फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख और वैभव के दाता शुक्र करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, जानिए तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर प्रभाव

Fri, 03 Jul 2026 02:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र के सिंह राशि में गोचर करने से आइए जानते हैं तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र का गोचर - फोटो : अमर उजाला
Venus Transit 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुख, धन, वैभव और भोग-विलास और ऐशोआराम के कारक ग्रह शुक्र 4 जुलाई 2026 को सिंह राशि में गोचर करेंगे, शुक्र इस राशि में 01 अगस्त तक रहेंगे। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ और वैभव देने वाला ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में होते हैं उनके जीवन में उन्हें हर एक तरह की सुख-सुविधा और ऐशोआराम मिलता है। 4 जुलाई को शुक्र के गोचर करने से सूर्य संग युति भी बनाएंगे जिससे सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र पहले और अष्टम भाव के स्वामी ग्रह हैं, जो अब राशि परिवर्तन करने से कारण यह आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का ग्यारहवां भाव इच्छापूर्ति, लाभ, आय और संपर्कों का माना जाता है। ऐसे में शुक्र गोचर से आपको आर्थिक लाभ और आय में वृद्धि के कई तरह के मौके मिलेंगे। आपकी योजनाएं कामयाब रहेंगी। धन लाभ के बेहतर अवसरों की प्राप्ति और समाज में अच्छा मान-सम्मान प्राप्त होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र कुंडली के सातवें और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं जो 4 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करने के दौरान यह आपके दशम भाव में गोचर करेंगे। दशम भाव में शुक्र गोचर का अच्छा फल नहीं माना जाता है। ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में तरह-तरह की रुकावटें आएंगी। शुक्र गोचर के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान नौकरी में दिक्कतें भी आ सकती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का आपकी कुंडली के छठे और लाभ भाव के स्वामी होकर 4 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करने से यह आपके भाग्य भाव में होंगे। शुक्र का भाग्य में भाव में गोचर को बहुत ही अच्छा और लाभकारी माना जाता है। इससे आपको घर और बाहर दोनों ही जगहों पर सभी का साथ मिलेगा। नौकरी के मामलों में आपको शुक्र ग्रह का अच्छा साथ और सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको कोई अच्छा और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 

Shukra Gochar: 4 जुलाई को शुक्र करेंगे सूर्य की राशि में प्रवेश, अगस्त तक इन राशि के लोग रहें बेहद सतर्क

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें