फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 02 April 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 02 Apr 2023 07:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
02 April Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अभी आप अपने प्रेमसंबंधों में अधिक रोमांस महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव करके या अपने साथी की पसंद का ख्याल रखकर आपको वो सब मिलेगा, जो आप चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने पार्टनर से अपने प्यार जताने के लिए उसे फूल, चॉकलेट या कोई खास उपहार दें। अपने साथी के साथ हर विचार शेयर करें।अपनी भावनाओं को व्यक्त करना आज आपका सबसे मुख्य काम है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप और आपका पार्टनर दोनों मिलकर जीवन के कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। ध्यान रहे, प्यार का मतलब किसी का हमेशा पास रहना ही नहीं होता, अपितु जरूरत पड़ने पर एक दूसरे का साथ देना भी होता है। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कभी कभी प्यार कड़वी दवाई जैसा भी लग सकता है लेकिन यह भी सत्य है की जीवन में दवा और दुआ दोनों की ही अपनी उपयोगिता है। परिवार और आधिकारिक मामलों में सही संतुलन बनाए रखें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अगर आपका रिश्ता नया है तो यह जान लें कि आपकी  जिन्दगी को एक नया मोड़ मिलने वाला है। अपनी पार्टनर के लिए आपको कुछ खास करने की ज़रूरत नही है क्योंकि उनके लिए आपकी एक नजर ही काफी है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर अपनी चाहत के प्रदर्शन की कोई प्रतियोगिता होती तो आपको प्रथम इनाम मिलता। आपका पार्टनर सच में भाग्यशाली है क्योंकि उसे आपसे अधिक प्रेम करने वाला पूरी दुनिया में नहीं है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): ऋण या रोग की स्थिति में आपका परिवार आपके साथ खड़ा होगा। जिसे हम दिलोजान से चाहते हैं उसके साथ हम रोमांटिक रिलेशनशिप के साथ साथ भावनात्मक रिश्ता भी शेयर करते है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन उतार चढाव वाला है बस अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। प्यार में यह बात भी मायने रखते है कि आप कितने कलात्मक हैं और अपनी चाहत का इजहार कैसे करते है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने पार्टनर से मुलाकात की इच्छा से आज आप उसके लिए कुछ खास  करेंगे। आपकी रचनात्मकता रोमांस में आपको नए लोक में ले जाएगी जहां आप दोनों एक दूसरे में खो कर इस दुनिया को भूल जाएंगे। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप यह महसूस कर सकते हैं कि अपने हमसफ़र से नजदीकी और चाहत को महसूस करने से पहले खुद से प्रेम करना भी ज़रूरी है। आपके इसी आत्मविश्वास और रवैये से आपको आज कुछ रोमांटिक क्षण मिलेंगे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज उस खास से मिलें जिनकी वजह से आपके जीवन में बहार है। रोमांस को ऐसे ही बनाए रखने के लिए आपकी पहल आवश्यक है। आप अपने संबंध को लेकर जितना प्रयास करेंगे उसका प्रभाव लंबे समय तक आप दोनों को आनंद देगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): कड़ी मेहनत और अन्य कार्यों के लिए आज का दिन बेहतरीन है मगर इनमे अपने प्रेम संबंधों को नज़रअंदाज न करें। अपने पार्टनर के साथ खरीदारी करने या फिल्म देखने के लिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें