फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2022: सूर्य का 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

Wed, 30 Nov 2022 09:48 AM IST
विनोद शुक्ला आनंद पाराशर

सार

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 3 राशियों को थोड़ा परेशान करने वाला होगा। आइये जानते है कि वो 3 राशियां कौन कौन सी हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : Pixabay
वैदिक ज्योतिष के सूत्रों के अनुसार सूर्य एक आत्मा कारक ग्रह हैं और हर महीने वो अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। 16 दिसम्बर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे जिसे धनु संक्रांति भी कहा जाता है। देव गुरु बृहस्पति की राशि में आकर सूर्य देव बेहद शुभ हो जाते हैं। धनु राशि अग्नि तत्व की राशि है वहीं सूर्य ग्रहों के राजा हैं। सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 3 राशियों को थोड़ा परेशान करने वाला होगा। आइये जानते है कि वो 3 राशियां कौन कौन सी हैं। 
पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023
 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि -  इस राशि के जातकों के लिए सूर्य चौथे भाव के स्वामी होकर राजयोगकारक होते हैं। चौथे भाव से मानसिक सुख और सम्पत्ति का विचार होता है। सूर्य का गोचर अब आपके आठवें भाव में होने जा रहा है। सूर्य की दृष्टि इस समय आपके धन भाव पर होगी। सूर्य के इस गोचर से आपकी वाणी में कटुता आ सकती है जो कि किसी पारिवारिक कलह का भी कारण बनेगी। इस समय मानसिक तनाव संभव है। आपको इस गोचर के दौरान वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को काम के सिलसिले में यात्राएं करनी होगी जो की बेहद थकाने वाली होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य व्यय भाव यानी द्वादश भाव के स्वामी होते हैं। इस समय सूर्य का गोचर आपके चौथे भाव में होगा। सूर्य की दृष्टि आपके दशम भाव पर जा रही है। सूर्य के इस गोचर के कारण आमदनी के मुकाबले धन अधिक खर्च होने जा रहा है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। ह्रदय रोगी अपनी सेहत का विशेष ख़याल रखे। इस गोचर के कारण कार्य स्थल पर आपको अधिक काम करना पड़ सकता है। परिणाम अनुकूल नहीं होने के कारण मन खिन्न रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातक एकाग्रता खो सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव अष्टम भाव के स्वामी हैं। अष्टम भाव से अचानक होने वाली बुरी घटना का विचार किया जाता है। सूर्य का गोचर अब आपके बारहवें भाव में होने जा रहा है जो की व्यय का भाव है। इस समय सूर्य की दृष्टि आपके छठे भाव पर होगी। इस गोचर के कारण आपको अचानक से कोई बड़ी धन हानि हो सकती है। इस समय आप अपने पिता की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते है। कार्यों में देरी के कारण आपका मन विचलित हो सकता है। सूर्य के इस गोचर काल में अपनी बायीं आँख का ख्याल रखना होगा। नौकरी कर रहे जातक इस समय नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें