Venus Transit 2026: 4 जुलाई 2026 को सुख और वैभव देने वाले ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र अभी कर्क राशि में हैं जो, 4 जुलाई को दोपहर के समय सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। शुक्रदेव इस राशि में 01 अगस्त तक रहेंगे, फिर इसके बाद कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र करियर, प्रेम, धन, सुख-वैभव और ऐशोआराम के कारक ग्रह माने जाते हैं। इनके राशि परिवर्तन से जीवन के इन्हीं क्षेत्रों में सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर करने से मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर आने वाले दिनों में कैसा प्रभाव पड़ सकता है।