महान ग्रह शुक्र 06 अप्रैल की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 02 मई तक गोचर करेंगे उसके बाद मिथुन राशि में चले जाएंगे। इनका अपनी ही राशि में गोचर करने से पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ेगा। अतः सभी राशियों के लिए इनका स्वगृही होना कैसा रहेगा? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। काफी दिनों से दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय करेंगे। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्रका शिकार होने से बचें। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
अपनी राशि में शुक्र का प्रवेश आपके स्वयं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उसे दृष्टि से ग्रह प्रभाव अति अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेमसंबंधी मामलों में प्रगाढ़ता। आएगी प्रेमविवाह का निर्णय भी ले सकते हैं।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से बारहवें व्यय भावमें गोचर करते हुए शुक्र विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर तो खर्च कर आएंगे ही घूमने फिरने पर भी अधिक खर्च होगा किंतु सब कुछ सकारात्मक ही रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अति अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोर्ट-कचहरीके मामले बाहर ही सुलझाएं इस अवधिके मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आयके साधन तो बढ़ेंगे ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए शुक्र केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यों का निपटारा करवाएंगे। आप स्वयं भी सरकारी सर्विस के लिए आवेदन कर सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई-नई जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। राजनीति में भी किस्मत आजमाना चाह रहे हों तो यह अवसर उपयुक्त रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र सर्वथा भाग्य वृद्धि ही कराएंगे धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। अपने इष्ट का दर्शन भी कर सकते हैं। जो भी कार्य करेंगे उसीमें सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। प्रेम संबंधी मामले सुखद रहेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनी में सर्विस अथवा बीजा आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव मिश्रित रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किंतु आपके अपने ही लोग कहीं न कहीं षड्यंत्र करते रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से किसी बड़े सम्मान अथवा पुरस्कार की घोषणा हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सामंजस्य बढ़ेगा मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी संयम से काम लेंगे तो सफलताएं कदम चूमेगी।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। कोई भी नया अनुबंध हस्ताक्षर करना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग के योग। सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी गढ़-गोचर अनुकूल रहेगा। सोची-समझी रणनीति कारगर होंगी।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला और उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। समझदारी यह रहेगी कि इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन-देन से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं। ध्यान रहे आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। घूमने फिरने तथा विलासिता पूर्ण वस्तुओं की खरीदारी पर अधिक व्यय होगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे मित्रों अथवा संबंधियों के साथ साझा न करें।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। ऐसा भी कह सकते हैं कि यह समय आपके लिए वरदान की तरह है। शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। आयके साधन तो बढ़ेंगे ही उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का प्रयास कर रहे हों तो सफल रहेंगे।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव सर्वथा अनुकूल ही रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। सरकारी विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के योग।
मीन राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा के योग। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। परिवार में छोटे भाइयों से भी सहयोग के योग। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे।