फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Shani Yog: शुक्र-शनि का संगम लाया सौभाग्य, जानिए कौन सी 3 राशियां होंगी सबसे ज्यादा धनवान

Wed, 11 Jun 2025 04:36 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Venus Saturn Yog: 10 जून, 2025 से शुक्र और शनि का दुर्लभ ‘एकम-एकादश योग’ शुरू हो गया है। यह योग कुछ राशियों पर खास सकारात्मक प्रभाव डालने वाला है।
विज्ञापन
1 of 4
Shukra-Shani Yuti - फोटो : adobe stock
Venus-Saturn Auspicious Yoga : द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 10 जून 2025 को सुबह 10:47 बजे शुक्र और शनि ने एक खास और बेहद शुभ योग में प्रवेश कर चुके हैं, जिसे ‘एकम-एकादश योग’ कहा जाता है। यह योग तब बनता है जब दो ग्रहों के बीच लगभग 32.73 डिग्री का कोण बनता है, जो राशि चक्र का लगभग 1/11वां हिस्सा होता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे एक सूक्ष्म लेकिन शक्तिशाली ग्रह योग माना जाता है, जो व्यक्ति की छिपी हुई प्रतिभाओं और आंतरिक तनावों को उजागर करता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति की मानसिक और आत्मिक परिपक्वता में तेजी आती है, जिससे उसका व्यक्तिगत विकास बेहतर होता है और जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।

Jagannatha Rath Yatra: पुरी में जगन्नाथ स्नान पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु, जानें 200 साल पुरानी परंपरा के बारे में

विशेष रूप से, इस योग का असर शुक्र और शनि की संयुक्त ऊर्जा के कारण भौतिक सुख-सुविधाओं, संतुलन और मेहनत पर पड़ता है। यह योग जीवन में स्थिरता, सफलता और धन-संपत्ति की वृद्धि का संदेश देता है। मेहनत और धैर्य से काम करने वाले जातकों को इस समय में विशेष लाभ मिलने की संभावना रहती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख-शांति का वास होता है। कुल मिलाकर, यह योग सभी के लिए खुशहाली और समृद्धि का संकल्प लेकर आता है। 10 जून से शुरू हुए ‘एकम-एकादश योग’ या अनडेसाइल प्रभाव का कई राशियों पर शुभ असर देखने को मिलेगा। यह योग जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लाने वाला है।आइये जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां
विज्ञापन

2 of 4
नए रिश्ते शुरू करने के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, इसलिए शुक्र-शनि के इस शुभ योग का प्रभाव इस राशि के जातकों पर खास रहेगा। करियर के क्षेत्र में आपको शानदार तरक्की मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने का योग बन रहा है। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो मुनाफे में वृद्धि होगी और विदेशी स्रोतों से भी आय के नए रास्ते खुलेंगे। निवेश करने पर लाभ होगा और पुराना रुका हुआ पैसा वापस आने के संकेत भी हैं। आपका पर्स धन से भरा रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में भी खुशहाली रहेगी, आपके जीवनसाथी या प्रेमी/प्रेमिका के साथ संबंध मधुर और सुदृढ़ होंगे। नए रिश्ते शुरू करने के लिए यह समय बेहद अनुकूल है।
विज्ञापन

3 of 4
खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और बचत में भी इजाफा होगा। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग रचनात्मक सोच और योजनाओं में सफलता का संकेत देता है। आपकी विश्लेषण क्षमता और व्यावसायिक दृष्टिकोण को इस समय अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। नई नौकरी या फ्रीलांसिंग से आपकी आमदनी बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और बचत में भी इजाफा होगा। पुराने निवेश से लाभ प्राप्त होगा। परिवार के बुजुर्गों या माता-पिता से आर्थिक मदद मिलने की संभावना भी बनी हुई है। संपत्ति संबंधी कोई फायदा भी हो सकता है, जिससे आपके मन का तनाव कम होगा और पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा।
विज्ञापन

4 of 4
रचनात्मक कामों या पार्टनरशिप के जरिए धन की आवक बढ़ेगी। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं और शुक्र इस राशि के पंचम भाव के स्वामी हैं, जो बुद्धि, संतान और रचनात्मकता के कारक माने जाते हैं। इस योग के कारण आपके लिए अपने हुनर और विचारों से पैसा कमाने के नए मौके बनेंगे। स्टार्टअप, क्रिएटिव फील्ड या मीडिया से जुड़े लोग खासतौर पर सफलता हासिल कर सकते हैं। रचनात्मक कामों या पार्टनरशिप के जरिए धन की आवक बढ़ेगी। ऑनलाइन या सोशल मीडिया से भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन में भी तालमेल बढ़ेगा। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें