फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 मार्च राशिफल: ग्रह परिवर्तन से शनिवार को इन सात राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Sat, 28 Mar 2020 07:32 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
Today Horoscope in Hindi, March 28, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 28 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दोपहर तक स्थिति काफी अनुकूल रहेगी और उसके बाद भी आपको धन लाभ होगा। परिवार का माहौल आपको सुख शांति देगा और परिवार के लोगों का स्नेह आपके लिए धन प्रदान करने का काम करेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके साथ खड़ी होगी लेकिन फिर भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।खासतौर पर किसी से बहस या झड़प हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक स्थिति आपके खर्चों में बढ़ोतरी रखेगी लेकिन उसके बाद स्थिति बदलेगी और खर्चों में कमी आएगी। आपकी इनकम  बढ़ेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में आपकी दूरदर्शिता और आपकी सहज बुद्धि आपके काम आएगी। धन के पीछे अत्यधिक भागना आपको परेशान करेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी अच्छे समय की प्राप्ति होगी।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपकी बातों से सामने वाले को निरुत्तर कर देंगे और उससे उन्हें आपकी बात माननी पड़ेगी।इससे व्यापार में अच्छा लाभ होगा। काम के सिलसिले में भी नौकरी में आप को पदोन्नति मिल सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में भी सुख भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल आपको संतुष्टि प्रदान करेगा। आप की कथनी और करनी में अंतर हो सकता है, उस पर ध्यान दें।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आप अपने काम में पूरा ध्यान रखेंगे और उसके बाद आपकी इनकम जबरदस्त तरीके से बढ़ सकती है। कुछ अप्रत्याशित रूप से भी धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया हो जाएगी। परिवार में किसी बुजुर्ग का सहयोग आपको प्राप्त होगा और वे आपको सलाह देंगे तो वह आपके बहुत काम आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव को कम करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। व्यापार में किसी प्रकार का रिस्क लेने से बचें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी और आप बीमार पड़ सकते हैं। खासतौर पर बुखार होने की संभावना होगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान का सुख आपको आज भरपूर मिलेगा और वे आपकी खुशी का कारण बनेंगे। पारिवारिक माहौल बढ़िया रहने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने दांपत्य जीवन में बढ़ रहे तनाव को दूर करने का प्रयास करें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी झगड़े से बचने का प्रयास करना चाहिए। आपका प्रिय बीमार हो सकता है, इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में खुशियां रहेंगी। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। काम के सिलसिले में आप कोई नई तरकीब लगा सकते हैं, जो आपको बहुत फलेगी और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अचानक से आपको काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अपने दिल की बात सामने रखने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। परिवार में अशांति बनी रह सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको सावधानी से चलना चाहिए लेकिन व्यापार अच्छे नतीजे देगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। दोपहर तक जिन चुनौतियों को आप झेल रहे होंगे, दोपहर बाद उनसे मुक्ति मिलेगी। आपकी इनकम बढ़िया हो जाएगी। खर्चों में कमी आएगी। इसके बावजूद आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। किसी से व्यर्थ में झगड़ा करने से बचें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में जीने वालों को कुछ दिक्कत आएगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपको अपने ज्ञान पर पूरा भरोसा रखना होगा तभी आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन बढ़िया है लेकिन दोपहर बाद आपके तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है और बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। परिवार पर भी ध्यान जरूर दें।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से जो तनाव चला रहा है, उससे कुछ हद तक राहत मिलेगी। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में भी तनाव में कमी आएगी। खर्चे बने रह सकते हैं लेकिन इनकम अच्छे होने से आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और व्यापार भी गति पकड़ेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी वाकपटुता और हाजिर जवाबी के चलते अपने कई कामों को बनाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान दें। कहीं आप की बीमारी हद से ज्यादा खर्चों को दावत ना दे दे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी आपके लिए लाभ का मार्ग खोलेगा। प्रेम जीवन में अपनी बातों से अपने प्रिय को रिझाने में कामयाब रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन इस यात्रा से बचने का ही प्रयास करें तो बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। इस सब उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपका अनुभव आपकी मदद करेगा, जिससे आप कठिन चुनौतियों को अच्छे से निपटा लेंगे। परिवार में सुख समृद्धि के बढ़ोतरी होगी। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें