फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit : शुक्र का स्वराशि वृषभ में हुआ परिवर्तन, इन राशि वालों के लिए शुभ संकेत

Sun, 19 Jun 2022 12:05 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
venus transit 2022: शुक्र ऐश्वर्य, विलासिता और पूर्णतः भौतिकवादी वस्तुओं के कारक हैं। - फोटो : अमर उजाला
आज यानी 18 जून 2022 को सुख और वैभव प्रदान करने वाले अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर अवश्य पड़ता है। ग्रह के राशि परिवर्तन से कुंडली में शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिवर्तन देखने को मिलता है। अगर कुंडली में ग्रह शुभ भाव में हो तो जातक को शुभ फल मिलते हैं लेकिन वही अगर ग्रह राशि परिवर्तन करने के बाद जातक की कुंडली में ग्रह अशुभ भाव में होते हैं तो व्यक्ति को असफलताएं प्राप्ति होती हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होने के संकेत हैं।

लक्ष्मी नारायण नाम का शुभ योग
शुक्र के स्वराशि वृषभ राशि में गोचर से बुध ग्रह के साथ युति का भी बन गया है। बुध ग्रह पहले से ही वृषभ राशि में मौजूद हैं। जब किसी एक राशि में दो ग्रहों का गोचर होता है उसे युति कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब बुध-शुक्र ग्रह की युति होती है तब लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है। लक्ष्मी नारायण योग को बहुत ही शुभ और लाभदायक माना गया है। इस योग से जातकों के ऊपर लक्ष्मीजी की विशेष कृपा रहती है। गरीब आदमी भी यकायक धनवान बन जाता है और सौभाग्य में वृद्धि हो जाती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि में करने से अच्छे फल की प्राप्ति अच्छी संभावना बनती दिखाई दे रही है। नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी अचानक धन प्राप्ति के शानदार मौके प्राप्त होंगे। आपकी बनाई गई योजनाएं फलीभूत होने लगेंगे। परिवार संग आनन्द के साथ समय बीतेगा।  
 
विज्ञापन

3 of 6
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपको सुख देने आ रहे हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में कई तरह के अच्छे मौके हासिल होंगे। हर तरह से सफलता के मार्ग खुले हुए मिलेंगे। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो या विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।

4 of 6
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम और उतार-चढ़ाव का सामना करवा सकते हैं इसीलिए इस इस अवधि में हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

5 of 6
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अपनी कार्यकुशलता के बल पर विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण पा लेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के अप्रत्याशित फल प्रदान करेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। घूमने फिरने तथा तीर्थाटन पर अधिक खर्च होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें