rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर बहुत ही अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपको हर तरह की सफलताएं हासिल होंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के अच्छे और बेहतरीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं। वहीं विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।