फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमी संवत् 2073 में किस राशि वालों को लाभ मिलेगा किसे होगा नुकसान

Wed, 06 Apr 2016 05:11 PM IST
पं.राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
भारतीय ज्योत‌िषशास्‍त्र के अनुसार नया साल चैत्र शुक्ल प्रत‌िपदा से शुरु होता है जो इस वर्ष 8 अप्रैल को है। नववर्ष के पंचांग में जो ग्रह स्‍थ‌ित‌ि बनी है उसके अनुसार आपके ल‌िए 2017 मार्च तक का समय आपके ल‌िए कैसा रहेगा। क्या इस साल आपको अध‌िक लाभ म‌िलेगा या होगी हान‌ि। मानस‌िक परेशानी रहेगी या होगी खुश‌ियों की बरसात। जान‌िए क्या कहता है नए साल का पंचांग आपकी राश‌ि के ल‌िए।
विज्ञापन

व‌िक्रमी संवत् 2073 में क‌िस राश‌ि वालों को लाभ म‌िलेगा क‌िसे होगा नुकसान

2 of 13
मेष राश‌ि
मेष राश‌िः आपके ल‌िए यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष आपको आकस्म‌िक लाभ म‌िल सकता है। व्यवसाय में आपकी स्‍थ‌ित‌ि बढ़‌िया रहेगी उन्नत‌ि और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य आपको क‌िसी खेल, प्रत‌ियोग‌िता, लॉटरी के माध्यम से भी लाभ द‌िला सकता है। जमीन और मकान संबंधी मामलों में आपका व्यय हो सकता है यानी जो लोग जमीन या मकान खरीदना चाहते हैं उनके ल‌िए यह वर्ष बढ़‌िया रहेगा। लेक‌िन इस साल भाग दौड़ अध‌िक करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

व‌िक्रमी संवत् 2073 में क‌िस राश‌ि वालों को लाभ म‌िलेगा क‌िसे होगा नुकसान

3 of 13
वृष राश‌ि
वृष राश‌िः आपकी राश‌ि के ल‌िए यह वर्ष म‌िलाजुला रहेगा। धन लाभ के मामले में वर्ष मध्यम रहेगा लेक‌िन खर्च अध‌िक होने से बजट का ध्यान रखना होगा। संभव है क‌ि इस वर्ष आपको अपनी जमा पूंजी से भी खर्च करना पड़ सकता है। पार‌िवार‌िक मामलों में छोटी-मोटी परेशान‌ियों को छोड़ दें तो पूरा साल आपके ल‌िए ठीक रहेगा।

व‌िक्रमी संवत् 2073 में क‌िस राश‌ि वालों को लाभ म‌िलेगा क‌िसे होगा नुकसान

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
म‌िथुन राश‌िः इस राश‌ि के व्यक्‍त‌ियों के ल‌िए यह संवत् पार‌िवार‌िक मामलों में सुखद रहेगा। नौकरी व्यवसाय में भी स्‍थ‌ित‌ि ठीक रहेगी लेक‌िन धन के मामले में स्‍थ‌ित‌ि कुछ कमजोर द‌िख रही है क्योंक‌ि इस बार आय के मुकाबले आपका खर्च अध‌िक रहेगा ज‌िससे आपकी जमा पूंजी पर असर पड़ेगा। समझदारी से काम करेंगे तो खर्च अच्छे कामों में होने से खुशी म‌िलेगी।
विज्ञापन

व‌िक्रमी संवत् 2073 में क‌िस राश‌ि वालों को लाभ म‌िलेगा क‌िसे होगा नुकसान

5 of 13
कर्क राशि
कर्क राश‌िः इस संवत् में आपको मानस‌िक परेशान‌ियों का सामना करना होगा। स्वास्‍थ्य संबंधी परेशान‌ियों के कारण आपको च‌िक‌ित्सा पर खर्च करना होगा। पार‌िवार‌िक जीवन में आपसी मनमुटाव या अन्य कारण से तनाव हो सकता है। आर्थ‌िक मामलों में आपको संभलकर चलना होगा।
विज्ञापन

व‌िक्रमी संवत् 2073 में क‌िस राश‌ि वालों को लाभ म‌िलेगा क‌िसे होगा नुकसान

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
स‌िंह राश‌िः आपकी राश‌ि के ल‌िए संवत् 2073 बहुत अनुकूल नहीं द‌िख रहा है। आप शन‌ि की ढैय्या के प्रभाव में भी रहेंगे ऐसे में आपको स्वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थ‌िक मामलों में आपको कठ‌िनाई का सामना करना होगा। दांपत्य जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है।
विज्ञापन

व‌िक्रमी संवत् 2073 में क‌िस राश‌ि वालों को लाभ म‌िलेगा क‌िसे होगा नुकसान

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
कन्या राश‌िः इस राश‌ि के व्यक्‍त‌ियों के ल‌िए यह संवत् पार‌िवार‌िक मामलों में सुखद रहेगा। नौकरी व्यवसाय में भी स्‍थ‌ित‌ि ठीक रहेगी। मान-सम्मान एवं यश की प्राप्त‌ि होगी लेक‌िन धन के मामले में स्‍थ‌ित‌ि कुछ कमजोर रह सकती है। आय के मुकाबले आपका खर्च अध‌िक रहेगा इसल‌िए व्यय पर न‌ियंत्रण रखने की कोश‌िश करें।

व‌िक्रमी संवत् 2073 में क‌िस राश‌ि वालों को लाभ म‌िलेगा क‌िसे होगा नुकसान

8 of 13
तुला राश‌ि
तुला राश‌िः आप साढ़ेसती के अंत‌िम चरण में चल रहे हैं इसल‌िए आपको जीवन के व‌िभ‌िन्न क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है लेक‌िन शन‌ि महाराज आपको इसका लाभ भी देंगे। बीते संवत् के मुकाबले यह संवत् राहत भरा रहेगा। आर्थ‌िक मामलों में आय के मुकाबले अध‌िक व्यय से परेशानी हो सकती है।

व‌िक्रमी संवत् 2073 में क‌िस राश‌ि वालों को लाभ म‌िलेगा क‌िसे होगा नुकसान

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
वृश्च‌िक राश‌िः आपकी राश‌ि से न‌िकलकर शन‌ि धनु राश‌ि में जाने की तैयारी में हैं। 26 जनवरी 2017 को यह धनु राश‌ि में प्रवेश करेंगे यानी इस संवत् में आप शन‌ि के दूसरे और तीसरे चरण के प्रभाव में रहेंगे जो आपको मानस‌िक परेशानी देगा। लेक‌िन आर्थ‌िक मामलों में स्‍थ‌ित‌ि कुल म‌िलाकर अच्छी रह सकती है। आकस्म‌िक लाभ म‌िल सकता है। व्यवसाय में आपकी स्‍थ‌ित‌ि बढ़‌िया रहेगी उन्नत‌ि और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

व‌िक्रमी संवत् 2073 में क‌िस राश‌ि वालों को लाभ म‌िलेगा क‌िसे होगा नुकसान

10 of 13
धनु राश‌ि
धनु राश‌ि: इस संवत् में आप शन‌ि की पहली और दूसरी साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे इसके बावजूद आय के साधन बनते रहेंगे। लेक‌िन आय के मुकाबले व्यय अध‌िक होने से मानस‌िक परेशानी हो सकती है। स्वास्‍थ्य संबंधी मामलों में भी आपको खर्च करना पड़ सकता है। व्यस्त रहेंगे, अध‌िक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।

व‌िक्रमी संवत् 2073 में क‌िस राश‌ि वालों को लाभ म‌िलेगा क‌िसे होगा नुकसान

11 of 13
मकर राश‌ि
मकर राश‌िः आपके ल‌िए यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष आपको आकस्म‌िक लाभ म‌िल सकता है। व्यवसाय में आपकी स्‍थ‌ित‌ि बढ़‌िया रहेगी उन्नत‌ि और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य आपको क‌िसी खेल, प्रत‌ियोग‌िता, लॉटरी के माध्यम से भी लाभ द‌िला सकता है। जमीन और मकान संबंधी मामलों में आपका व्यय हो सकता है यानी जो लोग जमीन या मकान खरीदना चाहते हैं उनके ल‌िए यह वर्ष बढ़‌िया रहेगा। लेक‌िन 2017 की शुरुआत में ही साढ़ेसाती शुरु होने से इस संवत् में भाग दौड़ अध‌िक करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।

व‌िक्रमी संवत् 2073 में क‌िस राश‌ि वालों को लाभ म‌िलेगा क‌िसे होगा नुकसान

12 of 13
कुंभ राश‌ि
कुंभ राश‌िः आपके ल‌िए यह वर्ष बहुत ही खास रहेगा आप अपने भव‌िष्य को लेकर च‌िंतन मनन कर सकते हैं। इस संवत् में आप अपने जीवन और पर‌िवार को लेकर बड़ा न‌िर्णय लेंगे। वैसे इस संवत् में व्यवसाय में आपकी स्‍थ‌ित‌ि बढ़‌िया रहेगी उन्नत‌ि और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

व‌िक्रमी संवत् 2073 में क‌िस राश‌ि वालों को लाभ म‌िलेगा क‌िसे होगा नुकसान

13 of 13
मीन राश‌ि
मीन राश‌िः यह संवत् आपके ल‌िए म‌िलाजुला रहेगा। आय के मुकाबले आपके खर्च अध‌िक होंगे। लेक‌िन सुख साधनों में वृद्ध‌ि होगी। पार‌िवार‌िक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बढ़ेगा। स्वास्‍थ्य भी कुल म‌िलाकर अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें