फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (13 से 19 अप्रैल): जानें इस हफ्ते किन राशि के लोगों को मिलेगी कामयाबी

Tue, 14 Apr 2020 07:46 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष साप्ताहिक राशिफल  
इस सप्ताह आपको अपनी वाणी व्यवहार पर विशेष तौर पर ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। इस समय आप अपना संवाद-संचार स्पष्ट रखें, अन्यथा ग़लतफ़हमी हो सकती है। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध सामान्य ही बने रहेंगे लेकिन उनकी बातों में ना फंसें। सत्यता और साफगोई से काम लें, अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेंगे। अचानक प्राप्त हुए प्रस्ताव आपको लाभ पहुंचा सकते हैं। मानसिक संयम बनाए रखने की कोशिश करें। सामान्यतः व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक जोखिम लेने पर दांव उल्टा भी पड़ सकता है। वैसे सीमा के अन्दर प्रयास करना लाभदायक रहेगा।कुछ मामलों में कानूनी मुद्दे आपके विकास की गति को बाधित करेंगे। व्यापार बढ़ाने के लिए किए जा रहे सौदों में आपको बेहद ध्यान रखने की जरूरत होगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष साप्ताहिक राशिफल 
यह सप्ताह आपके लिए काफी सकारात्मक संकेत दे रहा है। इस सप्ताह आप अपने अधीन कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करने में सफल होंगे। यदि व्यवसाय में आप लंबे समय से हानि झेल रहे हैं, या आमदनी यथोचित नहीं मिल रहा तो इस समय आपको धन कमाने के काफी अच्छे अवसर मिलने की संभावनाएं हैं। विवेक एवं कौशल के कारण आप पेशेवर जीवन में काफी प्रगति करेंगे। इस बात का सदैव ध्यान रखें कि कुछ बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। वार्तालाप में मधुरता रखनी है और अवरोध उत्पन्न करौने वालों की अनदेखी करनी है। नौकरीपेशा जातकों को प्रोत्साहन राशि मिल सकती है, या केवल प्रशंसा मिल सकती है। कार्यनिष्ठा के कारण संस्थान में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा एवं उच्च अधिकारी आपके कार्य की तारीफ करेंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 
इस सप्ताह आपके अंदर उर्जा अत्यधिक रहेगी और नए कार्यों के लिए अवसर बनेंगे। क्रोध और वाणी पर भी नियंत्रण रखे। कर्ज लेना और देना दोनों ही इस समय अच्छा परिणाम देने वाला नहीं होगा क्योंकि दोनों ही स्थितियों में आपको बहुत परेशानी उठानी पड़ेगी, अतः इस समय इस स्थिति से बचें। कुछ मानसिक उलझने उत्पन्न हो सकती हैं। अतः किसी भी प्रकार का व्यवसायिक व्यवहार करते समय बेहद सतर्कता बरतें। शेयर बाजार में आप किसी तरह का जोखिम नहीं उठाएं तो अच्छा होगा। अगर आपके पास गलत तरीके से पैसा आ भी गया तो जाते देर नहीं लगेगी। सप्ताह के शुरुआत में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है किन्तु धीरे-धीरे परिस्थितियाँ सामान्य हो जाएगी। आर्थिक जोख़िम ना उठायें परन्तु नियमित कार्यों को पूरी तन्मयता से करें। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क साप्ताहिक राशिफल 
इस सप्ताह आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। आय वृ्द्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिये भी समय अनुकूल बना हुआ है। फिर भी सतर्कता तो रखनी ही होगी, क्योंकि आपके सहयोगी आपके कार्यों का श्रेय ले सकते हैं। सार्वजानिक जीवन जीने वाले लोग विशेष कर राजनीति और सामाजिक कार्य करने वालों के जीवन में हलचल बनी रहेगी। सबसे अच्छा तो ये होगा कि जो भी संसाधन और कौशल आपके पास है, उसी से अपनी समस्याओं का हल निकालें। दूसरों पर निर्भरता और भरोसा करना अभी उचित नहीं होगा। संयम और विवेक से काम लें, ये समय अच्छा कट जायेगा। व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय आप लक्ष्य प्राप्ति के लिये पूरी लगनशीलता तथा निरन्तर मेहनत के भाव से प्रयास करेंगे। योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे तो ऋण का भुगतान भी कर सकेंगे। जिम्मेदारियों को सामने से निभाएं, तभी आप अपने को साबित भी कर पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह साप्ताहिक राशिफल 
आर्थिक मोर्चे पर खींचतान बनी रहेगी। सप्ताह मध्य में मानसिक अशांति और बेचैनी बनी रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों को संयम से काम लेना होगा। व्यर्थ के क्रोध, बहसबाजी और गुस्से से बचना होगा। कार्यस्थल में अपनी सूझबूझ और एकाग्रता बनाये रखनी होगी। अपना कार्य सम्पादित करने के बाद ही किसी की मदद करें। वाणिज्य-व्यापार में अचानक कुछ फेरबदल करने की इच्छा होगी, लेकिन इस सम्बन्ध में किसी ठोस निर्णय ले भी लें, तो अभी अमल ना करें। वाणिज्यिक साहस और दुस्साहस में अंतर समझना होगा। कानूनी और सरकारी कार्यों में खर्चे अधिक हो सकते हैं। हालांकि सप्ताहांत के पहले ये सुलझ सकते हैं। कोई भी लेनदेन या अन्य आर्थिक व्यवहार का पूरा रिकॉर्ड रखें। लम्बी अवधि के निर्णय लेने से पहले और मंथन कर लें। अभी अनावश्यक जगह निवेश या पैसे खर्च ना करें बल्कि नगदी रखें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या साप्ताहिक राशिफल 
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए मायूसी भरा हो सकता है। आप लंबित पड़े कार्यों को निपटाने में गहरी रूचि लेंगे और पुरजोर प्रयास भी करेंगे। सफलता और सिद्धि माध्यम रहेगी। आर्थिक प्रगति धीमी गति से होगी। हालांकि, धन की वसूली आपकी उम्मीद से कम ही रहेगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। जो भी हो, कुल मिलाकर वाणिज्य-व्यापार की परिस्थितियां पूरी तरह से आपके नियंत्रण में रहेगी। असहज और पेचीदी स्थितियों से सूझबूझ से निपटें। विलासिता सम्बन्धी खर्चों को रोककर आर्थिक अनुशासन बनाये रखना जरुरी है। धन की बचत ही आपको राहत दिलाएगी। व्यावसायिक प्रगति में अवरोधों का सामना करने के बावजूद संतोषजनक स्थिति बनी रहेगी। हर हाल में प्रयासों की निरंतरता की बहुत आवश्यकता होगी।

8 of 13
राशि
तुला साप्ताहिक राशिफल 
यह सप्ताह आर्थिक लाभ के स्पष्ट संकेत दे रहा है। साझेदारी में व्यापार करने वालों को विवेकसम्मत निर्णय लेना पड़ेगा, अन्यथा मनमुटाव होगा और प्रगति रुकेगी। वाणिज्य-व्यापार के लिए समय अच्छा नहीं है। भागदौड़ बनी रहेगी और कुछ व्यवसायिक कार्यों में विलम्ब और अवरोध भी उत्पन्न होगा। सप्ताह मध्य में धनार्जन के किसी अनैतिक प्रस्ताव को सिरे से ख़ारिज करें। हाथ आया धन भी किसी ना किसी कारण हाथ से निकल सकता है, इसलिए अनावश्यक साहस करते हुए गलत खर्च ना हो जाय, इसका ध्यान रखें। सरकारी कार्यों में थोड़ी सी राहत मिलेगी। आपके खिलाफ साजिश करने वाले बेनकाब होंगे और आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। लंबी अविध के लिए निवेश करने में आपको परेशानी नहीं होगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 
इस सप्ताह आपकी साहसिक वृत्ति का स्तर काफी अच्छा रहेगा। आप किसी साहसिक यात्रा का आयोजन कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आमदनी जरुर धीमी रहेगी, लेकिन निरंतरता बनी रहेगी।नअभी किये गए मेहनत का फल आगे भी मिलेगा। सकारात्मक सोच के साथ सजग रहिये। इस सप्ताह आपके द्वारा हाथ में लिए सभी कामों में जुनूनी स्तर पर लगना होगा, तभी आप संतोषजनक स्थिति तक पहुंचेगे। कार्य व्यवसाय के माध्यम से लाभ का प्रतिशत बढेगा। यदि आप महसूस करते हैं कि कोई आपको आर्थिक नुकसान पहुंचाना चाह रहा है तो इस सप्ताह आपका यह भय दूर हो जाएगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार धन लाभ जरूर होगा। यदि ऋण चुकाना चाह रहे हैं तो भी सफलता मिलेगी। यदि किसी भी आर्थिक मुद्दे को लेकर आपके मन में कोई बेचैनी रही है तो उसके दूर होने का समय आ चुका है।

10 of 13
राशि
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह अत्यधिक प्रयासों के बाद भी आपको लगेगा कि मनोनुकूल काम नहीं हुआ। इससे थोड़ी मानसिक बेचैनी हो सकती है। अपना दिया उधार भी आसानी से वसूल नहीं हो पायेगा। वाणी-व्यवहार संतुलित रखें। कागजी लिखा-पढ़ी नियमानुसार दुरुस्त होने चाहिए। टालमटोल की प्रवृत्ति से बचें तथा त्वरित धनलाभ के लिए कोई शार्टकट ना अपनाएं। बड़े आर्थिक फैसले आगे के लिए टाल दें। कार्य-व्यापार सम्बन्धी यात्राओं से आपको लाभ होगा। यदि ऋण के लिए बैंक आदि में आवेदन किया है तो सफलता मिलेगी। लेकिन किसी भी परिस्थिति में किसी को क़र्ज़ अभी ना दें और किसी परिचित के लिए भी कोई गारंटी ना लें, अन्यथा नई मुसीबत में फंस जायेंगे। शेयर बाज़ार से अभी दूर रहें। आप अपने बुद्धिबल और कौशल के दम पर व्यवसाय मे अपने प्रतियोगियों से आगे बढ़ पाएंगे।

11 of 13
राशि
मकर साप्ताहिक राशिफल 
इस सप्ताह धैर्य से काम लेंगे तो आप जल्द ही सुखद स्थिति में आ जायेंगे। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। जोश और उत्साह बना रहेगा। उच्चाधिकारियों का समर्थन मिलेगा। यदि आपका कोई काम सरकार के साथ होता है तो वो नई ऊंचाइयों को छू सकता है। मन को किसी भी शंका से दूर रखें और भटकाव से बचें। परिवार का सहयोग मिलने से बिजनेस में आपको फायदा होगा। नौकरी कर रहे जातक भी पूरे उत्साह से काम कर पाएंगे। अभी शेयर बाजार या किसी प्रकार के सट्टे में पैसा लगाने से बचें। भागीदारी के व्यापार में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। सप्ताह का मध्य भाग भी आर्थिक मामलों के लिए उत्तम है। इस समय आर्थिक मामले को लेकर की गई यात्रा सफ़ल रहेगी। फिर भी दूसरों के लिए फ़िजूलखर्ची करने से बचें। वहीं सप्ताहांत भी लाभकारी सिद्ध होगा।

12 of 13
राशि
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 
आपके लिए सप्ताह की शुरुआत आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगा। सामाजिक रुतबे में वृद्धि होगी। न्यायलय और न्यायिक प्रक्रिया से यदि आप गुजर रहे हैं तो सकारात्मक परिणाम के साथ ये विवाद समाप्त होगा। वहीं सप्ताह का मध्य भाग कर्ज से मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। विलासिता सम्बन्धी वस्तुओं को खरीदने में कुछ खर्चे हो सकते हैं। यदि पैसों को लेकर कोई विवाद चला आ रहा था तो वह दूर होगा। आपको चाहिए कि इस समय दूसरे के बहकावे में आकर कोई आर्थिक निर्णय न लें। व्यवसाय में आपको श्रमिक वर्ग की तरफ से काफी सहयोग मिलेगा। आप अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करेंगे, जिसके कारण बाजार में आपकी साख बनेगी। इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप आमदनी के नए स्रोत खोजेंगे। आप नया धंधा, फ्रीलांस या अन्य किसी प्रकार का स्वतंत्र कार्य शुरू कर सकते हैं। सप्ताहांत में जोखिम भरे निवेश से बचें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन साप्ताहिक राशिफल 
सप्ताह की शुरूआत में आप मानसिक एवं शारीरिक तौर पर स्वयं को स्वस्थ महसूस करेंगे। लंबे समय से लंबित पड़े कार्य गतिशील होंगे एवं परिवार से जुड़े विवादित मामलों में सकारात्मक समाधान निकलेंगे। व्यावसायिक आमदनी में वृद्धि की संभावना है। यदि आप चाहें तो व्यवसाय में नर्इ तकनीक का समावेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा नहीं है। इस समय जातकों का व्यक्तिगत विकास भी होने की संभावना है। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो थोडा रुक जाइए। जो पेशेवर ढंग से सलाह देते हैं उनका काम काफी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपको इच्छित स्थान से धन का लाभ होगा। युक्तिपूर्वक नगदी को भविष्य के लिए रखें। जहां तक संभव हो किसी को उधार देने से बचें। विलासिता सम्बन्धी जीवन शैली और सुख-सुविधा पर खर्च बढ़ने की संभावना है, ऐसे में अपने हाथ पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें