फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hans Mahapurush Rajyog: अक्तूबर में बन रहा है हंस महापुरुष राजयोग, मिलेगा तीन राशियों को लाभ

Wed, 11 Jun 2025 03:55 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atichari Gochar: गुरु गोचर होकर मिथुन राशि में अतिचारी बन गए हैं, जो 8 साल तक प्रभावी रहेंगे। अक्तूबर  में यह हंस महापुरुष राजयोग बनाएंगे, जिससे तीन राशियों को विशेष लाभ होगा।
विज्ञापन
1 of 4
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : adobe stock
Hans Mahapurush Rajyog Impact These Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में पंच महापुरुष राजयोग को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इन राजयोगों का प्रभाव जातकों की जिंदगी में गहरा परिवर्तन लेकर आता है और उनकी किस्मत चमका देता है। हाल ही में गुरु ग्रह ने अपना गोचर किया है और वह अतिचारी हो गए हैं, जिसका अर्थ है कि उनकी चाल तेज और गतिशील हो जाएगी। अतिचारी गुरु अपने प्रभाव से कई मामलों में तीव्र परिवर्तन ला सकता है, जो जातकों के लिए नए अवसर और लाभ लेकर आता है। इस समय गुरु ग्रह मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं, जो उनकी गति को दर्शाता है। अक्तूबर  के महीने में गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जहां उनका प्रभाव और भी अधिक प्रबल होगा। कर्क राशि में गुरु का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह समय कई नए अवसर और शुभ योगों का निर्माण करता है।
Malavya Yoga 2025: जून के अंत में बनेगा मालव्य राजयोग, इन राशि वालों के बनेंगे विवाह के अच्छे योग
विशेष रूप से, 12 साल बाद गुरु का फिर से कर्क राशि में गोचर होगा, जिससे हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग पंच महापुरुष राजयोगों में से एक है और इसे अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। हंस राजयोग का असर मुख्य रूप से तीन राशियों पर पड़ता है, जिन्हें यह योग विशेष लाभ पहुंचाएगा। इस योग के बनने से जातकों के जीवन में समृद्धि, सफलता और सम्मान की प्राप्ति होती है। इसलिए यह अवधि उन लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी जिनकी राशि पर इस योग का प्रभाव पड़ेगा।
Kundali Me Mangal Dosh: क्या होता है कुंडली में मांगलिक दोष और कैसे बनता है यह योग, जानिए उपाय
विज्ञापन

2 of 4
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत ही फायदेमंद होगा। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए हंस महापुरुष राजयोग अत्यंत शुभ रहेगा और उनके जीवन में कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाएगा। सबसे पहले, इस योग के प्रभाव से आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा, जिससे आप हर काम में मन लगाकर बेहतर परिणाम हासिल कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत ही फायदेमंद होगा।आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं, साथ ही आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो आपके कारोबार में भी तेजी आएगी और नए अवसर मिलेंगे जिससे मुनाफा बढ़ेगा। आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा, जो लोग अभी अविवाहित हैं, उनके विवाह के अच्छे योग बनेंगे और उनके शादी के काम जल्दी से तय हो सकते हैं। कुल मिलाकर कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय विकास और सफलता से भरपूर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
आपकी आय में अचानक और जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए हंस राजयोग के प्रभाव से अचानक धन लाभ के अवसर खुलेंगे। आपकी आय में अचानक और जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं मजबूत हो जाएगी। यदि किसी कारण से आपका कोई पैसा रुका हुआ था, तो वह वापस मिलने के प्रबल संकेत हैं।
नौकरी या व्यवसाय में आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। चाहे वह पदोन्नति हो या व्यापार में विस्तार, आपके लिए अच्छे अवसर आने वाले हैं। आर्थिक स्थिरता से मन की चिंता कम होगी और आप अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए भी हंस राजयोग अत्यंत लाभकारी साबित होगा। चाहे आप नौकरी कर रहे हों या व्यापार में लगे हों, आपको बंपर लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में आपके लिए नया ऑफर आ सकता है, जिससे आपके करियर को नया आयाम मिलेगा।
व्यापार में भी आपको अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा और बड़ी डील्स फाइनल होने के योग बनेंगे। इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। कुल मिलाकर तुला राशि वालों के लिए यह समय नए अवसरों, सफलता और आर्थिक समृद्धि का संदेश लेकर आएगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें