फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अप्रैल राशिफल: जानें आपके धन, परिवार, सेहत, नौकरी और व्यापार के लिए कैसा रहेगा मंगलवार

Tue, 14 Apr 2020 07:33 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, April 14, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। चंद्र ग्रह आज धनु राशि में स्थित है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 14 अप्रैल 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आपका मान और यश बढ़ेगा। किसी काम को लेकर आपको सराहना या प्रोत्साहित करने हेतु इनाम दिया जा सकता है। काम के सिलसिले में भी आप बेहतरीन नतीजे हासिल करेंगे। व्यापार भी सफलता दायक रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। खर्चों में हल्की-फुल्की बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। किसी से बेवजह भिड़ने की कोशिश ना करें। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप खुद पर काफी ध्यान देंगे। कुछ नए वस्त्र खरीद सकते हैं या मनोरंजन के साधनों का भरपूर प्रयोग करेंगे। परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। मानसिक चिंताएं जरूर रहेंगी, जिन पर ध्यान देना जरूरी होगा। भाग्य मजबूत होगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में नतीजे सामान्य रहेंगे।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने व्यापार पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे स्थितियाँ बदलेंगी और आपको लाभ होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। समाज के गणमान्य लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जो आपके लिये बड़े फायदेमंद साबित होंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य बीतेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ा तनावपूर्ण समय रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको अपने विरोधियों के प्रति जागरूक रहना होगा क्योंकि वे आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं और आपको परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है। प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत अच्छा रहेगा और आपकी अच्छी पदोन्नति के योग बनेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं, इसलिए अपने खान-पान पर और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें। मानसिक रूप से तनाव में कमी आएगी। संतान पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी और दिनों के मुकाबले आज कुछ सुधार लेकर आगे बढ़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य प्रबल होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
परिवार के जिम्मेदारियों को निभाने में अधिकांश समय बीतेगा। घरेलू खर्चे भी बढ़ेंगे लेकिन आपको सुख मिलेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी किसी बात को लेकर बेवजह आपसे नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता के कारण अच्छे नतीजे मिलेंगे।व्यापार के लिए दिन उन्नति दायक है।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको आपके परिवार में थोड़ा ध्यान देना होगा। कुछ जिम्मेदारी आपका इंतजार करेंगी, उन्हें निभाने का प्रयास करें। किसी की बिगड़ी हुई सेहत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। परिवार के छोटों से मिल जुल कर रहें और उनसे अच्छे संबंध रखें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। जीवन साथी किसी बात को लेकर अहंकारी हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान सामान्य है। सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों का अच्छे से निभाएंगे। किसी बात को लेकर चिंतित भी होंगे, जिसके मूल में आपके परिवार की स्थिति होगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको नौकरी में प्रशंसा और पदोन्नति दोनों मिल सकती हैं। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सेहत मजबूत रहेगी, जिससे कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
सेहत मजबूत रहेगी। विचारों की गंगा से आपका दिल भरा रहेगा, जिससे लोगों की मदद करने को आगे आएंगे। धार्मिक आचरण करेंगे। परिवार में बातूनी रवैया झगड़े का कारण बन सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी। आपका प्रिय किसी बात को ज्यादा ही तवज्जो देगा, जिससे आपको परेशानी होगी। काम के सिलसिले में आए नतीजे आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
सेहत सामान्य रहेगी। खर्चों में कमी होने लगेगी, जिससे आपको थोड़ी सुकून की सांस मिलेगी। परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी लेकिन आप किसी बात को लेकर चिंता मग्न रह सकते हैं, इससे बचने का प्रयास करें क्योंकि यह आपको बीमार बना सकती है। प्रेम जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा और दांपत्य जीवन में पूर्व के मुकाबले थोड़े सुख भरे पल आएंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे। सेहत कमजोर रहने से एक तनाव बना रहेगा लेकिन परिवार के लोगों का साथ आप को मजबूती देगा, जिससे आपको खुशी भी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। नई नई योजनाएं बनाएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा और जीवन साथी के माध्यम से लाभ के योग बनेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
सेहत मजबूत रहेगी। कामों में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा। काम के सिलसिले में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। परिवार का माहौल कुछ तनाव दे सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा कमजोर कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें