फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2022: शुक्र का धनु राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

Wed, 30 Nov 2022 11:35 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
venus transit 2022 - फोटो : अमर उजाला
नौ ग्रहों में मुख्य भूमिका निभाने वाले शुक्र 5 दिसंबर की सायं 5 बजकर 56 मिनट पर वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 29 दिसंबर की शाम 4 बजकर 30 मिनट तक गोचर करेंगे। उसके बाद मकर राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का जीव-जगत पर सीधा प्रभाव पड़ता है अतः सभी राशियों के लिए इनके धनु में गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023
 
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रह-गोचर और अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- 
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही किसी बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। किसी भी तरह के कर्ज के लेन-देन से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। योजनाएं गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक होगा। यह भी हो सकता है कि आप जितनी मेहनत कर रहे हों उसका पारिश्रमिक उतना न मिल पाए किंतु यह अल्पकालिक अवधि के लिए रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है यद्यपि कई बार मन उचाट होता रहेगा फिर भी परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी घनिष्ठता बढ़ेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और उच्चाधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय  करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी किसी भी तरह के टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार में मांगलिक उत्सव का माहौल रहेगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र आप में ऊर्जाशक्ति की वृद्धि करेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,दान-पुण्य करेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। प्रतियोगी छात्रों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। अपनी कुशल योजनाओं और सूझ-बूझ के बलपर विषम परिस्थितियों पर आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना शुभ रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशिसे द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य विशेषकर के नेत्र संबंधी विकार से सावधान रहें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। कोर्टकचहरी के मामलों में अधिक संवेदनशील रहने की आवश्यकता है। जहां तक हो सके विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझाएं। 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव मिश्रित रहेगा। कई बार आपकी अपनी योजनाएं इतनी घातक होगी कि आपके अपने ही लोग शत्रु बन जाएंगे  इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा निर्णय अथवा कोई कार्य आरंभ करना हो तो बहुत सोच विचार करके करें। दूसरों पर अधिक विश्वास करना नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर शुभ फलदायक रहेंगे।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं के खरीदने पर अधिक खर्च होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। आय में भी वृद्धि होगी। सोची-समझी रणनीति कारगर रहेगी। विदेशी मामलों से जुड़े कार्य हल होंगे। किसी भी तरह की विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने जाने का प्रयास कर रहे हो तो वह सफल रहेंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
रांशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। किसी भी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो वह भी शुभ रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। युवाओं के लिए ग्रह फल और शुभ रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र कार्य- व्यापार में उन्नति तो देंगे किंतु कहीं न कहीं मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है। सरकारी संस्थाओं में टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हो तो भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मकान अथवा वाहन के क्रय का योग है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें