फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (11 To 17 May 2026): इस सप्ताह बनेंगे कई राजयोग, इन राशियों को मिलेंगी एक साथ कई खुशियां

Mon, 11 May 2026 01:02 AM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मई माह का यह 11 To 17 May 2026 का सप्ताह कई ग्रहों का संयोग बनेगा जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मई माह के इस सप्ताह में ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कई तरह के राजयोगों का निर्माण होगा। इस सप्ताह मंगल स्वराशि मेष में गोचर करेंगे, जिससे रूचक राजयोग का निर्माण होगा। फिर सूर्य के साथ युति होगी और मंगलादित्य राजयोग भी बनेगा। वहीं वृषभ राशि से निकलकर शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और गुरु के साथ युति करके गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। फिर सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस हफ्ते आपको काम बेहद सावधानी के साथ करने होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की लापरवाही आपके पूर्व में की गई मेहनत पर पानी फेरने का काम कर सकती है और आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते अपने विरोधियों से सतर्क रहें क्योंकि वे आपके प्रोजेक्ट आदि में अड़ंगे डालने का काम कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो भूलकर भी इस सप्ताह जोखिमपूर्ण धननिवेश न करें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। सप्ताह के मध्य में जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति आदि को लेकर अपनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं में उलझने के कारण आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। करियर कारोबार में ध्यान न दे पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कागजी काम समय पर निबटाने चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियों को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। संतान पक्ष की तरफ से इस सप्ताह आपेक्षित सुख-सहयोग नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी हो सकती है।

 उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में कुछेक चीजों को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी, लेकिन आप अपने विवेक और अपने इष्टमित्रों की मदद से उन्हें दूर करने में अंततः कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक कहीं से अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। कारोबार की दृष्टि से यह समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद ररहने वाला है। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में पूरी तरह से कामयाब होंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए भी यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल कहा जाएगा। अधिकारीवर्ग आपके कामकाज से प्रसन्न होकर प्रमोशन का पुरस्कार दे सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह शुभ कहा जाएगा। जिन घरेलू समस्याओं को लेकर आप कुछ समय से परेशान चल रहे थे, उनमें कुछ सुधार होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध कहीं ज्यादा लाभप्रद रहने वाला है। ऐसे में आपको अपने विशेष कार्य सप्ताह की शुरुआत में निबटाने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में अनुकूलता आएगी। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कहीं से रुका हुआ अथवा उधार दिया हुआ धन भी इस समय आपको वापस मिलने के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपकी भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। उसमें भी आपको लाभ प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति की दृष्टि से समय आपके पक्ष में हैं। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे हैं या फिर अपनी नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह कामना भी इस हफ्ते पूरी हो सकती है। आपको कहीं से मनचाही नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आपको अपनी सेहत की ओर ध्यान रखना चाहिए। मौसम में बदलाव के कारण आप अस्वस्थ रह सकते हैं। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। यह हफ्ता बीते सप्ताह के मुकाबले कहीं ज्यादा अनुकूल और लाभप्रद रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति अथवा इष्टमित्रों की मदद से आप पूर्व में चली आ रही बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। करियर कारोबार में चीजें आपके अनुकूल रहेंगी, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर और बाहर लोगों से मनचाहा सहयोग मिलने के कारण आपके काम आसानी और मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। हालांकि इस दौरान आपको सेहत से जुड़े मामलों में लापरवाही करने से बचना चाहिए। सेहत से जुड़ी किसी समस्या को इग्नोर करने पर आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को अनावश्यक खर्चों से निजात मिलेगी। इस दौरान आपका कारोबार एक बार फिर से पटरी पर लोटता हुआ दिखाई देगा और संचित धन में वृद्धि होगी। पारिवारिक दृष्टि से समय शुभता लिए हुए है। इस हफ्ते आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। संतानपक्ष की तरफ से सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होगा। पूरे हफ्ते आपको घर और बाहर लोगों से मनचाहा सुख और सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आपको कारोबार में खासा मुनाफा होगा। किसी बड़ी कारोबारी डील को फाइनल करने पर आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी। इस दौरान धन निवेश की योजनाएं भी बनेंगी और पूर्व में जिन मामलों के कारण आप तनावग्रस्त थे, वे समस्याएं इस हफ्ते काफी हद तक दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। सहकर्मियों और अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होने से आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। सीनियर आपके कामकाज की प्रशंसा करते हुए कोई अहम पद या जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से पिकनिक-पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान आप स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां और आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। माता-पिता की तरफ से आपको विशेष स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों के कामकाज की तारीफ होगी। सीनियर आपके कद और पद दोनों में वृद्धि कर सकते हैं। समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आम लोगों के बीच उनका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में उनके योगदान की प्रशंसा होगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो सप्ताह के पूर्वार्ध में उससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस संबंध में विरोधी खुद ही बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की पहल कर सकते हैं। इस दौरान किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से पारिवारिक एवं पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। आर्थिक दृष्टि से समय परिवर्तनकारी बना हुआ है। इस सप्ताह से आपको सौभाग्य का साथ मिलना प्रारंभ हो गया है। ऐसे में आपको कारोबार में खासा लाभ प्राप्त होगा। किसी योजना आदि में अटका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकारते हुए विवाह के लिए राजी हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से विशेष सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी।

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आपको अपने प्रमोशन या मनचाहे स्थान पर तबादले को लेकर इंतजार बना हुआ है तो आपको इस हफ्ते इससे जुड़ा सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपकी पदोन्नति एवं वेतन वृद्धि के पूरे योग है। चूंकि आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलना प्रारंभ हो गया है इसलिए लगभग सभी क्षेत्रों में आपको अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम को समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। योजना बनाकर कार्य करने की प्रवृत्ति का आपको लाभ होगा। इस सप्ताह आप अपने परिश्रम और प्रयास से व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। यह हफ्ता विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होगा। खर्चों पर नियंत्रण स्थापित होगा और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। कुल मिलाकर कारोबारियों के लिए यह हफ्ता मनचाहे फल देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आप पर किस्मत पूरी तरह से मेहरबान रहेगी और आप अपनी बुद्धि और विवेक से अपने विरोधियों को धूल चटाने में पूरी तरह से कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम काज डंका बजेगा। सप्ताह की शुरुआत में लंबे समय से अटके हुए कार्यों में प्रगति होने से आप हर्ष का अनुभव करेंगे। इस दौरान जिस तरह चीजें आपके पक्ष में रहेंगी और और आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा, उससे असम्भव-सा लगने वाला कार्य भी आप आसानी आप सरलता से पूरे करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। अचानक से किसी तीर्थाटन आदि का भी कार्यक्रम बन सकता है। इस दौरान आप अपने घर-परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। किसी प्रिय सदस्य के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपके द्वारा किए गये कार्यों और निर्णयों की परिवार में खूब प्रशंसा होगी। यदि किसी प्रिय व्यक्ति के साथ पैदा हुई गलतफहमी दूर होगी। इस हफ्ते किसी सामाजिक कार्य के लिए आपको पुरस्कृत भी किए जाने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहतकारी साबित होगा। बीते कुछ समय से जो समस्याएं आपके जीवन में चली आ रही थीं, इस हफ्ते आप उसका काफी हद तक समाधान खोजने में कामयाब होंगे। हालांकि आपको अभी भी तमाम चीजों को लेकर निर्णय समझदारी और विवेक से लेने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान आपको जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके परिश्रम और प्रयास को सराहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम और जागरुक रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान एक छोटी सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस हफ्ते व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
 

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस हफ्ते आपको करियर-कारोबार से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है, वहीं पारिवारिक समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी। इन मामलों में उलझने के कारण आप मानसिक खिन्नता का अनुभव करेंगे। इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ नहीं मिलने के कारण बनते हुए कार्यों में भी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। हालांकि आपको ये समझना होगा कि ये सभी बाधाएं स्थायी नहीं हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध तक इन कठिन परिस्थितियों में बदलाव होना प्रारम्भहो जाएगा और आप अपने शुभचिंतकों की मदद से सभी समस्याओं का समाधान काफी हद तक खोजने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस हफ्ते धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतनी चाहिए और जोखिमपूर्ण निवेश से बचना चाहिए। इस सप्ताह सरकारी नियमों का पालन करें और अपने कागजी काम समय पर निबटाएं अन्यथा बेवजह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा सीनियर के गुस्से को झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और मर्यादाओं का पालन करें।

उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करके राहत दिलाने वाला साबित होगा। इस हफ्ते आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की इस हफ्ते पदोन्नति या मनचाहे तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है। इस हफ्ते समय पर टारगेट के पूरा होने से संतोष का अनुभव होगा। योजना बनाकर कार्य करने की प्रवृत्ति और चीजों को आगे बढ़कर काम करने की आदत को कार्यक्षेत्र में सीनियर द्वारा सराहा जाएगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए आपके लिए अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस हफ्ते आपके व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें स्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल कहा जाएगा। इस हफ्ते किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ मेल-मिलाप में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पार्टी के प्रोग्राम बनेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। इस हफ्ते आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह सकारात्मक साबित होगा। यदि बीते कुछ समय से आप किसी आर्थिक संकट से घिरे हुए हैं, तो इस हफ्ते आप उसका समाधान निकालने में कामयाब हो जाएंगे। इस हफ्ते किसी व्यक्ति, योजना या फिर बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। व्यापारियों को पूर्व में किए गए निवेश का लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी। जो लोग किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं, उन्हें इस सप्ताह बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। छात्र वर्ग को उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ और लाभप्रद कहा जाएगा। इस दौरान आपको आप अपने सीनियर और जूनियर की मदद से अपने टारगेट को समय पर पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। आपकी पदोन्नति और वेतन वृद्धि की मनोकामना पूरी होगी। इष्टमित्रों के सहयोग से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में प्रगति होगी। परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपायः प्रतिदिन तुलसी की सेवा एवं लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें