप अपने परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाते दिखेंगे।
 

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
यदि आज आपके बिजनेस के मामले में आपको थोड़ा जोखिम उठाना पड़े तो उठा ले क्योंकि उसके बाद बड़े लाभ की आशा बनती दिख रही है। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आपके माता पिता जी से संबंध मधुर होंगे और मित्रों से भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अभी जोखिम में चल रही है, इसलिए किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। आपको आज किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है, जिससे किसी की मदद हो सके।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज यदि आपने कोई व्यापार साझेदारी में किया गया है, तो वह लाभ पहुंचाएगा। आपके रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज आपको सुनहरा अवसर मिलेगा। आप संतान के भविष्य से जुड़ा आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग मार्ग प्रशस्त होगा और कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में लेने से व्यग्रता बढ़ सकती है।  आय के नए स्त्रोत विकसित करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समर्थन की प्राप्ति होगी। यदि कोई सरकारी कार्य करना है, तो निर्धारित नियमों का अवश्य ध्यान रखें।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
यदि आपके व्यवसाय में कुछ समस्याएं चल रही थी, तो उनसे आज आपको मुक्ति मिलेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। आज कोई भी कार्य जल्दबाजी में कतई ना करें अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। खान पीन के मामले में लापरवाही ना बरतें और अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का भी पूर्ण ध्यान रखें। आपकी लव लाइफ में आज नए उत्साह और उमंग का संचार होगा।
 
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज दिन उत्तम लाभकारी रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम भी आज आपके लिए हितकर रहेगा। रोजगार से संबंधित कोई शुभ समाचार आज सुनने को मिलेगा। व्यापार से संबंधित यात्राएं आज सुख प्रदान करेंगी। विवाह योग्य जातकों को आज के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे। संतान से संबंधित शुभ सूचना आज मन को प्रसन्न करेंगी और धर्म कर्म के कार्य करेंगे। यदि किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता करेंगे, तो आज आपके लिए शुभ रहेगा। आज शाम का समय मित्रों और परिजनों से हास परिहास में व्यतीत होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें