Guru Asta 2026: 14 जुलाई 2026 को देवगुरु बृहस्पति अस्त होने जा रहे हैं और 12 अगस्त 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह सूर्य के अत्यधिक समीप पहुंच जाता है, तो उसका प्रभाव कमजोर पड़ने लगता है, जिसे ग्रह अस्त होना कहा जाता है। गुरु को ज्ञान, भाग्य, विवाह, संतान, शिक्षा और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु जैसे शुभ ग्रह के अस्त होने से कुछ राशियों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासतौर पर भाग्य का कमजोर होना, करियर में रुकावट, संतान पक्ष से चिंता और कई कार्यों में देरी जैसी स्थितियां बन सकती हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।