मेष राशि:
प्रेम प्रसंगों की बात की जाए तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रेमी का दिमाग भी सातवें आसमान पर पहुंच सकता है, जिससे आप समय को बुरा भला कह सकते हैं। प्रेमी का व्यवहार आपकी समझ से परे होगा जिससे आप खुद को बीच मंझदार में फंसा महसूस कर सकते हैं और इससे निकलने का कोई रास्ता भी आपको सुझाई नहीं देगा। ऎसी स्थिति में आपको शांत रहकर समय पर सब कुछ छोड़ देना चाहिए। आप प्रेमी को भी कुछ समय के लिए नजर अंदाज करें। जो लोग नया संबंध आरंभ करना चाह रहे हैं उन्हें इस सप्ताह किसी तरह का जोखिम नही लेना चाहिए। सप्ताहांत में कुछ मनमुटाव भी हो सकता है।
विज्ञापन
वृष राशि: प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है
2 of 12
वृष राशि
प्रेम संबंधों में जो ताजगी और उत्साह आप पहले रखते थे उसमें कुछ कमी इस सप्ताह रह सकती है। इसका कारण आपका आलसीपन भी हो सकता है। शरीर को बेजान सा महसूस कर सकते हैं और प्रेमी के साथ कहीं भी जाने का कोई प्लान बनाने के मूड में आप नहीं रहेगें। इससे प्रेमी की नाराजगी का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। प्रेमी आप पर हावी रह सकता है और आप उसके सामने सभी हथियार डालते नजर आएंगे क्योंकि आप किसी तरह की कोई बहसबाजी करने के मूड में नहीं होगें। चुपचाप प्रेमी की बातों को सुनना ही आपको अच्छा लगेगा। उसकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास आप बातों से कर सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आप घूमने जाने का प्लान तो बना सकते हैं लेकिन बाद में अचानक आप सब कुछ चौपट भी कर सकते हैं और घर पर रहकर ही समय बिताना आपको रुचिकर लग सकता है।
विज्ञापन
मिथुन राशि: प्रेमी सप्ताहांत में आपको सरप्राईज दे सकता है
3 of 12
मिथुन राशि
आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभ उत्साहपूर्ण रहेगा लेकिन दूसरे ही दिन आप कुछ घरेलू समस्याओं में उलझ सकते हैं। प्रेमी के साथ बनाए प्रोग्राम भी आपको रद्द करने पड़ सकते है। आप मानसिक तनाव से भी गुजर सकते हैं। मन में परेशानी बनी रह सकती है जिससे आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। आपके मूड को तरोताजा करने के लिए आपका प्रेमी सप्ताहांत में आपको सरप्राईज दे सकता है। सप्ताहांत में आपका प्रेम संबंध अपनी चरम सीमा तक पहुंच सकता है।
कर्क राशि: आपको ठंडे दिमाग से अपने संबंधों पर विचार करना चाहिए
4 of 12
कर्क राशि
आप दोनों के मध्य किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है और यह कब विकराल रुप ले जाएगी आपको पता ही नहीं चल पाएगा।दोनों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं होगा क्योंकि आप दोनों ही अपनी जिद पर डटे रहेगें, इससे आप प्यार से कोसों दूर हो जाएंगे। कोई मित्र भी आप दोनों का बीचबचाव नही करा पाएगा। आप केकड़े की भाँति अपनी बात पर अडिग रहेगें जिससे स्थिति सुधरने की बजाय बदतर ही होती जाएगी। आपको ठंडे दिमाग से अपने संबंधों पर विचार करना चाहिए, ना कि एक ही झटके में उसे तोड़ देना चाहिए। सप्ताहांत तक आप दोनों का गुस्सा शांत होने की संभावना बन सकती है तब आपको एक-दूसरे की कमी भी सता सकती है।
विज्ञापन
सिंह राशि: सप्ताह का अंत सुखद रह सकता है
5 of 12
सिंह राशि
सिंह राशि:
यदि आपको खुद पर ही भरोसा नहीं है कि आपको किस दिशा में जाना है और क्या आपकी चाहत है तब आप प्रेमी जीवन को हरा-भरा कैसे बनाए रख सकते हैं।आप प्रेमी से अपेक्षा रखते हैं कि वह एकदम परफेक्ट रहें लेकिन अपनी ओर भी झाँकने का प्रयास करें कि आप कैसे रहते हैं।क्या आपका व्यवहार निरंकुश नहीं है? आप पहले खुद को टटोलकर देखें फिर किसी ओर पर अंगुली उठाएँ।जब तक आप स्वयं का आंकलन नहीं कर लेते हैं तब तक आपको प्रेमी जीवन को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए।अपने प्रश्नों का हल खोजें फिर आप प्रेमी से कुछ उम्मीद करें। सप्ताह की शुरुआत फजूल खर्चों से हो सकती है जिसकी वजह से आप परेशान हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है और तब आपका मूड भी खिला रह सकता हैं क्योंकि अब आप प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: सप्ताह का आरंभ रोमांस भरा रहेगा
6 of 12
कन्या राशि
आपकी कमी यह है कि आप अपने मुंह मिया मिठ्ठू बन रहे हैं और प्रेमी से भी यही चाहते हैं कि वह आपकी तारीफ करें। ठीक है कि आपका बौद्धिक स्तर बहुत ऊंचा है और तर्क में आपसे कोई भी नहीं जीत सकता लेकिन प्रेमी जीवन तर्क से नहीं चलता है। यहाँ कभी अपनी बात सुनाने से अच्छा प्रेमी की बात को तवज्जो देना भी है। आप अपनी ही बात हमेशा ऊपर ना रखें, प्रेमी की बातों पर गौर फरमाएं तभी आपके प्रेम संबंधों में सामंजस्य स्थापित होगा। आपके प्रेमी जीवन की बगिया के फूल भी खिल उठेगें। आप अपने प्रेमी के साथ संबंध स्थापित करते हैं तो सेफ साईड लेकर चलें। सप्ताह का आरंभ तो रोमांस भरा रहेगा लेकिन दूसरे भाग में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और यह परेशानियां प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष किसी भी रुप में आपके सामने आ खड़ी हो सकती हैं। आपको अपनी समझदारी दिखाते हुए इनसे निपटना होगा।
विज्ञापन
तुला राशि: वाणी में कटुता से परेशानी होगी
7 of 12
तुला राशि
आपकी वाणी में इस सप्ताह कटुता भरी रह सकती है और आप किसी बात को छिपाने के लिए झूठ का सहारा भी ले सकते हैं। झूठ की पोल खुलने से बेहतर है कि आप प्रेमी जीवन को बेदाग रखें और प्रेमी से खुलकर बात करें। अगर प्रेमी आपकी बात समझेगा नहीं तो ऎसा प्रेम संबंध बेकार है। आप बिना किसी संकोच के प्रेमी से बात करें, हो सकता है कि आप जिस समस्या का हल नहीं ढूंढ पा रहे हैं वह प्रेमी हल कर दें। वैसे भी एक से भले दो होते ही हैं। जब दो विचार मिलेगें तब कुछ ना कुछ रास्ता निकल ही जाता है। सप्ताह के आरंभ में आप अपने कार्यस्थल पर व्यस्त रह सकते हैं और सप्ताह के बाद का समय मिला-जुला कहा जा सकता है। आप यदि शांतिपूर्वक काम लेगें तभी प्रेम संबंध भी मधुर रहेगें। यदि आप किसी से फ्लर्ट की सोच रहे हैं तब इसे जहन से निकाल दें, यह महंगा पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि : दुखी होने से अच्छा है प्रेमी संग रोमांटिक पल बिताएं
8 of 12
वृश्चिक राशि
आपके प्रेम संबंधों किए यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको कई तरह की पशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जरुरी नहीं कि यह परेशानियां प्रेमी को लेकर हों, लेकिन इनका असर आपके प्रेमी जीवन पर भी पड़ सकता है क्योंकि आप किसी भी तरह से प्रेमी से बात करने के मूड में नहीं देखे जा सकते। परेशानियों का अर्थ यह नहीं है कि आप चुप्पी साधकर उनका मातम मनाने लगे और ना ही सारा क्रोध आपको प्रेमी पर ही निकालकर चैन आ सकता है। परेशानियों से भागकर कुछ नहीं होगा बल्कि कुछ समय आप प्रेमी की बांहों में रोमांस करते हुए बिताएं। इससे आप खुद को तरोताजा महसूस कर सकते हैं जिससे आप नए सिरे से अपनी समस्याओं का हल खोज सकते हैं।
धनु राशि: लव लाइफ को लेकर ठोस निर्णय लें
9 of 12
धनु राशि
प्रेम संबंधों में बहुत से मोड़ आते हैं और कितने ही उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलते हैं लेकिन इतना होने पर भी आप दोनों साथ हैं तब यही सच्चा प्रेमी जीवन कहा जा सकता है। इतना सब होने पर भी आप अगर यह सोच रहें है कि आप केवल टाईम पास कर रहे हैं तब आपसे बड़ा मूर्ख कोई नहीं हो सकता है। आपको कोई अधिकार नहीं है कि आप किसी की भावनाओं से खेलें। यदि यही बात आपका प्रेमी आपसे करता है तब आपकी प्रतिक्रिया कैसे होगी यह सोचिए! आप पहले तय करें कि आपको प्रेमी जीवन में इतना आगे आकर सच में लौट जाना है? आप इस सप्ताह एक ठोस निर्णय प्रेमी जीवन को आर या पार करने का लें ताकि आपका प्रेमी भी किसी तरह के भ्रम में ना रहे।
मकर राशि : संबंधों में पारदर्शिता लाएं
10 of 12
मकर राशि
यदि आप प्रेमी को प्रभावित ही करना चाहते हैं तब आप जो है वही रहिए। अपने असली चेहरे को ही सामने रखिए। मुखौटा पहनने से कुछ नहीं होता है क्योंकि एक ना एक दिन यह मुखौटा उतर ही जाता है और तब जो सच्चाई सामने आती है उसका दर्द सामने वाली की बजाय खुद को ज्यादा होता है। प्रेमी जीवन को आगे बढ़ाने के लिए किसी भी तरह की लीपापोती नहीं चाहिए। ये वो जगह है जहां आप एक-दूसरे के सामने खुलकर आते हैं अन्यथा प्रेमी जीवन सफल नहीं हो पाता है।इन संबंधों में पारदर्शिता होना आवश्यक है अन्यथा दिखावे की नींव पर ज्यादा दिन आपके संबंध नहीं टिक पाएंगे और रेत के महल की तरह शीघ्र ही धराशायी हो जाएंगे।
कुंभ राशि: प्रेमी के आलिंगन में रहें और मस्ती करें
11 of 12
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपका व्यवहार कुछ अजीब सा देखा जा सकता है। आपको बेवजह क्रोध भी ज्यादा आ सकता है जिसका सही कारण आपको भी पता नहीं होगा कि आप क्यूं चिल्ला रहे हैं। यदि आप इन सबसे बचना चाहते हैं तो प्रेमी के साथ अन्य मित्र जोड़ो को लेकर घूमने जाने का कार्यक्रम बनाएं।आप व्यस्त रहेगें तो स्वभाव में भी नरमी रहेगी और रोमांस का रोमांस हो जाएगा। प्रेमी के विरुद्ध आपको कोई भड़काने का प्रयास कर सकता है और आप उसके बहकावे में आ भी सकते हैं। आपको ऎसी भड़काऊ बातों से बचना चाहिए। अपने मस्तिष्क का उपयोग करें और ऎसी बातों को एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल दें। कौन क्या कह रहा है से अच्छा है कि प्रेमी के आलिंगन में रहें और मस्ती करें।
मीन राशि: प्रेमी जीवन को लेकर असुरक्षा की भावना मन में ना लाएं
12 of 12
मीन राशि
आपके प्रेमी जीवन के लिए यह सप्ताह बढ़िया नहीं कहा जा सकता है। आप दोनों एक-दूसरे से खिंचा-खिंचा सा महसूस कर सकते हैं।आपके प्रेमी के पास बहुत सी शिकायतों का भंडार होगा और आप उन्हीं को सुनने से बचते फिरेगें जिससे बातचीत ना के बराबर होगी। आपके बहाने सुनते-सुनते प्रेमी भी ऊब गया है और वह आपकी ओर से कुछ ठोस हल चाहता है कि इस रिश्ते को आगे बढ़ाया जाए या खत्म कर दिया जाए। आप मन से नहीं चाहते हैं कि यह संबंध खत्म हो। आपको एक बार प्रेमी से मिलकर उसे आश्वासन देना होगा और अपनी परिस्थितियों से अवगत कराना होगा ताकि वह प्रेमी जीवन को लेकर असुरक्षा की भावना मन में ना लाएं।
http://astroprabha.in