फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन शुरू होने से पहले बदलेगी शनि की चाल, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ और तरक्की

Fri, 03 Jul 2026 01:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

27 जुलाई 2026 को न्याय और कर्मफलदाता शनि मीन राशि में रहते हुए वक्री होंगे, जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ और अवसर मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
शनि वक्री 2026 - फोटो : अमर उजाला
जुलाई का महीना ग्रहों के चाल में बदलाव के लिए रहेगा। इस माह सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले, कर्मफलदाता और न्याय के कारक ग्रह शनि सावन के पवित्र महीने की शुरुआत से होने से ठीक पहले चाल बदलेंगे। आपको बता दें सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू होगा और उसके पहले 27 जुलाई को न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनिदेव अपनी चाल बदलकर वक्री होंगे जाएंगे। शनि की वक्री यानी  उल्टी चाल से सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। शनि की चाल में बदलाव का असर कुछ के लिए सकारात्मक तो कुछ के लिए नकारात्मक रह सकता है। आज हम यहां सावन के पहले शनि की वक्री चाल से जिन राशियों के ऊपर अच्छा प्रभाव पड़ेगा उसके बारे में बताने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,शनि का वक्री होना कुछ राशियों के लिए आने वाले समय के लिए अच्छा, उन्नति भरा  और शुभ हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
शनि का मीन राशि में रहते हुए वक्री होना वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ संकेत हैं। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही फलदायी और लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको अटके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। कुछ कानूनी प्रक्रिया जो बहुत पहले से चली आ रही थी वह दूर होंगी। इसके अलावा आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी और पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति बहुत ही बेहतर रहेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और करियर में पदोउन्नति की प्रबल संभावनाएं हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के कुछ बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
सावन महीने के शुरू होने से पहले ही शनि का वक्री होना वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि और कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। करियर के मामलों में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनको अच्छा मुनाफा और डील हो सकती है। लंबे समय से निवेश संबंधी योजनाओं में आपको अच्छा लाभ होता हुआ मिलेगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में आपको प्यार और स्नेह लगातार मिलता रहेगा। 

4 of 5
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि की वक्री होना बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा। आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान जो लोग लंबे समय से निवेश संबंधी योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं उनको अच्छा रिर्टन मिलेगा। समाज में आपकी अच्छी पद-प्रतिष्ठा प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
शनि का मीन राशि में गोचर करते हुए वक्री होना मीन राशि वालों के लिए अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत ही बेहतर और सुदृढ़ होगी। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। 

Shukra-Ketu Yuti: शुक्र और केतु का साथ इन 3 राशियों का पलटेगा भाग्य, कल से एक महीने तक मिलेंगे शुभ परिणाम

Shukra Gochar: कल शुक्र करेंगे सिंह राशि में गोचर, इन राशियों की खुलेगी किस्मत, बढ़ेगा पैसा और प्यार

Rahu Gochar Impact: साल के अंत तक इन राशियों पर रहेगी राहु की कड़ी नजर, करियर में बढ़ सकती हैं परेशानियां


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें