फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vyatipat Yog 2025: 26 जुलाई को व्यतीपत योग का प्रभाव, जानिए क्या करें, क्या न करें

Fri, 25 Jul 2025 12:21 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिंदू पंचांग के अनुसार, 26 जुलाई को यह व्यतिपात योग बन रहा है, जो 27 नित्य योगों में से एक अत्यंत अशुभ और सख्त योग माना जाता है। इस योग के दौरान नए काम जैसे शादी, व्यापार, बड़े समझौते, निवेश, या गृहप्रवेश आदि करने से बचना चाहिए
विज्ञापन
1 of 6
26 जुलाई को व्यतिपात योग बन रहा है - फोटो : Adobe Stock
Vyatipat Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में योगों का बहुत खास महत्व है, जिनमें से एक विशेष और दुर्लभ योग है व्यतिपात योग। हिंदू पंचांग के अनुसार, 26 जुलाई को यह व्यतिपात योग बन रहा है, जो 27 नित्य योगों में से एक अत्यंत अशुभ और सख्त योग माना जाता है। इस योग के दौरान नए काम जैसे शादी, व्यापार, बड़े समझौते, निवेश, या गृहप्रवेश आदि करने से बचना चाहिए क्योंकि यह समय अनुकूल नहीं माना जाता। यदि इन कार्यों को टालना संभव न हो, तो इन्हें शुभ मुहूर्त जैसे अभिजीत, गुरु पुष्य या शुभ चौघड़िया के समय करना अधिक लाभदायक रहता है।
Budh Uday on RakshaBandhan: रक्षाबंधन से इन राशियों के सितारे होंगे बुलंद, बुध के उदय से मिलेगी आर्थिक समृद्धि
Surya Gochar 2025: अगस्त में सूर्य करेंगे तीन बार राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा फल
Khappar Yog: सूर्य और मंगल बना रहे हैं खप्पर योग, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
 
 
विज्ञापन

2 of 6
कब है व्यतिपात योग - फोटो : Adobe Stock
कब है व्यतिपात योग
साल 2025 में जुलाई महीने का व्यतिपात योग 26 जुलाई को पड़ रहा है। यह विशेष योग शनिवार, 26 जुलाई को सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन 27 जुलाई रविवार को सुबह 4 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगा। इस प्रकार, व्यतिपात योग 26 जुलाई को पूरे दिन प्रभावी रहेगा और शुभ कार्यों व विशेष साधनाओं के लिए उपयुक्त नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
व्यतिपात योग को अशुभ और कठिन योगों में गिना जाता है। - फोटो : Adobe Stock
व्यतिपात योग क्या है?
व्यतिपात योग हिंदू पंचांग के 27 योगों में से एक महत्वपूर्ण योग है, जो सूर्य और चंद्रमा की दीर्घांश के विशेष संयोग से बनता है। यह एक नित्य योग है, यानी हर महीने किसी न किसी तिथि पर आता है। शास्त्रों के अनुसार, व्यतिपात योग को अशुभ और कठिन योगों में गिना जाता है। इसे दोषयुक्त, विघ्नकारक और भ्रम उत्पन्न करने वाला माना गया है। इस योग में अक्सर विवाद, दुर्घटना, असमंजस और मानसिक अशांति की स्थिति बन सकती है। इसलिए इस योग के दौरान शुभ कार्यों, जैसे विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यवसाय की शुरुआत आदि से बचना चाहिए। इसे एक ऐसा समय माना गया है जिसमें सतर्क रहना और मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक होता है।

4 of 6
व्यतिपात योग पर करें ये उपाय - फोटो : Instagram
व्यतिपात योग पर करें ये उपाय
26 जुलाई 2025, शनिवार को पड़ने वाला व्यतिपात योग विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, यह योग भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है और इस दौरान कुछ खास उपाय करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि, मंगल, राहु-केतु के दोष, या साढ़ेसाती चल रही हो, तो इस योग के दौरान भगवान शिव के स्तोत्रों का पाठ करना अत्यंत लाभकारी होता है। विशेष रूप से ‘शिव स्तोत्रम्’ का पाठ करने से नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव कम होता है और जीवन में शांति, स्थिरता व शुभता आने लगती है। इस दिन श्रद्धा और भक्ति से किया गया शिव पूजन जीवन के तमाम दोषों को दूर करने में सहायक माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
रुद्राभिषेक करके भगवान शिव की आराधना करें। - फोटो : adobe
क्या करें
  • इस दिन "ॐ त्र्यंबकं यजामहे..." महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
  • साथ ही हनुमान चालीसा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना भी लाभकारी होता है।
  • रुद्राभिषेक करके भगवान शिव की आराधना करें। हनुमान जी और गणेश जी की पूजा भी विशेष फलदायक मानी जाती है।
  • इस योग में काले तिल, सरसों का तेल, काला कपड़ा, कंबल, अन्न या जल का दान करना शुभ होता है।
  • दिन भर साधना, आत्मचिंतन, उपवास, नेगेटिविटी को दूर करने वाले अभ्यास करें।
  • अगर किसी जरूरी कार्य को टालना संभव न हो, तो उसे अभिजीत मुहूर्त, शुभ चौघड़िया, या स्थान विशेष के अनुसार शुभ लग्न में ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस दिन शादी, सगाई, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन जैसे शुभ संस्कार न करें। - फोटो : Adobe Stock
क्या न करें
  • इस दिन शादी, सगाई, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन जैसे शुभ संस्कार न करें।
  • नए व्यापार की शुरुआत, बड़ा निवेश, या कोई महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से बचें, क्योंकि इससे हानि या रुकावटें हो सकती हैं।
  • महंगी संपत्ति या वाहन की खरीदारी टालें, क्योंकि यह निर्णय भविष्य में नुकसानदायक हो सकता है।
  • अगर संभव हो तो इस दिन लंबी यात्रा पर जाने से भी बचें, क्योंकि यात्रा में विघ्न या परेशानी हो सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें