फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 4 राशियों के लिए मंगलवार का दिन है खास, इस ग्रह का होगा विशेष प्रभाव

Tue, 06 Feb 2018 09:19 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शुक्र ग्रह को रोमांस, प्रेम संबंध और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। 6 फरवरी को शुक्र ग्रह मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहा है। कुंडली में अगर शुक्र मजबूत स्थिति में होता है, उसका शादी-शुदा जीवन बहुत अच्छा बीतता है और साथ जीवन में सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। शुक्र के राशि परिवर्तन से विशेष रूप से चार राशियों को लाभ होगा। आइए जानते है कि कौन सी है ये 4 राशियां।
विज्ञापन

2 of 5
म‌िथुन राश‌ि
मिथुन राशि
मिथुन राशि में नौंवे भाव में शुक्र का गोचर करने जा रहा है। जिसके चलते यह भी संभव है कि जिन-जिन लग्जरी चीजों की आप कामना करते हैं, वह आपको हासिल हो जाए। परिवार में पिछले कुछ समय से चल रहा तनाव दूर होगा।
विज्ञापन

3 of 5
कर्क राशि
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के आठवें भाव में होगा यह गोचर। जिसके चलते आर्थिक स्थिति बहुत हद तक मजबूत होने वाली है। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे जो भविष्य के लिहाज से आपके लिए बहुत कारगर सिद्ध होगा।

4 of 5
तुला राश‌ि
तुला राशि
शुक्र आपकी ही राशि का स्वामी है और अब वह आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान अगर आप नौकरी के बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय अच्छा है क्योंकि आपकी मनपसंद नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। व्यापार में लाभ मिलेगा और दुश्मनों पर आपकी जीत से उत्साह बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेष राश‌ि
मेष राशि
शुक्र का ये गोचर ग्यारहवें भाव में होगा, जिसके कारण आपको धन लाभ प्राप्त होंगे और साथ ही साथ आपको प्रोफेशन में आगे बढ़ने के भी कई अवसर मिलेंगे। कुछ जोखिम भरे निर्णय भी ले सकते हैं।शुभ यात्रा का योग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें