फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malavya Yoga 2025: जून के अंत में बनेगा मालव्य राजयोग, इन राशि वालों के बनेंगे विवाह के अच्छे योग

Wed, 11 Jun 2025 03:36 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Malavya Yoga 2025:  सुख-सौभाग्य के कारक ग्रह शुक्र 29 जून 2025 को दोपहर 1 बजकर 56 मिनट पर स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
सुख-सौभाग्य के कारक ग्रह शुक्र 29 जून 2025 को दोपहर 1 बजकर 56 मिनट पर स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। - फोटो : adobe
Malavya Yoga 2025: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। इस दौरान उनकी अन्य ग्रहों से युति भी होती है, जिसके प्रभाव से कई शक्तिशाली राजयोग का निर्माण भी होता है। इन्हीं में से एक है मालव्य राजयोग। इसके प्रभाव से जातक को धन, वैभव, और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती हैं। वहीं जून माह में जल्द इस योग का निर्माण होने वाला है। बता दें, सुख-सौभाग्य के कारक ग्रह शुक्र 29 जून 2025 को दोपहर 1 बजकर 56 मिनट पर स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। उनके इस राशि में आने पर मालव्य राजयोग का निर्माण होगा, जिससे इन राशियों को लाभ की प्राप्ति संभव है। इन जातकों को व्यापार में लाभ और कला कौशल में निखार आ सकता है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आपकी सेहत में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। धन लाभ के अच्छे योग दिखाई दे रहे हैं। कला में निखार आएगा। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
मालव्य राजयोग से वृषभ राशि वालों को धन लाभ की प्राप्ति होगी। आपको पारिवारिक स्थितियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर होंगे। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में लाभ और व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। मार्केटिंग, सेल्स में काम कर रहे लोगों की आय में जबरदस्त बदलाव आने की संभावना है। विवाह योग्य जातकों के विवाह के अच्छे योग भी बन सकते हैं। आपकी सेहत में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। धन लाभ के अच्छे योग दिखाई दे रहे हैं। कला में निखार आएगा।
Astro Tips: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए करें शनिवार के ये उपाय
विज्ञापन

3 of 4
चीजों को लेकर आपका मानसिक दृष्टिकोण से बेहतरीन रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
यह समय कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको करियर में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में वेतन वृद्धि होगी। इस दौरान निवेश से लाभ अच्छा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रमोशन और लाभ के योग बन रहे हैं। आय में इजाफा देखने को मिलेगा। इस दौरान शुक्र के प्रभाव से रुका हुआ काम पूरा होगा। यह समय व्यापार के लिए भी अच्छा साबित होगा। चीजों को लेकर आपका मानसिक दृष्टिकोण से बेहतरीन रहेगा।
Lucky Zodiac Sign: गजकेसरी योग से इन राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, होगा धन लाभ
विज्ञापन

4 of 4
व्यापार में आने वाली रूकावटें दूर होंगी। प्रेम जीवन शानदार रहने वाला है। वाहन सुख मिलेगा। नए घर को लेकर कोई प्लानिंग करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
मीन राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार करने वाले लोग नई योजनाओं से जुड़ेंगे। शुक्र के प्रभाव से आपका आकर्षण भी बढे़गा। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें मनचाहा रोजगार मिलेगा। व्यापार में आने वाली रूकावटें दूर होंगी। प्रेम जीवन शानदार रहने वाला है। वाहन सुख मिलेगा। नए घर को लेकर कोई प्लानिंग करेंगे।
Kundali Me Mangal Dosh: क्या होता है कुंडली में मांगलिक दोष और कैसे बनता है यह योग, जानिए उपाय


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें