फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन 6 राशि वालों को संकट का सामना करना पड़ सकता है, जानें अपना राशिफल

Tue, 06 Feb 2018 07:36 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपना झुकाव किसी नए काम की ओर महसूस करेंगे। ये रुचि चेस खेलने से लेकर आसमान में उड़ने तक कुछ भी हो सकती है। आज आपका मन जो भी करने को करे वो काम जरूर करें। इसे करके आपको कोई पछतावा नहीं होगा।आज वह समय है कि आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ नीति निर्धारित करें और यह सोचें कि कैसे अपनी सेवा या अपना सामान ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को मुहैया करा सकें। इसके लिए अपने सामान या सेवा का विज्ञापन कीजिए। आज सारे विकल्पों पर ध्यान देते हुए लोगों तक अपनी पहुंच बनाइये, फिर लम्बे समय तक आपको इसका लाभ मिलता दिखेगा।
विज्ञापन

वृष राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप के प्रेम जीवन पर आपके माता-पिता के विचारों का प्रभाव हावी रहेगा, आप आश्चर्यजनक रूप से अपने पुराने पार्टनर से मिलेंगे। आपको लगेगा कि आप कल ही साथ-साथ थे। पुरानी यादें ताजी हो जाएंगी। आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। तो जरूरत है कि आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए इस मौके का भरपूर फायदा उठायें। इससे आपके अच्छे और प्रभावशाली संपर्क भी बनेंगे। व्यवसाय में कोई साझेदार बनाते हैं तो वे भी आपके फायदे के साबित होंगे। इससे आगे चलकर व्यवसाय बढ़ेगा और अच्छी आमदनी भी होगी। 

म‌िथुन राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिये ला सकता है। आज के दिन आपको चिरप्रतीक्षित खबर मिल सकती है। आपके धैर्य का फल आपको मिलेगा। आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में मत फंस जाइयेगा जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक लगे लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो। झटपट अमीर होने वाली ऐसी योजनाओं से बच कर ही रहें। 
विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

5 of 13
कर्क राशि
आज आप के लिए रोमांस की दुनिया सफलताओं से भरी है। अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं और आपसी प्यार बढ़ाएं। मस्ती करना ना भूलें, यह आपके रिश्ते को और गहरा बनाएगा। यदि आप किसी नए काम की तलाश में हैं तो आज अवसर भले ही मिलेगा, लेकिन वो आपके कार्यक्षेत्र से अलग होगा। इस अवसर को यूं ही हाथ से न जाने दें। हो सकता है कि ये आपके भविष्य के मार्ग को प्रशस्त करे। आपको अपने मस्तिष्क को प्रत्येक अवसर के लिये खुला रखना चाहिये।इस समय आपको सही वित्त प्रबन्धन की आवश्यकता है। फिलहाल आपकी वित्तीय स्थिति चिंताजनक नहीं है फिर भी सही योजना बनाने से भविष्य में सही स्थिति निर्मित की जा सकती है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
इस समय काम की मांग के अनुसार आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इस समय आपका कैरियर व कार्यक्षेत्र बदल रहा है, इसलिए आपको पूरी मेहनत से काम करना चाहिए। इसलिए अपने क्षेत्र में हो रहे बदलावों को समझने के लिए आपको कुछ समय लगाना ही चाहिए।आप इस मामले में जितना समय लगाएंगे आने वाले समय में आपको उतना ही लाभ होगा। आज सुख सुविधा और ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार की तरफ कदम बढ़ जायेंगे। आपके सितारे बुलंद हैं। धन दौलत के मामले में आप और भी अच्छे दिन देखेंगे।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अनावश्यक वाद-विवाद से बचें एवं जल्दी ही पलटकर अपना रोष व्यक्त ना करें, अन्यथा यही आपके रिश्तों में तनाव का कारण बन जायेगा। आज के दिन घर में शांति बनाये रखें व अपने साथी के साथ मिलकर भरपूर आनंद लें। आखिरकार आपका प्यार आपके बिगड़े मिजाज को खुशमिजाज बना ही देगा। व्यापार बहुत बढि़या चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, यह आपके लिए खुशी की बात है। हालांकि यह आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन बड़ी बात तो यह है कि आप तरक्की की ओर जा रहे हैं। अपने बजट को संतुलित रखिये खर्च को सही तरीके से कीजिये, तरक्की कायम रहेगी।

तुला राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

8 of 13
तुला राश‌ि
आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिये बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। हो सकता है कि आपकी पदोन्नति समूह नायक के बतौर हो जाए। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत्त उद्यमियों को विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है। अपनी पूंजी के प्रति एवं किसी भी निवेश के प्रति सावधान रहें। इस समय बड़े आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं हो सकेंगे। आप बुध्दिमत्तापूर्वक अपने अवसरों के शोध में जुटे रहें एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपने व्यवसाय के अवसरों का अवलोकन करें। आपके लिए यह बेहतर होगा कि आप रूपयों के लेन-देन के बड़े निर्णय से बचे रहें। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपको अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिल जाएगी। ये कोई प्यारा सा तोहफा, कोई कीमती चीज या फिर कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हो सकता है। कुछ भी हो अब आप इसे संभाल कर रखें और इसके मिल जाने की खुशी में अपने सितारों को धन्यवाद दें। आज आपके प्रेम के हर रोज की आम चीज बनने की आशंका है। बेहतर होगा यदि आप इससे बचने के कुछ उपाय करें। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आयेगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है।

धनु राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
आज के लिए निर्देशित सिध्दान्त यह है कि आप अपने पूंजी निवेश के क्षेत्र में परिवर्तन लाएं। आज के इस दिन के लिए आवश्यक है कि आप यह सुनिश्चित कर लें कि अधिक से अधिक कितना धन अलग से बचा कर रख सकते हैं। इसीलिए आप कईं प्रकार के पूंजी निवेश पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। अलग अलग व्यवसाय में पूंजी निवेश करने के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आपके द्वारा इस क्षेत्र में किया गया प्रयास अन्तत: लाभकारी सिद्ध होगा। 

मकर राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

11 of 13
मकर राश‌ि
आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा। यह अचानक ही होगा। लेकिन इस पैसे को यूं ही मत खर्च कर दिजिएगा बल्कि इसे बचा कर बैंक में डाल दीजिए।आज आप खुद के लिए कुछ समय निकालें। आज कल के कार्य और जीवनशौली में दबाव और तनाव के कारण हम मनोरंजन के लिए समय नहीं निकाल पाते। अपने आपको इन भागते हुए कामों से दूर रखें अन्यथा आप अच्छे स्वास्थ्य का लाभ नहीं उठा सकेंगे। आप कुछ समय जरूर निकालें ताकि आप दिमाग को शान्ति दे सकें।

कुंभ राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बहुत हद तक मुमकिन है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाये, जिससे कि आपको आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक सफलता से आपकी जिन्दगी में ना सिर्फ एक नई चमक आयेगी बल्कि उन्नति के और भी कई रास्ते खुलेंगे। यह भी मुमकिन है कि आपके वेतन में बढ़ोतरी हो। जो लोग इंटीरियर डिजाइन का कोर्स कर नई नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें आज नौकरी के लिए बुलावा आने की भी संभावना है।
विज्ञापन

मीन राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपने परिवार के साथ किसी खास प्रयोजन का जश्न मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज का दिन अपनों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने के लिए बहुत ही अच्छा है। आपको खूब मजा आएगा। अपने परिवार के साथ समय बिताने से एक मजबूत रिश्ते के रूप में शुभ परिणाम मिलेंगे। आज आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी। आज अपने परिवार के साथ समय बिताने व अपने रिश्तों को मजबूत करने का दिन है। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। नये मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे। यह आपके लिए सुनहरा मौका है, हाथ से न जाने दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें