वृश्चिक राशि- राशि से सप्तम केंद्रभाव में शुक्र का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में नौकरी हेतु आवेदन करना चाहें तो परिस्थितियां आपके पक्ष में। मकान वाहन के क्रय का योग, व्यापार में भारी उन्नति।