फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (11 से 17 मार्च ) : पैसे और करियर के मामले में कैसा रहेगा हफ्ता

Tue, 12 Mar 2019 11:33 AM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति, सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड में पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको कुछ आर्थिक चिंताए सता सकती हैं। लेकिन शेष दिन अच्छे रहेंगे। आर्थिक मामलों में मनोनुकूल सफलता मिल जाएगी। किसी शुभ कार्य में कुछ खर्चे हो सकते हैं। यदि आर्थिक मामलों को लेकर कोई निर्णय लेने जा रहे हैं तो यह एक उचित निर्णय होगा। कोई अनुभवी व्यक्ति इस काम में आपकी मदद कर सकता है। सप्ताहांत भी शुभ रहेगा। यदि पहले से ही कहीं से पैसा मिलने की उम्मीद है तो आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सप्ताहांत में आप कोई लाभदायी सौदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
इस सप्ताह आप अपनी आर्थिक  योजना का पालन करेंगे और अनावश्यक व्यय बर्बाद न करें। जोखिम भरा निवेश से बचें । दिया हुआ पैसा समय पर वापस न आने से आपको निराशा होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति सजग रहने की और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आपकी प्रगति को अवरुद्ध करने के लिए कई समस्याएं आ सकती हैं। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। उस कार्यों पर ध्यान लगायें जो आपकी विश्वसनीयता को बड़ा सकते है क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों की जाँच रहे हैं। 

4 of 13
मिथुन
व्यावसायिक स्थल पर आपकी विशेषता और कार्य कुशलता कठिन परिस्थितियों और समस्याओं को हल करने अति उपयोगी सिद्ध होगी। बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे नौकरीपेशा जातको को अतिरिक्त जिम्मेदारियों के वाहन करने की संभावना है। व्यावसायियों के लिए सप्ताह में काम के सफलतापूर्वक विस्तार करने का प्रखर योग है। आप में से कुछ की दूरदृष्टि और गहन सोच आधुनिक तकनीकों और प्रणालियों का विस्तार करने में बहुत मददगार सिद्ध होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
व्यावसायिक क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपकी प्रगति संतोषजनक रहेगी। व्यापारिक गतिविधियों से आपको लाभ हो सकता है। आप एक बड़े अनुबंध को अंतिम रूप देने में आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। इस अवधि के दौरान, आपको सभी क्षेत्रों से सम्मान मिलेगा। इस सप्ताह भौतिक सुख सुविधाएँ अर्जित करने में व्यय संभव है। अनुभवी लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
आर्थिक संतुष्टि के लिए यह एक उत्तम सप्ताह रहेगा। सप्ताह के प्रथम भाग में आपने जितना परिश्रम किया है, उसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का आर्थिक सहयोग भी आपको मिलेगा। वही सप्ताह के दूसरे भाग में यदि आपने किसी को पैसे उधार दे रखे हैं तो आपको उसकी प्राप्ति हो जाएगी। आपकी इच्छाएं व महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। यदि आपको किसी भी प्रकार के आर्थिक सहयोग की आवश्यकता होगी तो आपके मित्र और रिश्तेदार इस मामले में आपकी सहायता कर सकते हैं। इस समय के सौदे फायदेमंद सिद्ध होंगे। अनुबन्धों और समझौतों से आपको प्रचुर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
नौकरीपेशा जातक यदि मौके का उपयोग सटीक रूप में करेंगे तो उन्हें पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। उन्हें अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जो लोग थर्मल पावर और रियल एस्टेट परियोजनाओं में काम करते हैं उन्हें सफलता प्राप्त करने और आगे बढ़ने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उद्यमी अच्छा करेंगे और वे अपने लिए एक जगह बनाएंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। 

8 of 13
राशि
जो जातक नवीन व्यावसायिक अवसर प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती हैं। साझेदारी में लिप्त कारोबारी को बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक सन्दर्भ में परिवर्तन सामान्य से अधिक हो सकते हैं। व्यावसायिक मोर्चे पर आपको अत्यधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। जब तक आप नियम का पालन कर रहे हैं और सिद्धांतों पर टिके हुए हैं परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। 

9 of 13
राशि
इस सप्ताह सफलता का मूल मंत्र सहयोग है। अधिकारी या प्राधिकरण में शामिल लोग आपको कठिन लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बाधित कर सकते हैं। यदि ऐसा हो तो पूर्ण सहयोग करना ही आपके लिए श्रेयकर रहेगा। रचनात्मक परियोजनाओं में भागीदारों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के मामलों में विवादास्पद मुद्दों से बचना बेहतर होगा। कार्यस्थल पर समस्याओं और मुद्दों को हल करने के लिए समझ , धैर्य और विवेकशील निर्णय समय की आवश्यकता हैं। 

10 of 13
राशि
आपको अपने तर्क की प्रवृत्ति को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि इससे आपको अपने कार्यस्थल पर संघर्ष करना पड़ सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाए रखने के लिए किसी भी सट्टा निवेश से दूर रहना आपके लिए श्रेयकर रहेगा। अपने प्रयासों में अधिक कर्मठ हो आप अपनी खुद की कमाई को कुछ हद तक बढ़ा सकते हैं। किसी भी व्यापार को शुरू करने से पहले उसके परिणामों का विश्लेषण करना उचित रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है।

11 of 13
राशि
यह सप्ताह आर्थिक मामलों के लिए मिलाजुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस समय जल्दबाजी में कोई निवेश न करें। सप्ताह के मध्य में पैसों को लेकर किसी तरह का विवाद सम्भव है। बेहतर होगा कि उससे बचें। पैसों को लेकर किए गए प्रयास में अधिक सफलता न मिल पाने के कारण आप निराश हो सकते हैं। लेकिन सप्ताह के अंत में स्थितियों में परिवर्तन होगा। पैसों को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। धर्म और विद्या से जुडे़ मामलों में कुछ उचित खर्चें करने पड़ सकते हैं।

12 of 13
राशि
यह सप्ताह करियर और आर्थिक संबंधित मामलों के लिए अच्छा है। अपने कौशल और क्षमता के कारण आप बाधाओं को दूर करने और वांछित परिणाम प्राप्त करने में सक्षम होंगे। सकारात्मक सोच से आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। बोल्ड निर्णय आर्थिक रूप से शुभ रहेंगे। कुछ के लिए भागीदारों का समर्थन और ग्राहकों द्वारा विश्वास व्यावसायिक विस्तार का पथ प्रशस्त करेगा। आने वाले दिनों में आर्थिक निवेश शुभ परिणामदायक रहेगा । 
 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
इस सप्ताह सभी स्थितियों में स्वयं को समायोजित करने की अनुकूलता सफलता की कुंजी है। अगर आप में से कुछ को कड़ी मेहनत के लिए पदोन्नति के साथ पुरस्कृत किया जाता है तो आश्चर्यचकित न हों। इंजीनियरों, डॉक्टरों और होटल प्रबंधन से जुड़े पेशेवरों को विशेष रूप से सप्ताह के मध्य में अतिरिक्त लेकिन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को कंधे पर लेने के लिए तैयार रहना चाहिए। कठिन चुनौतियां विपणन पेशेवरों को और सफल बना सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें